पुलिस की पिटाई कर तीन शराबियों को ले भागे अपराधी

Aurangabad Crime News: बिहार के औरंगाबाद जिले के अंबा थाना क्षेत्र के धोबनी बीघा गांव के समीप मंगलवार को उत्पाद विभाग के टीम ने तीन शराबियों को गिरफ्तार कर थाने ले जा रहे थे इसी बीच और सामाजिक तत्वों ने पुलिस के वैन के ऊपर हमला किया और उत्पाद विभाग के पूरी टीम के साथ मारपीट की मारपीट के दौरान उत्पाद विभाग के दरोगा कृष्णानंद कुमार, चालक सुमंत कुमार और अन्य पुलिस कर्मी बुरी तरह घायल हो गया.

शराबियों को छुड़ा ले गए अपराधी

उत्पाद विभाग के पुलिस टीम के साथ असामाजिक तत्वों द्वारा मारपीट करने के बाद गिरफ्तार किए गए तीन शराबियों को असामाजिक तत्वों ने छुड़ाकर फरार हो गए, यह घटना टंडवा थाना क्षेत्र के पिच्छुलिया चेक पोस्ट की है जब उत्पाद विभाग की टीम ने शराब पीकर आ रहे तीन शराबियों को पकड़ा और अपनी गाड़ी में बैठकर ले जाने लगे.

शराबियों के परिजनों ने किया था हमला

तीनों शराबियों को पड़कर ले जाने की खबर जब शराबी के परिजनों को पता चली तो बड़ी संख्या में आकर उत्पाद विभाग के टीम के गाड़ी स्कॉर्पियो पर हमला किया और मारपीट करने के बाद तीनों शराबियों को छुड़ा कर ले गए, घायल पुलिस कर्मियों को कुटुम्बा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया वही उत्पाद विभाग के दरोगा और चालक की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें औरंगाबाद (Aurangabad) सदर अस्पताल बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया.

कुटुंबा थाना के थाना अध्यक्ष अक्ष्यवार सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलते ही जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो हमला करने वाले लोग मौके पर फरार हो गए उत्पाद विभाग के दरोगा के बयान के अनुसार प्राथमिक कि दर्ज कर ली गई है, हमला करने वाले व्यक्तियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

Follow: Youtube, Facebook Instagram

Aurangabad Bihar News: औरंगाबाद के कर्मा रोड में बदमाशों ने छीना शिक्षिका के सोने के चैन – Crime News 2025

Aurangabad (Bihar): औरंगाबाद में पुलिस की कड़ी नजर होने के बावजूद भी चोर लुटेरे खुलेआम लूटपाट कर रहे हैं, उन्हें किसी बात का डर नहीं है कि पुलिस उन्हें अरेस्ट करके जेल भी भेज सकती है, हाल में ही औरंगाबाद के कर्मा रोड में रहने वाली प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका बुधवार के शाम MDM का रिपोर्ट जमा करके अपने घर लौट रही थी तभी बाइक सवार लुटेरों ने शिक्षिका के घर के समीप गले से सोने की चेन छीन कर फरार हो गए.

शिक्षिका ने नगर थाना में प्राथमिक के दर्ज करवाई 

लुटेरों ने जब शिक्षिका के गले से सोने की चेन लेकर फरार होने लगे तो शिक्षिका ने शोर मचाया लेकिन लुटेरे बाइक तेज स्पीड में चला कर रफू चक्कर हो गये, पूरी घटना का वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ हो गया, शिक्षिका ने सोने की चेन चोरी होने की जानकारी नगर थाना औरंगाबाद (Aurangabad) में दी और प्राथमिक की दर्ज करवाकर पुलिस के मदद की गुहार लगाई है.

