औरंगाबाद में 79वें स्वतंत्रता दिवस का उत्साहपूर्ण उत्सव, ध्वजारोहण के साथ विकास कार्यों की जानकारी

औरंगाबाद, 15 अगस्त 2025: 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गांधी मैदान में एक भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें माननीय लघु जल संसाधन-सह-प्रभारी मंत्री, श्री संतोष कुमार सुमन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर मंत्री सुमन, जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री और पुलिस अधीक्षक अंबरीष राहुल ने परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। स्कूली छात्राओं द्वारा राष्ट्रगान प्रस्तुत किए जाने के बाद ध्वजारोहण किया गया।

माननीय मंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों, महान स्वतंत्रता सेनानियों और मातृभूमि की रक्षा में बलिदान देने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने विशेष रूप से बिहार विभूति डॉ. अनुग्रह नारायण सिन्हा और जिले के ओबरा प्रखंड के खरांटी गांव निवासी 19 वर्षीय शहीद जगतपति कुमार को नमन किया।

विकास कार्यों का ब्योरा

गांधी मैदान के मंच से जनता को संबोधित करते हुए मंत्री ने औरंगाबाद जिले में विकास कार्यों की स्थिति और उपलब्धियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के दौरान जिले को 1124 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं की सौगात मिली है। इनमें शामिल हैं:

  • देव प्रखंड: स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और स्टेडियम
  • चिकित्सा क्षेत्र: मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, औरंगाबाद में ट्रॉमा सेंटर
  • पर्यटन और बुनियादी ढांचा: सूर्य मंदिर परिसर में प्रगति पथ और रिंग रोड, रफीगंज बाईपास, गयाजी-औरंगाबाद मार्ग का चौड़ीकरण
  • सिंचाई: मदनपुर में चेक डैम, नबीनगर में कैनाल
  • प्रशासनिक ढांचा: सात प्रखंडों में नए प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवन

शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा

शिक्षा के क्षेत्र में 14 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, 2 नेताजी सुभाषचंद्र बोस आवासीय छात्रावास, अटल टिंकरिंग लैब, विज्ञान और गणित प्रयोगशालाएं, ICT लैब और टैबलेट वितरण जैसी पहलें शुरू की गई हैं। गणित समर कैंप से 44,000 से अधिक छात्रों को लाभ मिला है। प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत 2.31 लाख बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है, और रसोइयों का मानदेय बढ़ाकर ₹3,300 किया गया है।

सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत 2,64,353 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन और दिव्यांग पेंशन के माध्यम से ₹1,100 प्रतिमाह DBT के जरिए प्रदान किए जा रहे हैं। डॉ. अम्बेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत 1,889 शिविरों में 99,903 लाभार्थियों को उसी दिन योजनाओं का लाभ दिया गया, और 749 परिवारों को वासभूमि का पर्चा प्रदान किया गया।

कृषि, सिंचाई और महिला सशक्तिकरण

“हर खेत तक पानी” कार्यक्रम के तहत 153 आहर, पईन और चेक डैम का निर्माण ₹24,720.65 लाख की लागत से किया जा रहा है। मुख्यमंत्री निजी नलकूप योजना में 1,812 किसानों को स्वीकृति मिली, जिनमें से 1,344 ने बोरिंग लगाकर सिंचाई शुरू कर दी है।

महिला सशक्तिकरण के लिए “महिला संवाद” कार्यक्रम में 3,56,875 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। अल्पसंख्यक छात्राओं को प्रोत्साहन राशि और मुस्लिम परित्यक्ता/तलाकशुदा महिलाओं को सहायता राशि प्रदान की गई।

शहरी विकास और बिजली आपूर्ति

AMRUT 2.0 योजना के तहत नया रामजानकी पार्क स्वीकृत हुआ है। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत 621 घरों का निर्माण पूरा हो चुका है। हर घर नल का जल योजना से 3,770 घरों में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। शहरी आजीविका मिशन के तहत 360 स्वयं सहायता समूहों को ₹3.54 करोड़ का वित्त पोषण किया गया।

घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के लिए 125 यूनिट खपत पर पूर्ण अनुदान, शहरी क्षेत्रों में 23-24 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 22-23 घंटे बिजली आपूर्ति, और किसानों के लिए विद्युत कनेक्शन की उपलब्धता का उल्लेख किया गया।

