हिंदी में पढ़ें भारत और दुनिया की ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी योजनाएं, रोजगार, शिक्षा, राजनीति, खेल और मनोरंजन से जुड़ी हर अपडेट सबसे पहले हिंदी समाचार, राजनीतिक समाचार, हिंदी न्यूज़, मनोरंजन समाचार हिंदी, Latest News In Hindi, Entertainment News In Hindi, Bihar News In Hindi, News Today
7 July Holiday In India: इस साल के आने वाले 7 जुलाई को पूरे देश भर में छुट्टी की घोषणा की गई है, जानकारी के अनुसार इस साल 7 तारीख को इस्लामी पर्व मुहर्रम पड़ रही है जिसकी वजह से पूरे भारत में सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान किया गया है, वैसे तो छुट्टी 6 जुलाई को रखी गई है लेकिन अगर 6 जुलाई को चांद दिखाई नहीं देती है तो पूरे भारत में 7 जुलाई को छुट्टी रहेगी।
कर्मचारियों को अपने परिवार के साथ त्यौहार मनाने के लिए मुहर्रम के मौके पर 7 July को दी गई छुट्टी में सरकारी दफ्तर डाकघर इत्यादि कई सारे ऑफिस बंद रहेंगे
मुहर्रम की छुट्टी में क्या-क्या रहेगा खुला ? – 7 July Holiday
7 जुलाई को होने वाली मुहर्रम की छुट्टी में इमरजेंसी की सभी चीज खुली रहेगी जैसे कि अस्पताल, फार्मेसी, मेडिकल की सुविधा, पुलिस, फायर ब्रिगेड जैसी चीज नियमित रूप से चालू रहेगी, ट्रेन बस और हवाई जहाज भी अपने नियमित समय पर चलेगी इसके साथ-साथ मेट्रो टैक्सी ऑटो जैसे परिवहन सुविधा भी चालू रहेगी लेकिन कुछ-कुछ शहरों में इनकी सुविधाएं काम भी देखने को मिलेगी।
मुहर्रम वैसे तो इस्लाम धर्म के लोगों का त्यौहार है लेकिन अगर छुट्टी की बात करें तो सभी धर्म के कर्मचारियों के लिए छुट्टी मनाने होगी, मोहर्रम के मौके पर सरकारी दफ्तर, डाकघर, स्कूल कॉलेज और बैंक की भी छुट्टी रहेगी साथ-साथ कई सारे प्राइवेट ऑफिस भी बंद रहेंगे, अगर आप ऊपर दिए गए किसी भी दफ्तर या स्कूल, कॉलेज, डाकघर और बैंक का काम है तो आप 6 तारीख के पहले करवा ले नहीं तो आपकी काम में देरी हो सकती है.
Euro To Indian Rupees News: भारत में लगातार डॉलर और यूरोपीयन करेंसी की वैल्यू बढ़ती जा रही है और भारतीय रुपए की वैल्यू गिरती जा रही है, हाल में ही गूगल रिपोर्ट के मुताबिक 1 यूरो कि कीमत ₹100 से भी ज्यादा हो गई है, यूरोप के रुपए के मुताबिक भारतीय रुपए में भारी गिरावट देखने को मिली है.
यात्रा और ट्रांसपोर्ट भी हो जाएगी महँगी (Euro To Indian Rupees)
यूरोप की करेंसी के सामने भारतीय रुपए की भारी गिरावट की वजह से अब यूरोप में यात्रा करने वाले यात्री को महंगे टिकट का सामना करना पड़ेगा और साथ ही बिजनेस करने वाले व्यक्ति को भी भारी नुकसान झेलना पड़ेगा क्योंकि अब ट्रांसपोर्ट पर भी खर्चा बढ़ जाएगा, गूगल रिपोर्ट के हिसाब से 2014 में Euro का वैल्यू 84 रुपए के आसपास था लेकिन वही 2025 में बढ़कर ₹101 से भी पार हो गया है.
