औरंगाबाद: गोह में दो बाइकों की भीषण टक्कर, अनाज लेने निकले युवक की मौके पर मौत, तीन गंभीर

By Uttam Raj

Published On:

Follow Us

गोह (औरंगाबाद): औरंगाबाद जिले के गोद थाना क्षेत्र के तिलन बीघा मोड़ के समीप गुरुवार को करीब 12:00 बजे दो मोटरसाइकिल आपस में टकरा गई, जिसकी वजह से एक व्यक्ति की दर्दनाक रूप से घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

अनाज लेने निकला था मृतक

Read: औरंगाबाद: निर्माणाधीन पुल के 30 फीट गहरे गड्ढे में गिरकर युवक की मौत, ग्रामीणों ने निर्माण कंपनी पर लगाए गंभीर आरोप

मृतक की पहचान कई बीघा के निवासी जितेंद्र यादव के पुत्र रितिक कुमार के रूप में की गई है, मृतक की पहचान कई बीघा के निवासी जितेंद्र यादव के पुत्र प्रीति कुमार के रूप में की गई है, मिली जानकारी के अनुसार ऋतिक अपने गांव से अनाज लेने के लिए निकला था और जैसे ही वह तिलन बीघा मोड पर पहुंचा तो विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल ने उसे जोरदार टक्कर मारी जिससे रितिक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

दो अन्य व्यक्ति हुए घायल

Read: औरंगाबाद के किसानों पर मंडराने लगा है खतरा, मौसम की मार से फसल हो रहे हैं बर्बाद

इस सड़क दुर्घटना में मृतक के साथ-साथ दो अन्य व्यक्ति भी घायल हो गए घायल व्यक्तियों की पहचान पीयूष कुमार और लवकुश कुमार के रूप में की गई है, वहीं दूसरी बाइक पर सवार को के निवासी मुमताज को भी गंभीर चोट आने की खबर है, घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जिसके बाद वहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक की उपचार करने के बाद गया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है.

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन करने में जुट गई है, वहीं दूसरी ओर मृतक के पार्जन का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है और गांव में सन्नाटा छा गया है.

Uttam Raj

उत्तम राज पिछले 4 वर्षों से एक समर्पित लेखक के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे स्थानीय समाचार, सरकारी योजनाएं, मनोरंजन, राजनीति, खेल आदि विषयों पर निरंतर लेखन करते आ रहे हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य आम जनता को सही, सटीक और उपयोगी जानकारी पहुँचाना है। उन्होंने अपने अनुभव और समझ से जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उजागर किया है और जनहित से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

1 thought on “औरंगाबाद: गोह में दो बाइकों की भीषण टक्कर, अनाज लेने निकले युवक की मौके पर मौत, तीन गंभीर”

Leave a Comment