Aurangabad Bihar News: पानी के तलाश में गांव पहुंच प्यासा हिरन, गांव वालों ने पड़कर वन विभाग को सौपा

औरंगाबाद के कुटुंबा प्रखंड के सांड गांव में एक जंगली हिरण पानी के तलाश में जंगल से निकाल कर गांव में पहुंच गया गांव पहुंचते ही गांव के कुत्तों नेउसे पर टूट पड़े और बुरी तरह जख्मी कर दिया जब गांव वाले हिरण को देखा तो कुत्तों से बचकर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गांव के ग्रामीण गुड्डू कुमार ने बताया कि गांव के पास में ही जंगल है जब भी गर्मी का दिन आता है तो जंगली जानवर पानी के तलाश में जंगल से निकाल कर गांव की ओर आना शुरू कर देते हैं.

ग्रामीणों का कहना है कि गर्मी के मौसम में जंगल के आसपास पानी की सुविधा करवानी चाहिए ताकि जंगली जानवर गांव में नहीं आ पाए पिछले साल एक लकड़बग्घा पानी के तलाश में गांव में घुस गया था वन विभाग के लाख कोशिश के बावजूद भी लकड़बग्घा पकड़ में नहीं आया था और वापस नदी के रास्ते जंगल में वापस चला गया था

Aurangabad Weather News: अगले 3 घंटे में औरंगाबाद में बारिश के साथ-साथ बरसेंगे बर्फ के गोले

बिहार आज का औरंगाबाद जिले में अगले तीन घंटे के अंदर भारी बारिश के साथ-साथ बर्फ के गोले भी बरसाने की संभावना है इसकी जानकारी मौसम विभाग ने मोबाइल मैसेज के जरिए दि है मौसम विभाग ने औरंगाबाद जिले के अंदर रहने वाले सभी लोगों के मोबाइल फोन पर मैसेज के जरिए बताया है कि अगले तीन घंटा में औरंगाबाद के अधिकांश स्थानों परगरज के साथ-साथ बारिश होने की संभावना है और साथ-साथ बर्फ के गोले भी गिरने की संभावना जताई है.

मौसम विभाग इस सूचना के जरिए लोगों को सतर्क रहने के भी चेतावनी दी है बारिश के समय बर्फ का गोलगिरने की वजह से लोग घायल भी हो सकते हैं और उनके उनको ज्यादा छोटे भी आ सकती है इसलिए मौसम विभाग ने औरंगाबाद जिले के सभी मोबाइल फोन पर मैसेज के जरिए बताया है कि अगले तीन घंटा में बारिश होने की संभावना है और साथ-साथ बर्फ के गोले भी गिर सकते हैं

Aurangabad News: औरंगाबाद के कुटुंबा में शराब पीने से व्यक्ति की हुई मौत

Aurangabad News: औरंगाबाद के कुटुम्बा क्षेत्र में एक व्यक्ति अपने ससुराल शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था मिली जानकारी के अनुसार व्यक्ति जिसका नाम घनश्याम राम है, घनश्याम अपने ससुराल जाने के बाद वहां से 2:00 बजे निकल कर पास के गांव गोडीहा में अर्जुन भुईया के घर देसी शराब (महुवा) पीने के लिए गया था कुछ समय बाद जानकारी मिली कि उसकी मृत्यु हो चुकी है.

पत्नी ने लगाया शराब पिलाकर हत्या करने का आरोप

मृतक की पत्नी ने शराब पिलाकर अर्जुन भुईया और उसके पत्नी प्रतिमा देवी पर हत्या करने का आरोप लगाया है पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और साथ ही उनके पास से 5 लीटर में हुआ शराब भी बरामद की गई है, थाना अध्यक्ष अक्षयवर सिंह ने जानकारी दी है कि अर्जुन भुईया और उसके पत्नी को तीन लीटर महुआ के साथ पकड़ा गया है पुलिस ने पूछताछ करके दोनों को जेल भेज दिया है.

घनश्याम राम के ससुर महावीर राम ने बताया कि वह अपने पोती के शादी में अपने दामाद को शादी समारोह में शामिल होने के लिए बुलाया था लेकिन शादी के बाद उसका दामाद गोडीहा गांव चला गया और वहां पर अर्जुन भुईया ने उसे शराब पिलाई जब घनश्याम नशे में धुत हो गया तो उसने उसे घर से बाहर निकाल दिया था, पत्नी ने बताया कि घनश्याम को उसने कई बार शराब पीने से मना किया था लेकिन उसने बात नहीं मानी, घनश्याम की 13 साल की बेटी और 8 साल का बेटा है जो अब बेसहारा हो गए है, घनश्याम काफी ही गरीब परिवार से है वह मजदूरी कर कर अपना घर का भरण पोषण करता था.