हालांकि भारतीय रुपया यूरोपीयन ई को काफी दिन से टक्कर देती हुई दिखाई दे रही थी लेकिन अचानक यूरोपीयन करेंसी ने उछाल मार कर ₹101 से भी पार कर लिया है, भारतीय रुपए की भारी गिरावट पर अब यूरोप देश में यात्रा करने वाले भारतीय लोगों को महंगे टिकट दर का सामना करना पड़ेगा।
कांग्रेस ने मोदी को धन्यवाद करते हुए इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर
बीजेपी के पक्षी दल की पार्टी कांग्रेस के ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट से बढ़ती यूरोपियन करेंसी की तस्वीरें शेयर करते हुए मोदी को धन्यवाद किया और कहा कि आपकी वजह से भारतीय रुपया लुढ़कते लुढ़कते यूरोपियन करेंसी के मुकाबले ₹101 पर पहुंच गया है.
रांची के मौसम विभाग ने 29 जून को सूचना देकर जानकारी दी की 1 जुलाई से लेकर 5 जुलाई तक झारखंड का मौसम सामान्य रहेगा और राज्य में लगातार बारिश होने की संभावना है कुछ जिलों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना बताई जा रही है.
झारखंड के कई जिलों में होगी बारिश
मौसम विभाग (Weather Department) ने जानकारी दिया कि दो और 3 जुलाई को झारखंड के कई जिलों में गर्जन के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है
4 और 6 जुलाई को सभी जगह पर होगी बारिश
रांची मौसम विभाग (Ranchi Weather Department) के अनुसार चार और 6 जुलाई को झारखंड के सभी जिलों में गर्जन के साथ हल्के बारिश होने की संभावना बताई है.
मौसम विभाग (Weather Department) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार राज्य के पश्चिमी भागों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है 1 जुलाई को झारखंड के जिले हजारीबाग, चतरा, रामगढ़ और लातेहार में भारी बारिश का असर देखने को मिलेगा।
3 जुलाई को कोडरमा लोहरदगा चतरा हजारीबाग लातेहार और अन्य जिलों में जो उत्तरी मध्य और निकटवर्ती भागों में पड़ता है उन जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है|
झारखंड के मौसम विभाग के अनुसार गिरिडीह, धनबाद, देवघर, कोडरमा, जामताड़ा, हजारीबाग, रामगढ़ इत्यादि आज जिलों में भारी बारिश होने की संभावना दर्ज की गई है.
अगर आप बिहार झारखंड के साथ-साथ देश से जुड़ी ख़बरें पढ़ना चाहते हैं तो आप हमारी वेबसाइट https://rangmediagroup.com/ पर जाकर पढ़ सकते हैं क्या इसके अलावा आप Google पर Rang Media Group सर्च करके हमारी वेबसाइट पर जा सकते हैं, इसके अलावा समाचार की सभी खबरें हमारे फेसबुक, Xइंस्टाग्राम और यूट्यूब पर जाकर भी पढ़ और देख सकते हैं
Bhagat Singh death: पाकिस्तान के लाहौर सेंट्रल जेल में 23 मार्च 1931 को भगत सिंह को 23 वर्ष की उम्र में अंग्रेजों द्वारा फांसी दी गई थी, भारत के स्वतंत्रता सेनानी रह चुके भगत सिंह (Bhagat Singh) को 24 मार्च 2031 को दी जाने वाली फांसी एक दिन पहले ही 23 मार्च 1931 को दे दी गई.
महात्मा गांधी की एक गलती की वजह से भगत सिंह (Bhagat Singh) को मिली फांसी की सजा
हाल में हुए खान सर का एक पॉडकास्ट में खान सर ने बताया कि अगर महात्मा गांधी चाहते तो भगत सिंह को फांसी देने से रुकवा सकते थे, उन्होंने जानकारी दिया कि जब भगत सिंह (Bhagat Singh) को फांसी दी जानी थी तो उसे समय के जज आगा हैदर खान थे, उन्होंने कहा था कि किसी को शक के आधार पर हम फांसी नहीं दे सकते, लेकिन उसके बाद भी जो जज की टीम थी उन्होंने भगत सिंह को फांसी पर चढ़ा दिया, क्यूंकि अंग्रेज़ चाहते थे की भगत सिंह को फांसी की सजा मिले, उसके बाद उसे समय के जज आग हैदर खान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और उन्होंने लिखा है कि ऐसे अंधे कानून में मुझे जज रहने का कोई मतलब नहीं है, उस समय के वकील महात्मा गांधी थे, खान सर ने कहा कि अगर महात्मा गांधी चाहते तो भगत सिंह (Bhagat Singh) को फांसी देने से बचा सकते थे अगर वह सेकंड राउंड टेबल में अगर वे नहीं जाते तो इरविन की मजबूरी थी कि वह वीटो लगाकर फांसी माफ कर सकता था. खान सर की पूरी वीडियो आप नीचे देख सकते हैं.
