अंबा में स्ट्रॉबेरी का खेती कर कमा रहे हैं साल के करोड़ों रुपए

औरंगाबाद जिले के अंबा प्रखंड चलकी बीघा गांव  में बड़े पैमाने पर स्ट्रॉबेरी की खेती की जाती है इसकी शुरुआत 2012 में बृज किशोर मेहता ने की थी, यहां पर स्ट्रॉबेरी की खेती होने के कारण अन्य राज्यों में औरंगाबाद की एक अलग पहचान बन गई है, यहां के स्ट्रॉबेरी सिर्फ औरंगाबाद में नहीं बिहार के 36 जिलों में भी भेजी जाती है और साथ ही देश के अलग-अलग राज्य में भी औरंगाबाद से स्ट्रॉबेरी का निर्यात होता है.

स्ट्रॉबेरी की खेती करने वाले किसान बृज किशोर मेहता ने बताया कि उनको प्रति एकड़ ₹6 लख रुपए का खर्च आता है और अगर फसल ठीक-ठाक रही तोउनको प्रतीक एकड़ ₹12 लाख का मुनाफा भी होता है स्ट्रॉबेरी की कीमत अगर बाजार में देखी जाए तो 400 से ₹600 के बीच में चल रही है, बिहार के औरंगाबाद जिले में स्ट्रॉबेरी का खेती होना एक आश्चर्य का बात हैलेकिन बृज किशोर मेहता ने इसे पूरा कर दिखाया है और गांव में रहकर लाखों नहीं करोड़ों का मुनाफा कमा रहे है 

होली मिलन समारोह में भोजपुरी गायक निरंजन विद्यार्थी ने बिखेरे अपना जलवा

भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी औरंगाबाद द्वारा आयोजित किए गए होली मिलन समारोह में भोजपुरी गायक निरंजन विद्यार्थी ने अपने शुरू से चार चांद लगा दिया, दर्शक इनके गानों को सुनकर झूमने लगे थे, इस होली मिलन समारोह का आयोजन भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी औरंगाबाद के चैयरमैन सतीश कुमार सिंह ने करवाया था.

इस जानकारी को निरंजन विद्यार्थी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम से दिया है और सभी होली मिलन समारोह में आए दर्शकों का धन्यवाद भी किया है, निरंजन विद्यार्थी भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने गायक हैं जिन्होंने कई सारे गाने गए हैं और लोगों को काफी पसंद आते हैं इन दिनों वह स्टेज प्रोग्राम से लोगों का दिल मैं बसे जा रहे हैं लोग उनकी गायकी का काफी ज्यादा तारीफ करते हैं.

औरंगाबाद के देव में युवक को चाकू मार कर किया घायल, युवक की हालत गंभीर

औरंगाबाद जिले के देव में बहुआरा गांव के समीप युवक को अज्ञात बदमाशों ने चाकू मार कर बुरी तरह घायल कर दिया, यह घटना शाम के समय में हुआ जब युवक अपने घर लौट रहा था तभी कुछ बदमाशों ने उसकी स्कूटी को रोककर उसके सिर में चाकू मारकर बुरी तरह घायल कर दिया युवक को चाकू करने के बाद युवक तुरंत वहीं पर बेहोश हो गया.

ग्रामीणों ने दी पुलिस को युवक की सूचना

जब आसपास के ग्रामीणों ने युवक को मूर्छित देखा तो सूचना दी बहुत सारे लोग इकट्ठे हो गए और उसके बाद युवक को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया और वहां पर उसके सिर में 70-80 टांके लगाए गए लेकिन फिर भी युवक को होश नहीं आया, युवक की हालत गंभीर देखकर उसे बनारस ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, युवक राजमिस्त्री का काम करता है युवक का नाम राजेश विश्वकर्मा है और उसके पिता शिव शंकर विश्वकर्मा है, बेटे को चाकू मार कर मूर्छित करने की सूचना पाकर उनके पिता ने नजदीकी देव थाना में आवेदन दिया आवेदन देते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है. यह घटना रवि वार की शाम 6:30 बजे के करीब हुई है, आवेदन देने के बाद पुलिस ने बताया कि यह घटना काफी गंभीर है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और घटना की वजह भी सामने लाई जाएगी.

सालों भर नहीं सूखती है इस कुएं का पानी, जानिए इसकी खासियत

औरंगाबाद से लगभग 3 किलोमीटर दूर भैरोपुर गांव के पास पहाड़ी के ऊपर में ही एक विशाल कुआं है जिस कुएं का पानी सालों भर नहीं सकती है लोगों का कहना है कि जब जेठ वैशाख का समय आता है तो दूर-दूर तक पानी के लिए लोग तरस जाते हैं लेकिन इस कुएं का पानी सालों साल भर रहता है और नहीं सूखता है.