सम्मान समारोह

मंत्री ने वाणिज्य कर विभाग में योगदान देने वाले गैर-कॉरपोरेट व्यवसायियों को भामाशाह सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया। अभिषेक ऑटो, श्री गोपाल सेल्स और न्यू अजीत इलेक्ट्रॉनिक्स को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार के रूप में नकद राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए दृष्टि आई केयर हॉस्पिटल और कम्युनिटी हेल्थ सेंटर, मदनपुर के चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। परिवहन विभाग के तहत अरविंद यादव, शाहनवाज, विजय कुमार और मोहम्मद मुस्ताक को गुड सेमेट्रीन अवार्ड से नवाजा गया।

औरंगाबाद के टिकरी मोहल्ले में बहते नाले में गिरने से बच्चों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

औरंगाबाद जिले के टिकरी मोहल्ले में बहते नाले में एक बच्चे के गिर जाने से उसकी मौत हो गई तेज बहाव के कारण बच्चों की लाश का कुछ पता नहीं चल पाया बच्चों की डूबने की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा डायल 112 के पुलिस को दी गई पुलिस घटना स्तर पर पहुंचकर बच्चों की खोजबिन शुरू कर दे है, मृतक बच्चे की पहचान टीकरी मोहल्ला के वार्ड नंबर 15 के निवासी मोहम्मद रहमत के 8 वर्षीय पुत्र हमजा के रूप में की गई है.

औरंगाबाद: सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज में 12 अगस्त को होगी Red Run 2025 का आयोजन

जानकारी के अनुसार लगातार मूसलाधार बारिश होने की वजह से औरंगाबाद के टिकरी मोहल्ला की सड़कका माहौल नदी जैसा बन गया है पूरे सड़क पर तेज पानी का बहन हो गया है इसी में मोहल्ले के बच्चे सड़क पर खेल रहे थे खेलते समय मोहम्मद रहमत के पुत्र हमजा का पैर फिसल गया और वह बहते नाले में गिर गयानाले में पानी का बहाव इतना तेज था कि वह बहता पानी में कहीं दूर चला गया और काफी खोज वन करने के बाद भी उसकी कुछ पता नहीं चल पाई.

औरंगाबाद: सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज में 12 अगस्त को होगी Red Run 2025 का आयोजन

Red Run 2025: बिहार के औरंगाबाद जिले में 12 अगस्त को रेड रन 2025 का आयोजन सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज में किया जाएगा, इस आयोजन में अलग-अलग कॉलेज के प्रतिभागी भाग लेंगे, इस आयोजन में युवाओं को एचआईवी और अन्य स्वास्थ्य जागरूक करने के लिए राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन नई दिल्ली के द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजन होगा, इस रेड रन आयोजन में 5 किलोमीटर के दौड़ की जाएगी।

यह भी पढ़े: नेताजी बदल गए लेकिन नहीं बदली इस गांव की किस्मत

प्रत्येक जिले में बनाया जाएगा Red Run 2025 के लिए नोडल पदाधिकारी

बिहार के सभी जिलों में Red Run 2025 का आयोजन के लिए नोडल पदाधिकारी बनाए जाएंगे, इसके लिए राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन नई दिल्ली के द्वारा तीन चरण में विभाजित किया गया है महाविद्यालय स्तर पर राज्य स्तर पर और जिला स्तर पर रेड रन का आयोजन किया जाएगा।

Aurangabad News: नेताजी बदल गए लेकिन नहीं बदली इस गांव की किस्मत

औरंगाबाद: देव प्रखंड के बसडीहा पंचायत के खडीह टोला शिबू बीघा एक ऐसा गांव है जहाँ की हालत आज भी बत्तर है, गांव लोगो का कहना है की वोट के समय कई सारे नेता मंत्री आते हैं और काम करने का वादा करके चले जाते हैं लेकिन जीतने के बाद कोई दिखाई नहीं देते हैं, गांव की हालत उस समय से जर्जर है जब इस क्षेत्र के मुखिया, विधायक और सांसद कोई और थे, सभी लोग बदल गए लेकिन इस गांव की किस्मत आज तक नहीं बदली इस गांव की हालत वही है और अगर थोड़े बहुत काम किया भी जाते हैं तो बाद में इस्तेमाल करने लायक नहीं रहती है। 

