दिव्या भारती (Divya Bharti) 90 के दशक की शुरुआत में भारतीय सिनेमा की एक ऐसी अभिनेत्री थीं, जिन्होंने बेहद कम समय में सफलता का वह मुकाम हासिल किया जिसे पाने में कलाकारों को सालों लग जाते हैं। उनकी मासूमियत, बेदाग खूबसूरती और गजब की अभिनय क्षमता ने उन्हें रातोंरात सुपरस्टार बना दिया था। 25 फरवरी 1974 को मुंबई में जन्मी दिव्या भारती ने साल 1992 में फिल्म ‘विश्वात्मा’ से हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। इस फिल्म का सदाबहार गाना “सात समुंदर पार मैं तेरे पीछे-पीछे आ गई” आज भी एक कल्ट क्लासिक है और उनकी सबसे बड़ी पहचान माना जाता है।