Follow:

Aurangabad News: सूचना के आधार पर औरंगाबाद के ओबरा से पुलिस ने पकड़ी 300 लीटर शराब

बिहार के औरंगाबाद जिले के ओबरा क्षेत्र में पुलिस ने सूचना के आधार पर 300.05 लीटर शराब बरामद किया, जिसमें 209. 45 लीटर अंग्रेजी शराब और 90.6 लीटर देसी टांका शराब बरामद की है, शराबकी बरामद की देवकली ग्राम से की गई है , शराब बरामद करने के साथ-साथ औरंगाबाद पुलिस ने तीन अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, औरंगाबाद पुलिस ने इसकी जानकारी औरंगाबाद के ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट X पर दिया है, बिहार में पुलिस शराब की अवैध बिक्री पर रोक लगाने के लिए जगह-जगह अभियान चला रही है और शराब बेचने वाले कारोबारी को गिरफ्तार कर जेल भेज रही है. 

Aurangabad News: मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बकरी चराने को लेकर दादा पोते के साथ किया मारपीट

औरंगाबाद जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खैरा पंचायत के कर्मा गांव में खलिहान में बकरी चले जाने के कारण दादा और पोते को लोगों नेपिटाई कर दी जिसमें दोनों लोग जख्मी हो गए, दोनों का इलाज औरंगाबाद के सदर अस्पताल में कराया जा रहा हैबताया जा रहा है की दादी पोते अपने बकरी को चार रहे थे इतने में बकरी चढ़ते हुए एक व्यक्ति के खलिहान में चली गई और इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और लोगों ने दादा और उनके पोता को बुरी तरह पीट कर जख्मी कर दिया गणेश यादव और उनका पोता भोला कुमार बुरी तरह जख्मी हो गया उनका इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेजा गया है. 

औरंगाबाद जिले में है एक ऐसा पेड़ जो आपकी सारी मनोकामना कर सकता है पूरा – पढ़िए पूरी खबर

बिहार के औरंगाबाद जिले से लगभग 25 किलोमीटर की दूरी पर कुटुंबा प्रखंड में परता गांव में एक ऐसा पेड़ है जो आपकी मनोकामनाओं को पूरा कर सकता है लोग यहां पर आते हैं और अपना मन्नत मांगते हैं और पूरी होने पर इस पेड़ के जल जड़ में दूध का चढ़ावा करते हैं, इस पेड़ की वजह से इस जगह को कल्पवृक्ष धाम भी कहते हैं. 

यह पेड़ नहीं बढ़ता है और ना ही सूखता है

गांव वाले का कहना है कि यह पेड़ नहीं तो बढ़ता है और ना ही सूखता है यह पेड़ कई वर्षों से ऐसे ही विशाल रूप में खड़ा है साथी गांव वाले कहते हैं कि जब देवताओं और दोनों में समुद्र मंथन हुआ था तो 14 रत्न निकले थे जिसमें से एक था कल्पवृक्ष यहां के लोगों का कहना है कि ऐसा पेड़ आपको और कहीं नहीं देखने को मिलेगा इस पेड़ को भगवान कृष्ण से अपने हाथों से इस स्थान पर लगाए थे और यह आज भी वैसे ही हरा भरा और विशाल है गांव के लोग इस जगह को ठाकुरबाड़ी के नाम से भी पुकारते हैं.

Aurangabad News: पूर्व सांसद सुशील सिंह और विधायक आनंद शंकर के बीच मंच पर हुई तीखी नोकझोंक

Aurangabad News: पूर्व सांसद सुशील सिंह और विधायक आनंद शंकर का एक सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आनंद शंकर सुशील कुमार सिंह को मंच पर कुछ समझते हुए नजर आ रहे हैं, आनंद सिंह वीडियो में कह रहे हैं कि आपको मंच पर खड़ा होना नहीं चाहिए था लेकिन आप खड़ा हो गए तो सुनिए आपको मंच के माध्यम से इस तरीके की बात नहीं करनी चाहिए हालांकि पूरी वीडियो उपलब्ध नहीं है जिससे यह पता लगाया जा सकता है कि विधायक आनंद शंकर सुशील सिंह को क्या समझ रहे हैं, आप वीडियो को क्लिप नीचे देख सकते हैं यह वीडियो को औरंगाबाद की बात के फेसबुक पेज से शेयर किया गया है.