नल जल होने के बावजूद भी गांव के घरों तक नहीं पहुंचती है पानी

औरंगाबाद सदर विधायक आनंद शंकर सिंह के ऊपर FIR दर्ज, जाने पुरा मामला

5 साल पहले नल जल योजना की टंकी भी लगाई गई थी और हर घर में नल भी लगाया गया था, नल जल का पानी शुरू होने के महज एक महीने तक लोगों ने इसका लाभ लिया उसके बाद जगह-जगह से पाइप से पानी लीकेज होने लगा और उसके बाद लोगों ने गुस्से से अपने घर से नल को कबाड़ कर फेंक दिया, पुरे गांव में मुश्किल से 10 घरों में पानी पहुँचती है। 

सड़क की हालत भी है जर्जर

गांव के बाहर से देखने के बाद ऐसा लगता है जैसे इस गांव में हर सुविधा उपलब्ध होगी गांव के बाहर पक्की सड़क दिखाई देती है, साथ में नल जल योजना के माध्यम से लगाए गए पानी टंकी भी देखने को मिलेगा लेकिन जैसे ही आप गांव के अंदर देखने जाएंगे तो पक्की सड़क 200 मीटर आगे जाकर खत्म हो जाती है उसके बाद वही पुरानी जर्जर सड़क दिखाई देगी हालांकि गांव में पक्की सड़क बनाई गई थी लेकिन सड़क में इस्तेमाल की गई मटेरियल इतनी घटिया थी कि गांव की सड़क भी टूटनी शुरू हो गई। 

Village Road Aurangabad Bihar

Breaking News: औरंगाबाद-पटना मार्ग पर फोरलेन और बाईपास निर्माण को मिली मंजूरी

गांव के नालियों की भी हालत हो गई है बुरी

इस गांव में अगर नालियों की बात करें तो कुछ नालियां लगभग 10 से 15 साल पहले बनी थी जिसकी मेंटेनेंस नहीं होने की वजह से वह नाली अब मिट्टी में तब्दील हो गई है और कुछ नालियां  पीसीसी सड़क की ढलाई के समय बनाई गई थी जो अब पूरी तरह टूट चुकी है उसे नालियों का इस्तेमाल अब होना बंद हो गया है।

Aurangabad News: औरंगाबाद सदर विधायक आनंद शंकर सिंह के ऊपर FIR दर्ज, जाने पुरा मामला

औरंगाबाद विधायक आनंद शंकर सिंह और कुटुंब विधायक राजेश कुमार के ऊपर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की वजह से FIR दर्ज किया गया है इस फिर में इन दोनों के साथ-साथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के ऊपर भाजपा नेता के कहने पर मुकदमा किया गया है.

क्या है पूरा वीडियो का मामला ? 

मिली जानकारी के अनुसार पूर्व सांसद के कार्य कार्यालय प्रतिनिधि मृत्युंजय सिंह द्वारा यह FIR दर्ज कराया गया है उनका कहना है कि जब वह सोशल मीडिया इस्तेमाल कर रहे थे तब उनके सामने एक वीडियो आती है जिसमें मां बहन योजना के बारे में बताया जा रहा था, एक युवक यह जानकारी दे रहा था कि मां बहन योजना के तहत सरकार द्वारा हर महीने ₹2500 मिलेंगे इसके लिए यह आवेदन भरना होगा साथ ही उसने अपमानजनक बातें भी कर रहा था उसे लड़के का कहना था की गोरी हो या काली सभी लोग इस फॉर्म को भर सकते हैं और योजना का लाभ उठा सकते हैं.

यह भी पढ़े: विधायक आनंद शंकर सिंह के ऊपर टूटा दुखों का पहाड़, पिता यमुना सिंह का निधन

सरकार द्वारा नहीं चलाई जा रही है ऐसी कोई योजना

उस योजना के फॉर्म में राहुल गांधी सोनिया गांधी के साथ-साथ सदर विधायक आनंद शंकर सिंह और कुटुंब विधायक राजेश कुमार की फोटो लगी थी जिसकी वजह से बीजेपी कार्यालय प्रतिनिधि मृत्युंजय सिंह ने उनके ऊपर FIR दर्ज कराते हुए कहा कि सरकार द्वारा ऐसी कोई भी स्कीम नहीं चलाई जा रही है.