Aurangabad Bihar News2025

औरंगाबाद जिले के कई स्थानों लुटेरों ने की चेन की चोरी

कुछ ही दिन पहले औरंगाबाद (Aurangabad) शहर के स्थानीय डॉक्टर के पत्नी के साथ भी चैन छीनने का प्रयास किया गया था, लेकिन डॉक्टर की पत्नी ने शोर मचाया तो लुटेरे फरार हो गए और उसी दिन रतनुवा के पास अनजान व्यक्ति से लुटेरों ने सोने की चेन छीन ली थी.

औरंगाबाद में कब बनेगा Airport? विधायक आनंद शंकर ने सरकार से पूछा सवाल – Bihar News Airport 2025

Bihar Airport News: बिहार में छह छोटे नए हवाई अड्डे का निर्माण की मंजूरी मिल चुकी है, बिहार सरकार ने भारतीय विमानपतन प्राधिकरण के साथ समझौते का हस्ताक्षर कर लिया है, लेकिन औरंगाबाद में नए एयरपोर्ट मांग को लेकर औरंगाबाद के विधायक आनंद शंकर सिंह ने सरकार से सवाल पूछा की औरंगाबाद में कब बनेगा नया एयरपोर्ट

आनंद शंकर सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल फेसबुक पर पोस्ट शेयर करते हुए बिहार सरकार से सवाल पूछा औरंगाबाद बाद में नए एयरपोर्ट का निर्माण कब होगा, आनंद शंकर सिंह की सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते ही कमेंट बॉक्स में तरह-तरह के जवाब आने शुरू हो गए एक यूजर ने लिखा कि बिहार में बीजेपी की सरकार हटाने के बाद इंडिया गठबंधन के सरकार आते ही औरंगाबाद में एयरपोर्ट की निर्माण होगी।

Image Credit: Ananad Shankar Singh (Facebook)

जानिए बिहार के कौन-कौन से जिलों में बनेगा नया Airport ?

बिहार के मधुबनी, वीरपुर (सुपौल) , मुंगेर, बाल्मीकि नगर (पश्चिमी चंपारण) , सहरसा और मुजफ्फरपुर में नए छोटे Airport बनाने की बिहार सरकार द्वारा मंजूरी मिल गई है, भारतीय विमानपतन प्राधिकरण और बिहार सरकार के द्वारा MOU पर हस्ताक्षर करने के बाद इसकी मंजूरी दी गई है, बिहार के 6 जिलों में छोटे एयरपोर्ट का निर्माण करने के लिए 25-25 करोड रुपए की राशि आवंटित की गई है

औरंगाबाद विधानसभा के सांसद आनंद शंकर सिंह ने बिहार के नए छोटे एयरपोर्ट की मंजूरी मिलने के बाद औरंगाबाद में Airport बनाने के लिए सरकार से मांग की है.

औरंगाबाद के गोह में CSP कर्मी से ₹1.33 लाख छीनकर फरार हुए लुटेरे

औरंगाबाद जिले के गोह थाना क्षेत्र का एक मामला सामने आया है जिसमें CSP कर्मी के साथ ₹133000 लुटेरे छीनकर फरार हो गए, मिली जानकारी के अनुसार मुन्ना कुमार डिहुरी गांव में पंजाब नेशनल बैंक का CSP शाखा चलता है.

मुन्ना कुमार औरंगाबाद के गोह स्थित मुख्य शाखा से शाखा के लिए पैसे निकालकर वापस ला रहा था, पहले से ही घात लगाए लुटेरों ने मुन्ना कुमार के पैसे छीनने का प्रयास किया लेकिन मुन्ना इस बात से अनजान था, मुन्ना पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य शाखा से निकलकर अपने सीसी शाखा जाने के लिए गोह से एक टोटो में बैठा गया.

यह भी पढ़े: औरंगाबाद कोर्ट ने अवैध हथियार रखने के जुर्म में  व्यक्ति को सुनाई 3 साल की सजा

टोटो जैसे ही तिलन बीघा मोड़ के पास पहुंचे तो घात लगाए 2 लुटेरों ने पल्सर बाइक से उसके हाथ से बैग छीन कर फरार हो गए, हालांकि घटनास्थल से 50 मीटर की दूरी पर 112 नंबर पुलिस की टीम तैनात थे और लुटेरों का पीछा फीके लेकिन लुटेरे चालाकी से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए.