कहां से आती है पानी इसका आज तक कोई पता नहीं चल पाया

इस कुएं का पानीका सोर्स कहां है इसका कुछ पता नहीं चल पाया है लेकिन लोग कहते हैं कि यह कुआं काफी ज्यादा गहरा है और इसमें पानी सालों साल सूखता नहीं है, हालांकि इस कुएं को साफ सुथरा नहीं रहने की वजह से काफी कीड़े मकोड़े पालने लगे हैं, आसपास के लोगों ने बताया कि यह कुएं से सिंचाई करके खेती भी किया जाता है फिर भी इस कुएं का पानी कम नहीं होता है, कुएं से और ऊपर जाने पर शिवजी और हनुमान जी का मंदिर है जहां पर शिवरात्रि का मेला भी लगता है, अगर इस कुएं को अच्छे से साफ सफाई कर दिया जाए तो या पर्यटक स्थल भी बन सकती है, इस पहाड़ी के आसपास काफी अच्छे नजारे देखने को मिलते हैं और यहां जाने के लिए रोड भी अच्छी खासी है.

नहीं बनेगी औरंगाबाद से पटना जाने वाली फोरलेन जानिए इसकी क्या है वजह

औरंगाबाद से पटना जाने वाली फोर लाइन बनने की योजना को फिलहाल रोक दिया गया है नेशनल हाईवे 139 को जो सासाराम से पटना तक बन रहे फोरलेन को बनने के लिए मंजूरी देने से इनकार कर दिया गया है राजमार्ग मंत्रालय मंत्री नितिन गडकरी ने NH 139 को फोरलेन बनाने की घोषणा की थी लेकिन अभी वह चुप है.

NHAI के द्वारा बताया गया कि सासाराम से पटना के लिए बनाई जा रही फोरलेन के ऊपर ही भारी वाहनों का दबाव को बताया गया है इसलिए सासाराम से पटना के अलावा कोई भी नया फोर लेन नहीं बन सकती है और औरंगाबाद से पटना जाने वाली रोड के ऊपर दबाव सासाराम से पटना वाले फोरलेन पर चला जाएगा इससे औरंगाबाद पटना वाले रास्ते में दबाव कम हो जाएगा.

औरंगाबादसे पटना तक रास्ते में आने वाली शहरों में बनेगा बाईपास

औरंगाबाद से पटना जाने वाली रास्ते में शहरी क्षेत्र दाउदनगर, अरवल भखरुआ मोर इत्यादि कई शहरों में बाईपास बनाया जाएगा ताकि जाम वाली समस्या खत्म की जा सके.

अदरी नदी पर बनाया पुल लोगों के लिए बन गया है खतरा

औरंगाबाद से लगभग 11 किलोमीटर दूर अदरी नदी पर बना हुआ यह पुल लोगों के लिए एक परेशानी का जड़ हो गया है औरंगाबाद से बालूगंज जाने वाले रास्ते में कटिया गांव के पास यह पुल स्थित है, इस पुल की चौड़ाई इतनी कम है कि एक साथ दो गाड़ियां या बड़ी कोई भी गाड़ियां को गुजरने में काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है और गिरने का खतरा बना रहता है.

कई बार लोगों का हो गया है एक्सीडेंट

ग्रामीण द्वारा पता चला कि इस पुल पर पार करते समय कई लोग गिरकर घायल भी हो गए हैं लेकिन सरकार इस पर कोई ध्यान नहीं दे रही है हालांकि औरंगाबाद से खडीहा, अदारी, कटिया, जीव बीघा होते हुए बालूगंज जाने वाली यह रास्ता में सभी पुल का चौड़ीकरण हो गया है लेकिन इस पुल का काम अभी भी बाकी है, इस पल की चौड़ाई कम होने की वजह सेआने-जाने वालेवाहनों को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है और खतरे का डर बना रहता है 

रफीगंज के बराही बाजार में चोरों ने उड़े 300 ग्राम सोना 5 किलो चांदी

Aurangabad Bihar: औरंगाबाद जिले के रफीगंज क्षेत्र के बराही बाजार में शांति ज्वैलर्स नाम के जेवर की दुकान से चोरों ने 300 ग्राम सोना 5 किलो चांदी और ₹400000 नगद की चोरी कर ली हैकर रात के समय पूरा दुकान का गेट उखड़ कर अंदर घुसे और घटना को अंजाम दे दिया.

अगले दिन सुबह पोथू थाना के थाना अध्यक्ष सोमेश्वर नाथ घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन की है सीसीटीवी फोटोस के मुताबिक 6 से 7 चोरों ने मिलकर यह घटना को अंजाम दिया है, जल्दी कार्रवाई के लिए लोगों ने बराही बाजार को बंद करके पूरे दिन प्रदर्शन किया।

दुकान के संचालक रोजाना की तरह शनिवार के शाम भी दुकान बंद करके घर पर चले गएउसके बादचोरों ने रात को करीब 2:00 बजे दुकान के अंदर घुसकर सारे सामान के साथ-साथ नगद भी चोरी कर ली आसपास के लोगों ने जब उनके घर पर चोरी की बात बताई तो वह दुकान के सामने आकर रोने भीखिलने लगे. 