LPG Subsidy: अगर आपके घर में भी सरकार द्वारा दिए जाने वाले एलपीजी गैस का उपयोग होता है और सब्सिडी मिलता है तो जल्दी से यह काम करवा ले नहीं तो आप मिलने वाले सब्सिडी से हाथ धो बैठेंगे, सरकार के नए नियम के अनुसार एलपीजी कनेक्शन को आधार कार्ड से लिंक करवाना जरूरी है अगर आप नहीं करवाए हैं तो जल्दी से अपने नजदीकी एजेंसी में जाकर आधार कार्ड को एलपीजी गैस कनेक्शन से लिंक करवा ले, एलपीजी गैस कनेक्शन को अगर आधार कार्ड से लिंक नहीं करवाते हैं तो आपको मिलने वाली सब्सिडी भी खत्म हो जाएगी और गैस सिलेंडर के डिलीवरी मेंदेरी भी हो सकती है साथ ही आपका कनेक्शन को बंद कर दिया जा सकता है.
इस पोस्ट में दी गई जानकारियाँ
आधार कार्ड लिंक नहीं करवाने पर नहीं मिलेगी गैस कनेक्शन
अगर आप अपने एलपीजी गैस कनेक्शन को आधार कार्ड से लिंक नहीं करवाते हैं तो आपकासब्सिडी बंद होने के साथ-साथ आपका गैस कनेक्शन से नाम भी हटा दिया जाएगा और आप सरकार तरफ से मिलने वाली गैस कनेक्शन से वंचित रह जाएंगे।
फर्जी LPG गैस कनेक्शन का खेल खत्म, अब हर उपभोक्ता को आधार से करना होगा लिंक
जिन लोगों ने LPG गैस कनेक्शन को आधार कार्ड से लिंक नहीं करवाया है उनके लिए सरकार द्वारा सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वह व्यक्ति जल्द से जल्द अपने गैस कनेक्शन को आधार कार्ड से लिंक कर ले नहीं तो उनको मिलने वाली सब्सिडी के साथ-साथ गैस कनेक्शनको भी सस्पेंड कर दिया जा सकता है भारत सरकार द्वारा यह कदम फर्जी गैस कनेक्शन को रोकने के लिए किया जा रहा है यह नियम भारत गैस या एचपी गैस दोनों के लिए लागू होती है.
एलपीजी गैस कनेक्शन को आधार से लिंक करना क्यों जरूरी है ?
एलपीजी गैस कनेक्शन को आधार कार्ड से लिंक करने से फर्जी गैस कनेक्शन को रोका जा सकता है इससे आपको मिलने वाली सब्सिडी के पैसे डायरेक्ट बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी, LPG गैस कनेक्शन को आधार कार्ड से लिंक करवाने से सुरक्षा के साथ-साथ आपका डाटा सिस्टम में प्रदर्शित रहेगा, इसकी वजह से भारत सरकार ने गैस कनेक्शन इस्तेमाल करने वाले परिवारों को सख्त आदेश दिए हैं कि जल से जल्द हो अपना LPG गैस कनेक्शन को आधार कार्ड से लिंक करवा ले.
