Rajasthan Police SI Recruitment 2025: यदि आप राजस्थान में सब इंस्पेक्टर पद पर सरकारी नौकरी कर अपना कैरियर बनाना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सब इंस्पेक्टर पर बहाली के लिए नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट पर 17 जुलाई 2025 को जारी कर दिया है जिसमें आवेदन करने की प्रक्रिया 10 अगस्त 2025 से शुरू होगी और 8 सितंबर 2025 को समाप्त हो जाएगी जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में उपस्थित होने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं वो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या नीचे दिए गए Click Now बटन पर क्लिक कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Table of Contents
इस आर्टिकल में आपको राजस्थान लोक सेवा आयोग के तहत सब इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर पद पर होने वाले बहाली के बारे में, महत्वपूर्ण तिथियां, कुल पद, महत्वपूर्ण लिंक, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, आवश्यक दस्तावेज, शैक्षणिक योग्यता, आदि अन्य महत्वपूर्ण जानकारी साझा की जाएगी जिससे आप आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
राजस्थान पुलिस एसआई भर्ती 2025: आवेदन शुल्क
इस भर्ती में आवेदन शुल्क अलग-अलग जातियों पर बांटा गया है जिसमें जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस श्रेणी की उम्मीदवारों के लिए ₹600, एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारो के लिए ₹400 भुगतान करना आवश्यक है आप Rajasthan Police SI Recruitment 2025 में आवेदन शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, तत्काल भुगतान सेवा आदि माध्यम से भुगतान कर सकते हैं।