Aurangabad News: तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने महिला को कुचला घटना स्थल पर ही हुई मौत

औरंगाबाद में एक महिला को तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने कुचला महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई महिला की पहचान हजारीबाग के कुम्हार टोली निवासी बेला देवी के रूप में हुई है मिली जानकारी के अनुसार महिला अपने मायके गिरी प्रवेशसे अपने घर हजारीबाग जा रही थी इसी बीच तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने महिला को कुचल और महिला की मौके पर ही मौत हो गई, महिला के साथ उनके पति चंद्रकांत पांडे भीजा रहे थे और बाइक सुजो पांडे चल रहा था जो उनका बेटा है

पति और बेटे का रो-रो कर हुआ बुरा हाल

महिला के मौत के बाद पति और उनके बेटे संजू पांडे का सुजो पांडे रो-रो कर बुरा हाल हो गया है पति पत्नी और बेटा गृह प्रवेश के बाद अपने घर लौट ही रहे थे कि NH  19 पर बाइक के सामने एक ऑटो आने के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई और तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने बाइक में टक्कर मारी और महिला को चक्की के नीचे दबा दिया, महिला को तुरंत नजदीकी अस्पताल मदनपुर में ले जाया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, मिर्च का घोषणा करते ही मदनपुर के थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने अपने टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मृत महिला के शरीर को पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया है ट्रक के ड्राइवर ने टक्कर मारने के बाद मौका देखकर फरार हो गया पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है

औरंगाबाद में बनेगा रिंग रोड के साथ-साथ मेडिकल कॉलेज,शहर को मिली एक बड़ी सौगात

बिहार के औरंगाबाद जिले में रिंग रोड बनाने की मंजूरी दे दी गई है, अभयान्द्र मोहन सिंह के द्वारा किए गए प्रेस कॉन्फ्रेंस मेंयह जानकारी दी गई है कि औरंगाबाद में रिंग रोडबनेगी जो देव होकर गुजरेगी

जानिए कहां-कहां से होकर गुजरेगी औरंगाबाद के रिंग रोड

Aurangabad Ring Road बालूगंज, मदनपुर, औरंगाबाद, अंबा, देव के साथ-साथ NH2 और NH139 से होकर गुजरेगी इस रिंग रोड को बनने से छठ पूजा में आने वाले श्रद्धालुओं को भी काफी लाभदायक साबित होगी इस रिंग रोड की चौड़ाई 30 मीटर तक बताई गई है.

Image Credit: Google Gemini

मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए 400 करोड़ 29 लाख की राशि को मंजूरी दे दी गई है 

औरंगाबाद में Medical College बनाने के लिए 400 करोड़ 29 लाख की राशि को मंजूरी दे दी गई है इसके लिए 33.77 एकड़ जमीन भी नाप ली गई है, मेडिकल कॉलेज में 430 बेड की क्षमता होगी ताकि जिले में आए हुए मरीज को बाहर जाने की जरूरत ना पड़े, इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह भी बताया गया की मेडिकल कॉलेज और रिंग रोड के लिए जल्द ही काम को शुरू कर दिया जाएगा.

Akshara Singh Stage Show:अक्षरा सिंह के प्रोग्राम में चली कुर्सियां पुलिस ने लोगों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा

शुक्रवार को औरंगाबाद जिले में अक्षरा सिंह और अनुपम यादव का कार्यक्रम किया गया था अक्षरा सिंह जैसे ही स्टेज के ऊपर गाना गाने आई और गाना गाना शुरू ही की थी कि लोग वीडियो बनाने के लिए उमर पड़े और भीड़ इतनी बेकाबू हो गई कि पुलिस उन्हें रोकने की कोशिश करने लगे लेकिन लोगों ने कुर्सियां फेंकना शुरू कर दिया.

अक्षरा सिंह ने स्टेज पर से ही लोगों से भगदड़ न करने की की गुजारिश

भीड़ क्यों बेकाबू होते देखा अक्षरा सिंह ने स्टेज पर सही लोगों को शांत होने के लिए गुजारिश की लेकिन लोग अक्षरा सिंह की एक ना सुने और भगदड़ करना शुरू कर दिए इसी बीच पुलिस ने लोगों को रोकने की काफी ज्यादा कोशिश की लेकिन लास्ट में पुलिस ने लाठी चार्ज किया और लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर मारना शुरू कर दिया फिर भी भगदड़ रुकने का नाम नहीं ले रही थी इसी को देखते हुए अक्षरा सिंह और अनुपम यादव ने दोनों स्टेज छोड़कर स्टेज से नीचे उतर गए और प्रोग्राम को बंद कर दिया.

20000 से भी ज्यादा लोग आए थे अक्षरा सिंह और अनुपम यादव का प्रोग्राम देखने के लिए

जानकारी के अनुसार औरंगाबाद के गेट स्कूल में अक्षरा सिंह अनुपम यादव और भोजपुरी कलाकार का प्रोग्राम देखने के लिए लगभग 20000 से भी ज्यादा लोग जमा हो गए थे लोग ज्यादा होने के कारण भगदड़ मची और पुलिस को मजबूरन लाठी चार्ज करनी पड़ी.

Exit mobile version