LPG गैस कनेक्शन को आधार से ऐसे करें लिंक
अगर आपके पास फोन या लैपटॉप है तो एलपीजी गैस कनेक्शन को अब आप घर बैठे भी आधार कार्ड से लिंक कर सकते हैं इसके लिए आपको नीचे दिए गए गाइडलाइन को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा।
एलपीजी गैस कनेक्शन को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए आधार कार्ड के ऑफिसियल वेबसाइट UIDAI पर जाएं
दिए गए ऑप्शन में LPG पर क्लिक करें
उसके बाद अपने गैस कंपनी का चुनाव करें (HPCL, IOCL, BPCL)
गैस कनेक्शन लेते समय दी गई उपभोक्ता नंबर के साथ-साथ मोबाइल नंबर आधार नंबर ईमेल आईडी दर्ज करें
उसके बाद आपको रजिस्टर मोबाइल नंबर पर आए हुए OTP डालकर वेरिफिकेशन करना होगा
वेरिफिकेशन करते ही आपका एलपीजी गैस कनेक्शन आधार कार्ड से लिंक हो जाएगा
नजदीकी साइबर कैफे जाकर करवा सकते हैं LPG गैस कनेक्शन को आधार कार्ड से लिंक
अगर आपके पास इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध नहीं है या आपको एलपीजी गैस कनेक्शन को आधार कार्ड से लिंक करने नहीं आ रहा है तो आप नजदीकी साइबर कैफे पर जाकर लिंक करवा सकते हैं, उसके लिए आपको आधार कार्ड का फोटो कॉपी,गैस कनेक्शन का उपभोक्ता संख्या औरमोबाइल नंबर साथ में ले जाना होगा।
LPG गैस कनेक्शन को आधार कार्ड से लिंक नहीं करने पर फायदे और होने वाले नुकसान
फायेदे:
LPG गैस कनेक्शन को आधार कार्ड से लिंक करवाने से गैस की डिलीवरी टाइम पर होती रहेगी
आपका सब्सिडी के रूप में मिलने वाला पैसा सीधे बैंक अकाउंट में चली जाएगी
एलपीजी गैस कनेक्शन को आधार कार्ड से लिंक करवाने से फर्जी कनेक्शन इस्तेमाल करने वाले लोगों को रोका जा सकता है
नुकसान:
आपको सब्सिडी के रूप में मिलने वाले पैसे बंद हो जायेंगे
गैस सिलेंडर की डिलीवरी में देरी होगी या रुकावट की जाएगी
आपका गैस सिलेंडर कनेक्शन को अस्थाई रूप से सस्पेंड कर दिया जा सकता है
या आपको दोबारा डॉक्यूमेंट के साथ वेरिफिकेशन करवाना पड़ सकता है
डिस्क्लेमर
एलपीजी गैस कनेक्शन को आधार कार्ड से लिंक करने के संबंधित जानकारी सरकारी वेबसाइट पर उपलब्ध की गई जानकारी के हिसाब से लिखी गई है अगर आपको कोई भी समस्या आती है तो आप नजदीकी गैस एजेंसी से संपर्क कर सकते हैं.
Kalpavriksha News: बिहार के औरंगाबाद जिले में कुटुंबा प्रखंड के एक छोटे से गांव में कल्पवृक्ष मिला है, इस वृक्ष का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो दूर-दूर से लोग इसे देखने के लिए आने लगे है| वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बिहार ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश और झारखंड के लोग भी औरंगाबाद के कुटुंबा में इस वृक्ष को देखने के लिए और अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए आ रहे हैं |
इस पोस्ट जरुरी लेख
औरंगाबाद में कहां मिला है कल्पवृक्ष ?
औरंगाबाद जिले के कुटुंबा प्रखंड के परता गांव में Kalpavriksha की पहचान हुई है, इस वृक्ष के पास देवी मंदिर और भगवान शिव का मंदिर है, इस जगह की दूरी औरंगाबाद से लगभग 17 किलोमीटर है, गांव के ग्रामीण का कहना है कि यह वृक्ष को लोगों ने पहले सामान्य वृक्ष समझ कर छोड़ दिया था, लेकिन जैसे ही ग्रामीणों को पता चला कि या कोई साधारण पेड़ नहीं बल्कि कल्पवृक्ष है, तो आसपास के क्षेत्र में खबरें फैलने लगी है |
भारतीय संस्कृति के अनुसार कल्पवृक्ष को लोग स्वर्ग लोक का वृक्ष भी कहते हैं इस धरती पर होना बहुत ही दुर्लभ माना जाता है पुराणों के अनुसार कहा जाता है कि जब समुद्र मंथन हुआ था तब इस वृक्ष का जन्म हुआ था, पुराणों में इसका उल्लेख कई बार मिलता है और देवी देवताओं से भी जुड़ी कथाओं में इसका उल्लेख किया गया है.