आनंद शंकर सिंह के अलावा 2 अज्ञात व्यक्तियों पर भी FIR दर्ज

यह भी पढ़े: औरंगाबाद-पटना मार्ग पर फोरलेन और बाईपास निर्माण को मिली मंजूरी

मृत्युंजय सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह सभी वायरल ऑडियो और वीडियो के पीछे स्थानीय विधायक आनंद सिंह का हाथ है जो लोगों को धोखा देने का काम कर रहे हैं, नगर थाना के थाना अध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि आनंद शंकर सिंह, राजेश कुमार के साथ-साथ अन्य दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है और उनकी छानबीन की जा रही है हालांकिसदर विधायक आनंद शंकर सिंह की पक्ष को भी जानने का कोशिश की गई लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया है. 

औरंगाबाद: विधायक आनंद शंकर सिंह के ऊपर टूटा दुखों का पहाड़, पिता यमुना सिंह का निधन

औरंगाबाद सदर विधायक आनंद शंकर के पिता यमुना सिंह का निधन शनिवार को हो गया, आनंद शंकर सिंह के पिता लकवा का शिकार हो गए थे जिसके कारण वह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे, कांग्रेस नेता जमुना सिंह का इलाज पटना के अस्पताल में चल रहा था जहां पर उन्होंने अंतिम सांस ली, मृत्यु की खबर जैसे ही औरंगाबाद तक पहुंची तो मातम का माहौल छा गया.

पैतृक गांव में किया गया यमुना सिंह का अंतिम संस्कार

यह भी पढ़े: औरंगाबाद-पटना मार्ग पर फोरलेन और बाईपास निर्माण को मिली मंजूरी

पार्थिव शरीर को पटना से उनके पैतृक गांव रायपुरा लाया गया जहां पर पक्ष और विपक्ष पार्टी के नेता पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की उसके बाद रायपुरा के शमशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया, यमुना सिंह कांग्रेस के औरंगाबाद जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं उन्होंने 2000 में निर्दलीय चुनाव भी लड़ा था उन्हें लेकिन हर का सामना करना पड़ा था, निर्दलीय चुनाव लड़ने के बाद भी उन्होंने सुरेश महतो को 19119 वोटों टक्कर दिया था, चुनाव के बाद यमुना सिंह काफी चर्चे में रहे जिसके कारण उन्हें लोग विधायक जी के नाम से भी बुलाने लगे थे.

Breaking News: औरंगाबाद-पटना मार्ग पर फोरलेन और बाईपास निर्माण को मिली मंजूरी

औरंगाबाद-पटना जाने वाली सड़क NH139 में दाउदनगर अरवल और औरंगाबाद शहर में फोरलेन बाईपास बनाने की मंजूरी मिल गई है, जानकारी के अनुसार झारखंड की सीमा से लेकर पटना तक आवागमन को बेहतर बनाने के लिए औरंगाबाद के साथ-साथ दाउदनगर और अरवल शहर में फोरलेन बाईपास का निर्माण किया जाएगा। 

पूरी तरह ग्रीन फील्ड होगी सड़क

राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल के औरंगाबाद के अभियंता की तुलसी कुमार ने जानकारी दिया कि औरंगाबाद दाउदनगर और अरवल तीनों शहरों को मिलाकर लगभग 35 किलोमीटर फोरलेन सड़क बनाया जाएगा, इस काम को पूरा करने के लिए डीपीआर बनाने का काम तेजी से हो रहा है अगले 10 दोनों के अंदर DPR तैयार करके उच्च मंत्रालय के उच्च अधिकारियों को सौप जाएगा।

यह भी पढ़े: बारुण औरंगाबाद: पत्नी से परेशान युवक ने खाया जह

बाईपास नहीं होने की वजह से बनी रहती है जाम की स्थिति

अरवल और दाउदनगर के पास औरंगाबाद-पटना जाने वाली मुख्य सड़क NH139 पर बाईपास नहीं होने की वजह से इन दो शहरों में हमेशा यात्रियों को जाम का सामना करना पड़ता है, दाउदनगर चौराहे पर अक्सर जाम जैसी समस्या देखने को मिलती है कभी-कभी तो घंटे जाम लगी रहती है, फ्लाईओवर बनने के बाद पटना जाने वाले यात्रियों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी।

पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने रखा था नितिन गडकरी से प्रस्ताव

औरंगाबाद के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह कुछ समय पूर्व परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से औरंगाबाद-पटना जाने वाली मुख्य सड़क को फोर लाइन बनाने की मांग की थी और उन्हें अवगत करवाया था इस सड़क पर चौड़ीकरण नहीं होने की वजह से हर समय दुर्घटना की खतरा बनी रहती है।

बारुण औरंगाबाद: पत्नी से परेशान युवक ने खाया जहर, किया आत्महत्या का प्रयास

औरंगाबाद जिले के बारुण थाना क्षेत्र में अपने पत्नी के विवाद से परेशान होकर युवक ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है, युवक की परिजनों ने बताया कि पति और पत्नी के बीच की विवादों की वजह से वह काफी परेशान होकर यह कदम उठाया है.