मुन्ना कुमार बंदिया थाना क्षेत्र के 100 बीघा गांव का रहने वाला है और वह डिहुरी गांव में पंजाब नेशनल बैंक का CSP शाखा चलता है, थाना अध्यक्ष मोहम्मद इरशाद ने जानकारी दिया की घटना का सूचना मिलते ही पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है और जल्द ही लुटेरों को पड़कर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा देगी और मुन्ना कुमारकि छिनी गई राशि वापस करवाई जाएगी।

औरंगाबाद के नबीनगर में युवक को गोली मारकर अपराधियों ने की हत्या

Aurangabad Bihar News: नबीनगर क्षेत्र के लेम्बो खाप गांव के स्थित अज्ञात अपराधियों ने 28 वर्ष से युवक को गोली मारकर हत्या कर दी है, युवक कुछ दिन पहले अपने जरूरी काम से वाराणसी गया था वापस लौटते समय वाराणसी से ट्रेन पकड़ के नबीनगर स्टेशन पर उतरा और अपने घर से बाइक लेकर किसी को आने को कहा था, फोन आने के बाद घर से दो व्यक्ति उसेघर लाने के लिए नबीनगर स्टेशन पहुंचे और उसे लेकर घर आ रहे थे घर आने के क्रम में लेम्बो खाप स्थित खटाल के पास अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी.

रास्ता खराब होने की वजह से अपराधियों को मिला मौका

परिजनों ने बताया कि घर आने वाला रोड काफी जर्जर था इसकी वजह से बाइक धीरे-धीरे चल रही थी इसका फायदा उठाते हुए अज्ञात अपराधियों ने प्रियांशु के कनपटी में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गोली लगने के बाद आसपास हड़कंप मच गया, स्थानीय लोगों ने गोली लगने की सूचना नबीनगर पुलिस को दी और मौके पर थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय घटनास्थल पर अपने पुलिस बल के साथ पहुंचे और इलाज के लिए अरे रेफ्लर अस्पताल नबीनगर पहुंचाया, डॉक्टर नेजांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

दो लोगों को हिरासत में लेकर की जा रही है पूछताछ

नबीनगर के थाना अध्यक्ष ने बताया कि गोलीबारी के घटना में युवक के मौत के बाद, पुलिस द्वारा दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, इस घटना की जांच पड़ताल हो रही है और जल्दी अपराधी को पकड़ लिया जाएगा, मृत प्रियांशु के शव को पोस्टमार्टम सदर अस्पताल औरंगाबाद से कराया गया और उसके बाद परिजनों को सौंप दिया गया, गोली मारकर प्रियांशु की हत्या के बाद गांव में मातम सा फैला हुआ है और क्षेत्र में डर का माहौल बन गया हैवहीं दूसरी ओर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.

Aurangabad Bihar News: औरंगाबाद कोर्ट ने अवैध हथियार रखने के जुर्म में  व्यक्ति को सुनाई 3 साल की सजा

Aurangabad (Bihar): बिहार राज्य के औरंगाबाद जिले के नवीनगर थाना के रहने वाले जितेंद्र चंद्रवंशी को औरंगाबाद न्यायालय ने 3 साल की सजा और ₹1000 की जुर्माना लगाई है जितेंद्र चंद्रवंशी को अवैध हथियार रखने के जुर्म में नवीनगर थाना कांड संख्या- 56 /10 धारा 25 (1-b.)/26 आर्म्स एक्ट के तहत पुलिस ने गिरफ्तार किया था जिसकी सुनवाई औरंगाबाद न्यायालय में चल रही थी.