Kalpavriksha को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ने लगी
जैसे ही लोगों को यह बात पता चले कि औरंगाबाद के अंबा प्रखंड में Kalpavriksha देखा गया है तो आसपास के लोग इसे देखने के लिए पहुंचने लगे और धीरे-धीरे पूरे बिहार ही नहीं बल्कि झारखंड और उत्तर प्रदेश से भी लोग देखने के लिए आने लगे, अभी के समय में अंबा प्रखंड के परत गांव में एक आस्था का केंद्र बन गया है प्रतिदिन सैकड़ो लोग यहां आते हैं और कल्पव वृक्ष से अपनी मनोकामनाएं पूरी होने का दुवा मांगते हैं|
रविवार की रात तीन युवक बाइक पर सवार होकर बारात जाने के कारण में पिकअप वैन के चपेट में आकर दुर्घटना हो गई दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई और दूसरे का इलाज हसपुरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है.
मृतक की पहचान हसपुरा थाना के कोईलवा गांव के रहने वाले रामाशीष यादव के पुत्र मुकेश राम के रूप में हुई है जबकि दूसरे घायल व्यक्ति की पहचान अजय राजवंशी के रूप में हुई है मिली जानकारी के अनुसार दोनों बाइक पर सवार होकर देवकुंड- पीरु के रास्ते बराज जा रहे थे इसी दौरान अज्ञात पिकअप वैन ने दोनों को टक्कर मारी और घटनास्थल पर दोनों बेहोश हो गए दुर्घटना होने पर आसपास के लोगों ने बेहोशी का हालत देख एंबुलेंस को फोन किया और निजी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसपुरा में दोनों को इलाज के लिए भेज दिया गया इलाज के क्रम में मुकेश कुमार को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया
मृत किसी सूचना मिलने पर मुकेश राम के परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आकर रोने बिखलने लगे अगले दिन सोमवार को शव को पोस्टमार्टम कर पुलिस ने परिजनोंको सौंप दिया है
औरंगाबाद से हरिहरगंज जाने वाली मार्ग में मंगलवार को सीओ मनीष सिन्हा ने ओवरलोड कोयला ट्रक को जप्त किया, मनीष सिन्हा ने बताया कि पलामू के हरिहरगंज में ट्रक ओवरलोड कोयला लाद कर जा रहे थे और और दूसरे ट्रक के पास जिसमें छर्री लगा हुआ था उसके कागजात सही नहीं थे जिसके कारण दोनों ट्रैकों को जप्त कर लिया गया है और साथ ही नगर पंचायत विभाग ने भी रोड में अवैध रूप से खड़े तीन पहिया वाहन को₹1600 का जुर्माना भी लगाया है
बिहार राज्य के वैशाली जिले में तेज रफ्तार से आ रही पिकअप बहन ने पांच लोगों को राउंड दिया इस सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई बाकी चार व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गए घायल व्यक्तियों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
इस हादसे से आक्रोशित लोगों ने पिकअप वैन में आग लगा दी और हाजीपुर से लालगंज जाने वाली मुख्य सड़क पर जाम कर दिया घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को शांत किया साथ ही पिकअप वैन के ड्राइवर को हिरासत में लेकर थाने ले गई.
आज से झुलस रहे पिकअप वैन को फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई और आग पर काबू पाया मृतक की पहचान हथसारगंज निवासी रोशन कुमार के रूप में हुई है, बाकी चार घायल व्यक्ति का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है.
झालावाड़ (राजस्थान) में 17 साल की लड़की के साथ नौ लोगों ने दुष्कर्म किया है मिली जानकारी के अनुसार नाबालिक लड़की अपने सहेली के शादी में गई थी शादी के दौरान जब वह सोच के लिएविवाह स्थल से थोड़े दूर खेतों में गई तो 9 अपराधियों ने उसकी अपहरण कर सुनसान जगह पर ले जाकर बारी-बारी से घटना का अंजाम दिया दुष्कर्म करने के बाद लड़की को गंभीर हालत में छोड़कर सभी आरोपी फरार हो गए आरोपियों ने लगभग 6 घंटे तक उसके साथ दुष्कर्म किया दुष्कर्म के दौरानलड़की बेहोश हो गई और जब लड़की को होश आया तो वह घर लौटी थी.
थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि सभी अपराधियों को ऊंची घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया है सभी अपराधी की उम्र 20 साल के लगभग है, अपराधियों को जेल भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दिया गया है