औरंगाबाद: बदले की आग में होमगार्ड ने ASI को भेजा था जेल, जांच में हुआ बड़ा खुलासा

औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद जिले में एक खाकी को संसार कर देने वाली घटना सामने आई है। कुटुंबा थाना में तैनात एएसआई महेंद्र पासवान (ASI Mahendra Paswan) को शराब मामले में फंसाने वाले मुख्य आरोपी होमगार्ड जवान विवेक कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

ASI को जाना पड़ा था जेल

जानकारी के अनुसार आरोपी विवेक कुमार कुटुंबा थाना में चालक पद पर तैनात था, बीते दिनों से कुछ गतिविधियों के कारण उसे थाने से हटा दिया गया है था जिसका बदला लेने के लिए विवेक ने खतरनाक खेल की साजिश रची थी, उसने एएसआई महेंद्र पासवान के कमरे में चुपके से शराब की बोतल रख दी और इसका गुप्त सूचना मगध इजी को दे दी थी जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महेंद्र पासवान जेल भेज दिया था।

जांच में खुली पोल

लेकिन महेंद्र पासवान इसके बावजूद भी लगातार खुद को निर्दोष बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते रहे पुलिस ने जब गहराई से जांच की तो साक्ष्यों के आधार पर यह स्पष्ट हो गया कि एएसआई को फसाया गया था जिसके बाद होमगार्ड विवेक कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की तो उसने खुलासा किया कि बदला लेने की भावना से उसने या साजिस रची थी। 

कुटुंबा थानाध्यक्ष मो. इमरान आलम ने बताया कि, “साजिश के तहत एएसआई को बदनाम करने और उन्हें फंसाने के आरोप में विवेक कुमार को गिरफ्तार किया गया है। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

जेपी सेतु पर बड़ी कार्रवाई, स्कूटी सवार युवक-युवती से ₹12 लाख कैश बरामद, जांच में जुटी टीमें

पटना। बिहार के राजधानी पटना में अपराध नियंत्रण और अवैध लेनदेन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चेकिंग के दौरान पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, राजधानी के दीघा थाना क्षेत्र के अंतर्गत जेपी सेतु पर पुलिस एक अज्ञात स्कूटी के साथ युवक और युवती उनकी तलाशी ली, दोनों के पास से 12 लाख ₹1000 नगद बरामद किए गए।

जोधपुर: साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध मौत, निधन के 4 घंटे बाद इंस्टाग्राम पोस्ट से मचा हड़कंप

चेकिंग के जेपी सेतु से दौरान पकड़ी गई खेप

जानकारी के अनुसार पुलिस टीम जेपी सेतु (JP Setu) पर आने-जाने वाले वाहन को जांच कर रही थी इसी दौरान स्कूटी पर युवक और युवती  जांच के दौरान पुलिस को देखकर हड़बड़ाने लगे, पुलिस को जब उन दोनों पर संदेह हुआ तो उन्हें रोककर तलाशी ली गई जिसके बाद स्कूटी के डिक्की में नोटों की गाड़ियां बरामद की गई।

रुपयों का स्रोत बताने में रहे असमर्थ

दोनों से जब इतने बड़े नगद के बारे में पूछा गया तो पुलिस को जवाब देने से घबराने लगे संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर पुलिस ने उनके पास से मिले गए पैसे को जपत करके दोनों को गिरफ्तार कर लिया, थाना ले आने के बाद पैसे की सूचना इनकम टैक्स विभाग को दी गई जिसके बाद इनकम टैक्स के अधिकारी दोनों से पूछताछ कर रही है।

जोधपुर: साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध मौत, निधन के 4 घंटे बाद इंस्टाग्राम पोस्ट से मचा हड़कंप

प्रसिद्ध भजन गायिका और आध्यात्मिक कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा का मृत्यु की खबर ने पूरे देश में हड़कंप मचा दिया है, जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम उन्हें जोधपुर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, साध्वी प्रेम बाईसा का मौत एक रहस्यमई मोड़ ले लिया है क्योंकि उनके मौत से ठीक 4 घंटे पहले उनके इंस्टाग्राम हैंडल से एक भाव पोस्ट किया गया था जिसे डिजिटल सुसाइड नोट के रूप में देखा जा रहा है.

भोजपुरी गायक धनंजय धड़कन की फिल्म आटाचक्की छत्तीसगढ़ी भाषा में होगी रिलीज

अचानक तबियत बिगड़ने से हुई मौत

प्रेम बाईसा के परिजनों के अनुसार साध्वी को पिछले कई दिनों से बुखार था लेकिन बुधवार को उनके आश्रम में ही एक नर्सिंग स्टाफ ने इंजेक्शन लगाया इसके तुरंत बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई थी, तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों नेमृत घोषित कर दिया. 