युवक की बच गई परिजनों की वजह से जान

यह भी पढ़े: औरंगाबाद: हसपुरा में युवक को गोली मारकर हत्या, जांच जारी

पत्नी के साथ घरेलू झगड़े को लेकर युवक कितना आक्रोश हो गया कि वह जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की जैसे ही यह बात परिजन को पता चली तब तक युवक उल्टी और दस्त से परेशान हो गया परिजनों नेहनान-फानन में नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र बरुण में भर्ती कराया जहां पर बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया।

युवक ने बताई घटना की सच्चाई

मीडिया से बातचीत करते हुए युवक ने कहा कि उसकी पत्नी रक्षाबंधन पर अपने मायके जाने की बात कही तो युवक ने मना किया जिस पर उसकी पत्नी भड़क गई और दोनों के बीच विवाद हो गया था जिस परिवार आक्रोश में आकर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की युवक की पहचान धीरज कुमार पिता आनंद मोहन के रूप मेंहुई है, इलाज के दौरान डॉक्टर ने बताया कि धीरज जब खतरे से बाहर है.

औरंगाबाद: हसपुरा में युवक को गोली मारकर हत्या, जांच जारी

औरंगाबाद जिले के हसपुरा थाना क्षेत्र में शनिवार की रात अपराधियों ने युवक को गोली मारकर हत्या कर दी है इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है, जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि 2 अगस्त 2025 को हसपुरा के महमदपुर के रहने वाले छोटू विश्वकर्मा को देर रात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए किया गया है SIT  का गठन

घटना के सूचना मिलते ही औरंगाबाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ की और मिली जानकारी के अनुसार बयान दर्ज किया, औरंगाबाद पुलिस अधीक्षक इस मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष जांच दल का गठन करके दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का आदेश दिये है, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दाउदनगर के नेटवर्क में विशेष जांच की आदेश दिए हैं।

पर्जनों के बयान पर किया गया फिर दर्ज

मृतक छोटू विश्वकर्मा के परिजनों द्वारा दिए गए बयान पर हसपुरा थाना में इस मामले के संबंधित धारा के तहत प्राथमिक की दर्ज की गई है और SIT टीम का गठन करके इस घटना में शामिल अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के आदेश भी दिए हैं।

Aurangabd: बिहार में आने लगा ₹0 का बिजली बिल, CM को कहा धन्यवाद

औरंगाबाद: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा शुरू किए गए 125 यूनिट फ्री बिजली बिल योजना का लाभ बिजली उपभोक्ताओं को मिलना शुरू हो गया है, औरंगाबाद के विभिन्न गांवों और शहरों क्षेत्र में उपभोक्ताओं को जीरो बिजली बिल आने से काफी ज्यादा खुश है उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया।

गरीब परिवारों में हो रहा है ₹0 का बिजली बिल फायदा

बिजली बिल जीरो रुपए आने से मध्यम परिवार के लोगों को काफी ज्यादा फायदा हो रहा है वैसे व्यक्ति जो प्रतिदिन ₹300 से ₹400 का कमाई कर अपना भरण पोषण करते थे उनके लिए 125 यूनिट फ्री बिजली योजना का लाभ मिलने से बेहद खुश हैं।

Bijli Bill Mafi Yojana 2025: किसे मिलेगी 125 यूनिट मुफ्त बिजली, कब से और कैसे?

औरंगाबाद के विद्युत अधीक्षण अभियंता अरविंद कुमार ने कहां की राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना के तहत स्मार्ट मीटर और पोस्टपेड मीटर वाले घरेलू उपभोक्ताओं को सामान्य लाभ मिलेगा उपभोक्ता को किसी प्रकार का आवेदन देने की आवश्यकता नहीं है।

Exit mobile version