Aurangabad News : देखें पूरा वीडियो

Aurangabad News: मुखिया और उप प्रमुख के बीच मारपीट की वीडियो हो रही है सोशल मीडिया पर वायरल 

बिहार के औरंगाबाद जिले के मदनपुर क्षेत्र से एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें उप प्रमुख और मुखिया आपस में मारपीट कर रहे हैं, मिली जानकारी के अनुसार वीडियो 25 मार्च की है और यह विवाद बहुत पहले से ही दोनों के बीच चल रही थी, मदनपुर के सालिया पंचायत में पंचायत समिति के योजना को लेकर विवाद शुरू हुई थी.

पंचायती योजना को लेकर शुरू हुई थी विवाद

जानकारी के अनुसार सलैया पंचायत के मुखिया मनोज कुमार चौधरी  किसी योजना को लेकर काम करवाने वाले थे लेकिनसलाया पंचायत के पंचायत समिति सदस्य के उप प्रमुख मैं उसे काम को ले लिया, इसी को लेकर विवाद बढ़ गया और मुखिया मनोज चौधरी ने प्रखंड कार्यालय के बाहर आकर गाली गलोज करना शुरू कर दिया धीरे-धीरे विवाद बढ़ते बढ़ते हाथ वही तक आ गई, मदनपुर के थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष की बात को रखते हुए एफआईआर दर्ज कर लिया गया है

क्या आप जानते हैं औरंगाबाद का पुराना नाम क्या था, और किसने औरंगाबाद का नाम बदला था

बिहार का वह जिला जिसे औरंगाबाद के नाम से जाना जाता है और इससे बिहार का चित्तौड़गढ़ भी कहा जाता है, चित्तौड़गढ़ कहलाने की वजह यह है कि यहां सूर्यवंशी वंश के राजपूतों की आबादी बहुत अधिक है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि औरंगाबाद का पुराना नाम क्या है और इसे किसने बदला था, औरंगाबाद जिला गया से कब अलग हुई थी

औरंगाबाद बिहार का पुराना नाम क्या है, नौरंगाबाद से औरंगाबाद: एक ऐतिहासिक बदलाव

Credit: AI Image

बिहार का चित्तौड़गढ़ कहे जाने वाले जिला औरंगाबाद का पुराना नाम नौरंगाबाद था, यह जिला गया से अलग औरंगाबाद 26 जनवरी 1973 को किया गया, और नए जिले का निर्माण हुआ औरंगाबाद जिला पहले गया जिला का हिस्सा था लेकिन 19 जनवरी 1973 को सरकारी अधिसूचना संख्या 07/11- 2071-72 के तहत गया से अलग कर औरंगाबाद जिले का निर्माण किया गया था.

नोट: यह जानकारी गूगल की मदद से ली गई है अगर आपको इसमें कोई भी गलतियां नजर आती है तो कृपया हमें बताएं

औरंगाबाद पुलिस ने किया पांच नक्सलियों को गिरफ्तार, इनका पुराना नक्सली रिकॉर्ड रह चुका है

औरंगाबाद जिले के नवीनगर क्षेत्र में नहर निर्माण कर रहेठेकेदार से 8-10 नक्सलियों ने पैसे की मांग की थी इसकी सूचना के आधार पर नवीनगर थाना ने केस दर्ज किया था और इसको गंभीरता से लेते हुए Aurangabad के SDPO के नेटवर्क में एक टीम बनाया गया और नक्सलियों के ऊपर कार्रवाई करते हुए पांच नक्सली को गिरफ्तार कर लिया गया है नक्सलियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद हुए हैं.

गिरफ्तार किए गए नक्सलियों का पहले हुए नक्सली कांड में हाथ रह चुका है, यह नक्सली ईट भट्ठा और सरकारी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे ठेकेदार से रंगदारी का मांग करके पैसे वसूलने का काम करते थे, नक्सलियों के पास से चितकबरा वर्दी और कई सारे हथियार बरामद किए गए हैं.

Exit mobile version