वायरल वीडियो बना मौत का जड़

आरा जंक्शन पर बड़ी कार्रवाई, मानव तस्करों के चंगुल से 100 बच्चे आज़ाद

साध्वी प्रेम बाईसा का मौत का जड़ उनका कोरोनावायरस वीडियो बताया जा रहा है जिसकी वजह से वह मानसिक तनाव से जूझ रही थी, वायरल वीडियो में वह एक संत से गले मिलती हुई दिखाई दे रही थी जिसे विरोधियों ने गलत तरीके से वायरल किया था, हालांकि साध्वी ने इसे स्पष्ट कहा था की वीडियो में दिख रहे व्यक्ति उनके पिता समान गुरु हैं और यह वीडियो उन्हें बदनाम करने और ब्लैकमेल करने की एक साजिश है.

Breaking News LIVE: देश-दुनिया की बड़ी खबरें, आज की ताजा सुर्खियां और मुख्य समाचार

वायरल बाय सोनू ने बनाया Chat Gtp को टक्कर देने वाला ऐप जल्दी होगा मार्केट में लॉन्च

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पढ़ाई के लिए मदद की गुहार लगाने वाला सोनू अब Chat Gtp को टक्कर देने वाला है क्योंकि उसने खुद का अपना आई लॉन्च किया है जिसे लेकर मार्केट में चर्चा का विषय बना हुआ है.

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने अपने गाने के जरिए पवन सिंह को किया टारगेट

भोजपुरी के दबंग गर्ल के नाम से मशहूर अक्षरा सिंह ने एक बार फिर पवन सिंह को टारगेट करते हुए धोखेबाज रंगबाज गाने को रिलीज किया है जिसकी वजह से वह एक बार फिर चर्चा में आ गई है, इस गाने के वीडियो में अक्षरा ने पवनके वायरस विवादित वीडियो फोटोस को फिल्माया है पवन सिंह स्टेज शो के दौरान अंजलि राघव के साथ हरकत करते हुए दिख रहे थे उसे अपने गाने में फिल्माया है लोगों का कहना है कि अक्षरा सिंह ने सीधा पवन सिंह को टारगेट किया है जिसकी वजह से अक्षर को काफि ट्रॉल भी किया जा रहा है.

बांग्लादेश के पूर्व प्रधानमंत्री खरीद जिया का हुआ निधन

बांग्लादेश के पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन 80 वर्ष की आयु में हो गया, जिसके कारण 3 दिन राजकीय शोक मनाया जा रहा है।

तान्या मित्तल की फैक्ट्री में बनती है कंडोम

तानिया मित्तल की रहीसी को लेकर उन्हें काफी ज्यादा ट्रोल किया गया था। लेकिन जब तान्या मित्तल ने मीडिया के सामने अपनी प्रॉपर्टी को दिखाई तो सब की आंखें फटी की फटी रह गई। उन्होंने साथ ही अपने फैक्ट्री को भी दिखाया जिसमें कंडोम बनाई जा रहे थे। और अपने लग्जरी लाइफ़स्टाइल को भी उन्होंने मीडिया के सामने रख दिया।

तानिया मित्तल बिग बॉस में गई थी जहां पर उन्हें उनके द्वारा घर के बारे में बताने पर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा था लेकिन तान्या मित्तल ने जो भी बिग बॉस में कहा वह सभी चीज सच निकली उनकी किचन की लिफ्ट से लेकर लग्जरी लाइफ तक सोशल मीडिया के सामने दिखाई और कहा कि मैं झूठ नहीं बोलता यह बिल्कुल सच है।

संदिग्ध हालात में महिला की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

झारखंड राज्य के पलामू जिला अंतर्गत जपला थाना क्षेत्र के ददरा गांव की एक 22 वर्षीय महिला की गुरुवार की संदिग्ध हालात में एक महिला की मौत मौत हो गई, मृतका की पहचान ददरा गांव के निवासी सुधीर पासवान की पत्नी मनीषा देवी के रूप में हुई है, जबकि मृतका के मायका जम्होर थाना क्षेत्र के मोरडेहरी गांव में है

मृतिका की परिजनों ने लगाया पीठ पीठ कर हत्या करने का आरोप

मृतिका मनीषा देवी की मौत के बाद दो तरह के विवाद सामने आ रहे हैं ससुराल वालों का कहना है कि मनीषा देवी की मौत दुर्घटना होने से हुई है दूसरी तरफ मीर्तिका के मायके वालों का कहना है कि मनीषा को पीट-पीट कर मार दिया गया है, मृतका की मायके के लोगों का कहना है कि उसके ससुराल में पति और साथ छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़ा करते रहते थे,

मृतिका का के पिता ने जानकारी दिया कि गुरुवार की 4:00 बजे के करीब उनकी बेटी मनीषा के साथ सुधीर पासवान ने बुरी तरीके से मारपीट की उसके बाद परिजनों से झगड़ा कर मनीषा को लेकर औरंगाबाद रह रहे अपने मौसी के घर ले गया और वहां पर मनीषा को पीट-पीटकर हत्या कर दी है.

