नवीनगर (औरंगाबाद): औरंगाबाद जिले के नवीन नगर प्रखंड में टंडवा थाना क्षेत्र के कंडी गांव के पास उत्तर कोयल नहर के रास्ते में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक रोशन कुमार सिंह अपने गांव कंडी से नबीनगर स्थित आवास पर बुलेट बाइक से निकले थे । लेकिन कोहरे की वजह से सामने बन रहा पुल दिखाई नहीं दिया, और रोशन 30 फीट नीचे गड्ढे में गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई है।
Read: औरंगाबाद के किसानों पर मंडराने लगा है खतरा, मौसम की मार से फसल हो रहे हैं बर्बाद
ग्रामीणों ने लगाया कंपनी पर लापरवाही आरोप
घटना के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश दिखा और उन्होंने पुल की निर्माण कर रही कंपनी पर गंभीर लापरवाही के आरोप भी लगाए । उनका कहना है कि लगभग दो महीना से 30 फीट गहरा गड्ढा खुला छोड़ रखा है और सावधानी के लिए कोई बोर्ड भी नहीं लगा हुआ है जिसके कारण यह घटना घटी है । स्थानीय लोगों ने बताया कि इस गड्ढे के कारण पहले भी कई बार छोटी बड़ी दुर्घटनाएं हो चुकी है लेकिन अभी तक कोई भी सुरक्षा का व्यवस्था नहीं किया गया है।
Read: औरंगाबाद बिहार: सीमेंट फैक्ट्री की धूल बन गई लोगों की जान का दुश्मन! घरों में सांस लेना मुश्किल
पुलिस की कार्रवाई और जांच
घटना की सूचना मिलते ही टंडवा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम का रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल पाएगा।















1 thought on “औरंगाबाद: निर्माणाधीन पुल के 30 फीट गहरे गड्ढे में गिरकर युवक की मौत, ग्रामीणों ने निर्माण कंपनी पर लगाए गंभीर आरोप”