जानकारी के अनुसार जितेंद्र चंद्रवंशी को 14 साल पहले तकिए के नीचे अवैध हथियार रखने के जुर्म मैं पुलिस ने गिरफ्तार किया था जिसकी फैसला 14 साल बाद हुई है जितेंद्र चंद्रवंशी को जब नबीनगर पुलिस गिरफ्तार करने उसके घर गई और छापेमारी कर रही थी तभी उसकेखाट के तकिए के नीचे देसी कट्टा और कुछ गोलियां बरामद की गई थी जब पुलिस ने आरोपी से इसकी कागजात मांगी तो आरोपी कोई भी दस्तावेजजमा नहीं किया था

Aurangabad Bihar News: औरंगाबाद में मिला भिखारियों का चोर गिरोह, महिला के इशारे पर करते थे काम

देश के हर कोने में चोरी करने के नए-नए तरीके सामने आ रहे हैं कोई ऑनलाइन तो कोई ऑफलाइन तरीकों से चोरी का अंजाम दे रहा है इस बीच बिहार के औरंगाबाद जिले से भिखारी बनकर चोरी करने का एग्रो का मामला सामने आया है.

औरंगाबाद पुलिस ने चोरी के मामले में एक महिला के साथ नौ लोगों को गिरफ्तार किया जिसमें एक बहुत ही बड़े चोर गिरोह का पर्दाफाश हुआ है पुलिस ने बताया कि यह लोग कचरा चुनने और भीख मांगने के बहाने चोरी का अंजाम देते थे साथी पुलिस ने बताया कि यह गिरोह दिन में कचरा चुनने और भीख मांगने का नाटक करते थे ताकि घरों में रखी संपत्ति का जायजा लिया जा सके और रात में चोरी का अंजाम देते थे

इन चोरों का गिरोह इतना बड़ा था कि इसमें महिला और पुरुष दोनों शामिल थे जिनके नाम निम्नलिखित प्रकार हैं

  1. शकुंतला देवी (पवई)
  2. सोनी कुमारी
  3. मनोज मुसहर (चित्तौड़गढ़)
  4. गोलू मुसहर (धनहरा जम्होर)
  5. परम मुसहर (कुटुंबा)
  6. रिंकू देवी (बभनडीह)
  7. रंजय मुसहर, उपेंद्र मुसहर (पवई)
  8. रविंद्र मुसहर

इन चोरों को गिरफ्तारी के बाद खुलासा हुआ कि यह चोरी का अंजाम देने के बाद सोने चांदी के जेवरात जमीन में गाड़ देते थे ताकि पुलिस को घटना के बारे में कुछ पता ना चल पाए. लेकिन 25 में के रात चोरीकी घटना के बादसीडीपीओ-2  चंदन कुमार ने बताया कि अरथुवा गांव में एक घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया इस चोरी में सोने चांदी के गने मोबाइल कीमती सामान और 21000 रुपए नगद चोरों द्वारा चुरा लिए गए थे इसके बाद इस घटना को लेकरकेस दर्ज करते हुए औरंगाबाद पुलिस के अधीक्षक अंबरीश राहुल ने विशेष जांच टीम का गठन किया और इन चोरों को गिरफ्तार किया।

Aurangabad Bihar News: अगर आप भी जा रहे हैं औरंगाबाद सत्येंद्र नारायण सिन्हा पार्क तो हो जाइए सावधान 

अगर आप भी औरंगाबाद या औरंगाबाद के बाहर के रहने वाले हैं और आप Satyendra Narayan Sinha Park घूमने जा रहे हैं तो यह यह बातें आपको जान लेनी बहुत जरूरी है नहीं तो आपको काफी ज्यादा कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है.

औरंगाबाद के दानी बीघा रोड में स्थित है सत्येंद्र नारायण सिन्हा पार्क में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपको कुछ नियम और शर्तें जान लेना बहुत जरूरी है सत्येंद्र नारायण सिंह पार्क में जाने से पहले आपको ऑनलाइन के जगह कैश पैसे भी रखना बहुत जरूरी है क्योंकि इस पार्क में जाने के लिए आपको कोई भी ऑनलाइन टिकट की सुविधा उपलब्ध नहीं है.