मनीषा की मृत्यु की सूचना उसके पति ने दी

जानकारी के अनुसार मनीषा के साथ मारपीट करने के कुछ ही समय बाद उसके पति सुधीर पासवान का फोन आता है कि मनीषा कर में चौक के पास एक्सीडेंट हो गया है और इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है एक्सीडेंट का खबर सुनते ही जब उसके परिजन औरंगाबाद सदर अस्पताल आने लगे तो फिर उसके पति का फोन आता है कि मनीषा को बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने गया रेफर कर दिया है

जब परिजन गया जाने लगते हैं तोसुधीर का फोन आता है कि मनीषा की मौत हो गई है और उसके बाद वह फोन को स्विच ऑफ कर लेता है और बिना जानकारी के मृत शरीर को अपने पैतृक गांव जपला स्थित दादर गांव लेकर चला जाता है, मनीषा के परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि इसके पीछे उसके पति और ससुराल के अन्य सदस्यों की साजिश है, पूरी घटना के प्राथमिक की दर्ज होने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है

औरंगाबाद न्यूज: 352 लीटर देसी शराब जब्त, शराब तस्कर गिरफ्तार

औरंगाबाद जिले के अंबा थाना क्षेत्र में ढिबर पिपरा नहर के पास से गुप्त सूचना के आधार पर अंबा थाना पुलिस ने 352.5 लीटर देसी और विदेशी शराब छापेमारी कर बरामद किया है, छापेमारी के दौरान एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि दो तस्कर मौके से फरार हो गए.

कुटुंबा थाना के थानाअध्यक्ष अक्षयवर सिंह ने बताया कि शराब तस्करों के पास से बरामद शराब में 625 बोतल विदेशी शराब और 240 लीटर के करीब देसी शराब मिला है, गिरफ्तार किए गए शराब तस्कर वंशी बीघा गांव का रहने वाला है, गिरफ्तार शराब तस्कर अजीत कुमार के साथ-साथ तीन बाइक भी जप्त की गई है जो तीनों शराब तस्कर की थी.

कुटुंबा थाना पुलिस गिरफ्तार शराब तस्कर के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है, गिरफ्तार शराब तस्कर के ऊपर प्राथमिक दर्ज कर जेल भेज दिया गया है.

Follow: Facebook

Aurangabad News: मदनपुर के बेलहर गांव में हत्या के मामले में तीन लोगों पर FIR दर्ज, दो लोग गिरफ्तार

औरंगाबाद जिले के मदनपुर क्षेत्र के बेलहर गांव में एक महिला के द्वारा तीन लोगों पर हत्या का आरोप में प्राथमिक की दर्ज कराई गई है, जानकारी के अनुसार रीना देवी ने अपने पति प्रेम कुमार की हत्या के आरोप में ससुर भिखार राम देवर मुन्ना कुमार और नीतीश कुमार को आरोपी बनाते हुए मदनपुर थाना में प्राथमिक की दर्ज कराई है.

महिला ने लगाया ससुर और देवर पर हत्या का आरोप

थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि गुरुवार के शाम 4:00 बजे महिला द्वारा प्राथमिक की दर्ज कराई गई है, महिला ने बताया कि उसके पति मृतक प्रेम कुमार की हत्या उसके ससुर देवर और अन्य सहयोगी व्यक्ति ने मिलकर किया है इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. 

Follow: Facebook

Breaking News: जहानाबाद में लाठी-डंडों से पीट कर व्यक्ति की हत्या, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल

Jehanabad News: बिहार के जहानाबाद में दो पड़ोसियों के बीच के झगड़े में लाठी-डंडों से पीट कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई, जानकारी के अनुसार जहानाबाद के कल्पा थाना क्षेत्र के रामसे बीघा गांव में दो पड़ोसियों के बीच मामूली विवाद में एक व्यक्ति को लाठी डंडों से पीट कर हत्या कर दी गई, पीड़ित ने बताया कि एक पक्ष द्वारा दबंगई दिखाते हुए दूसरे पक्ष के ऊपर हमला कर एक व्यक्ति की हत्या कर दे पीड़ित परी के साथ-साथ उनके परिवार के आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर सदर एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी घटनास्थल पर पहुंचकर सभी घायल व्यक्तियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित परिवार के चाचा के साथ मंगलवार को किसी बात को लेकर मारपीट की गई थी जिसका आवेदन थाने में दिया गया था पीड़ित परिवार ने आवेदन देने में सहायता की थी जिसके कारण दूसरे पक्ष के लोगों ने दबंगई दिखाते हुए आवेदन देने में सहायता करने की वजह से मारपीट की है।

मृतक की पहचान काले यादव के रूप में हुई है, घायल व्यक्ति में विकास कुमार, चिंता देवी, नीतीश कुमार कामेश्वर यादव के साथ अन्य लोग भी शामिल हैं, इस घटना के क्रम में चिंता देवी को गंभीर चोट लगने के कारण बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है और घटना की जांच पड़ताल शुरू कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

बिहार और झारखंड की खबरें सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे वेबसाइट के साथ-साथ फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल को भी फॉलो और सब्सक्राइब करें

Facebook Youtube

Exit mobile version