नगद राशि नहीं होने के कारण आपको करना पड़ सकता है कठिनाई का सामना

नगद राशि नहीं होने के कारण आपको टिकट लेने में काफी ज्यादा कठिनाई करना पड़ सकता है या आपको नगद राशि उपलब्ध करनी पड़ सकती है तभी आप इस पार्क के टिकट ले सकते हैं नहीं तो आपके बिना पार्क घूम वापस आना पड़ सकता है.

छोटी-छोटी गलतियों की वजह से भरना पड़ सकता है आपको जुर्माना

अगर पार्क की साफ सफाई की बात करें तो यह पार्क काफी ज्यादा स्वच्छ और सफाई को ध्यान रखते हुए बनाई गई है इस पार्क में जहां-तहां कूड़ा कचरा फेंकना सख्त मना है ऐसा करने पर आपको जुर्माना भी भरना पड़ सकता है हालांकि जगह-जगह कूड़ा कचरा डालने के लिए डस्टबिन बनाया गया हैयहां पर बच्चों को खेलने के लिए अलग व्यवस्था की गई है और पार्क काफी ज्यादा सुंदर तरीके से तैयार किया गया है यहां पर आकर आप अपने मन की सारी चिंता को भूलकर आराम कर सकते हैं.

शाम के समय में यह पर काफी ही आकर्षक दिखता है इसमें छोटे-छोटे पानी के झरनेलगाए गए हैं जिसमें रंग बिरंगी लाइट भी लगाई गई है जो शाम के समय और भी रोमांचक दिखता है.

Aurangabad News: नबीनगर में दिनदहाड़े बदमाशों ने युवक को मारी गोली

औरंगाबाद: बाजार से लौटते समय युवक को घात लगाए बदमाशों ने गोली मारकर बुरी तरह घायल कर दिया है या घटना औरंगाबाद जिले के नवीन नगर थाना क्षेत्र के महिप बीघा गांव का है मिली जानकारी के अनुसार युवक शाम के समय मार्केट से वापस अपने घर जा रहा था इस बीच घात लगाए बदमाशों ने युवक के ऊपर गोलीबारी शुरू कर दी जिसमें युवक के वहां से होते हुए सीन के बगल में गोली लगने से युवक बुरी तरह जख्मी हो गया

गली की आवाज सुनते ही आसपास केलोगों ने घटनास्थल परजाकर देखा तो युवक गंभीर हालत में गिर पड़ा था आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी उसके घर वाले को दी और घायल युग के परिजन तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और युवक को इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया इसके बाद डॉक्टरों ने उसे रेफर करके नारायण मेडिकल कॉलेज जमुहार भेज दिया युवक की पहचान महिप बीघा गांव के निवास चंदरमल सिंह  के पुत्र दीपक सिंह के रूप में हुई है.

Aurangabad Bihar News: जल्द ही बनेगी औरंगाबाद से सिमरा जानेवाली सड़क

औरंगाबाद से सिमरा जाने वाली सड़क इतनी ज्यादा जर्जर हो गई थी कि इसमें वाहनों को चल पाना काफी ज्यादा मुश्किल हो गया था यह सड़क की स्थिति खखड़ा से लेकर सिमरा तक काफी ज्यादा खराब हो गई थी लेकिन इस सड़क को बनने की मंजूरी मिल गई है और यह सड़क खखड़ा  से सिमरा तक 18 फीट चौड़ी की जाएगी

इस सड़क का मरम्मत के साथ-साथ चौड़ीकरण का काम भी जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा औरंगाबाद से लेकर खखड़ा तक सड़क को पहले ही चौड़ीकरण किया जा चुका है लेकिन खाखरा से सिमरा वाले रास्ते इतनी जर्जर हो गए थे कि इसकी मरम्मत करना जरूरी हो गया था.

Exit mobile version