Ranchi Tourist Places 2025: रांची का Rose Island जाने का प्लान है? पहले ये सच्चाई जान लें

Best place visit in Ranchi : जब बात आइलैंड की होती है तो दिल गार्डन गार्डेन हो जाता है एक आइलैंड रांची में भी स्थित है इसे Rose Islandड के नाम से जाना जाता है।

रांची से करीब 25 किलोमीटर दूरी पर बसा रोज आईलैंड ढलता हुआ सूरज के साथ का नजारा दिल में ढल जाता है आप जरा ऐसे अंदाजा लगाइए कि जब सूर्य ढलता है उस दौरान वहां के वातावरण में गुलाबी पन सा छा जाता है डैम का पानी में लालिमा आ जाती है और वहां का ग्रीनरी , बड़ा दिलकश होता है वो नजारा , आप अपने  फैमिली , दोस्त या कोई भी मनपसंद आदमी के साथ दिलकश नजारा का लुप्त उठा सकते थे लेकिन अब नहीं ।  

Rose Island रुक्का डैम जिसे गेतलसुद डैम भी कहते हैं लेकिन आज ये रोज आइलैंड से प्रसिद्ध होने लगा है  गेतलसूद रांची का सबसे बड़ा आर्टिफिशियल डैम है यहां का नजारा अकल्पलिए और आनंदविभोर कर देने वाला होता है लेकिन क्यों इस खूबसूरत नजारे को बंद किया गया।

क्यों बंद हुआ रोज आइलैंड (Rose Island)

रोज आइलैंड को बंद करवाने का कारण है साफ सफाई , वन्य सुरक्षा समिति ने बताया कि यहां पर घूमने आ रहे लोगों ने गंदगी फैला दिया जिसे देखते हुए तेजी से फेमस हुआ रोज आइलैंड बहुत जल्दी बंद करवा दिया गया हालांकि भुसुर वन सुरक्षा समिति  ने बड़े ही प्रशंसा का कार्य किया है उन्होंने सबसे पहले वन्य की सुरक्षा को देखा और निर्णायक कदम उठाया ।

इसलिए आपसे आग्रह है कि अगर आप कोई भी प्रकृति के खूबसूरत नजारे में जा रहे हैं तो कृपा करके गंदगी  फैला कर वहां की खूबसूरती को तहस-नस ना करें ।

ऐसे ही खबर पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया को फॉलो करे:

प्लेटफ़ॉर्मलिंक
Facebookfacebook.com/rangmediagroup
Instagraminstagram.com/rangmediagroup
YouTubeyoutube.com/@rangmediagroup
Twitter (X)twitter.com/rangmediagroup

Good News: दिल्ली-कोलकाता की तरह अब झारखंड के शहरों में भी दौड़ेगी Metro

Jharkhand Metro News: झारखंड के लोगों को एक बड़ी सौगात मिलने वाला है, अब झारखंड के तीन शहर रांची जमशेदपुर और धनबाद में भी मेट्रो दौड़ते हुए दिखाई देगी, जानकारी के अनुसार झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मेट्रो रेल परियोजना लागू करने के लिए प्रस्ताव भेजकर झारखंड के तीन शहर रांची जमशेदपुर और धनबाद में मेट्रो की मांग की है.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से रांची में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद के बैठक में मेट्रो रेल परियोजना की मांग की थी जिसके बाद मुख्यमंत्री के आदेश पर नगर निगम विकास के प्रधान सचिव 11 जुलाई को केंद्र सरकार को मेट्रो (Metro) रेल परियोजना की मांग का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेज दिया है.

झारखंड में Metro आने से लोगों की आवा गमन में मिलेगी राहत

झारखंड के इन तीन शहरों में मेट्रो आने से लोगों को आवागमन में काफी राहत मिलने वाली है क्योंकि सड़क पर बढ़ते ट्रैफिक की वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और घंटे जाम की समस्या बनी रहती है, जाम की समस्या को कम करने के लिए मेट्रो ही एक साधन है जिससे बढ़ते ट्रैफिक दबाव को काम किया जा सकता है.

Ranchi News: वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर दुबे को श्रद्धांजलि देने पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 

Jharkhanad Politics News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर दुबे के निधन के बाद उनके घर जाकर पार्थिव शरीर को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चंद्रशेखर दुबे के परिजनों से भी मुलाकात किया और भगवान से उनकी आत्मा के शांति के लिए प्रार्थना भी की है.

वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर दुबे की पार्थिव शरीर को शनिवार को किया जाएगा अंतिम संस्कार 

राजधानी रांची के कांग्रेस कार्यालय में वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दुबे का श्रद्धांजलि के बाद उनकी पार्थिव शरीर को पैतृक निवास गढ़वा ले जाया जाएगा जहां पर शनिवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा 

Follow: Instagram, X

Ranchi News: रांची के बीयर बार में हुई मारपीट, मैनेजर सहित दो अन्य व्यक्ति भी गिरफ्तार

झारखंड के राजधानी रांची के में रोड स्थित ZOI बीयर बार में शनिवार की रात किसी बात को लेकर मारपीट की गई यह मारपीट दो गुटों के बीच हो रहा था देखते-देखते मारपीट इतनी ज्यादा बढ़ गई की पुलिस को सूचना देनी पड़ी सूचना मिलते ही कोतवाली डीसीपी प्रकाश सोए ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों गुटों को शांत कराया.

रांची पुलिस ने ZOI बीयर बार को देर रात तक चलाने के जुर्म में मैनेजर समेत दो लोगों को गिरफ्तार करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है हाल में ही मॉल ऑफ रांची में स्थित Lord Of The Drink बार को भी देर रात तक चलने केजर में कार्रवाई की गई थी इसके बाद हाई स्ट्रीट मॉल के ZOI में भी यह मामला सामने आया है.

Gangster Aman Sahu News: गैंगस्टर अमन साहू का एनकाउंटर के बाद एनकाउंटर करने वाले इंस्पेक्टर का कर दिया गया तबादला

Ramgarh (Jharkhand): गैंगस्टर अमन साहू का एनकाउंटर करने के बाद एनकाउंटर में शामिल इंस्पेक्ट,र सब इंस्पेक्टर और पुलिस कर्मियों का तबादला कर दिया गया है जिसमें मुख्य रूप से इंस्पेक्टर पीके सिंह को रामगढ़ जिले में तबादला किया गया है इंस्पेक्टर पीके सिंह के साथ-साथ अन्य पुलिस कर्मियों का भीअलग-अलग जिलों में तबादला किया गया है जो निम्नलिखित है.

रामगढ़ जिले में चलता था अमन साहू का खौफ

झारखंड के रामगढ़ जिले में अमन साहू का एक अलग ही खौफ चलता था रामगढ़ का पूरा जिला अमन साहू से प्रभावित था, अभी भी रामगढ़ का पूरा इलाका अमन साहू के गैंग से प्रभावित ही है अमन साहू के गुर्गे आज भी रामगढ़ जिले में मौजूद है

अमन साहू का एनकाउंटर करने वाले इंस्पेक्टर डॉ प्रमोद कुमार से झारखंड पुलिस के निडर अफसर माने जाते हैं उनकी पोस्टिंग धनबाद में थी तभीइन्होंने लूटो अरा से अकेले ही भिड़ गए थे और अपराधी को एनकाउंटर में मार गिराया था लेकिन प्रमोद कुमार से जब गैंगस्टर अमन साहू का एनकाउंटर किया तभी ज्यादा सुर्खियों में आ गए

गैंगस्टर अमन साहूके एनकाउंटर में शामिल पुलिस कर्मियों का नाम जिनका हुआ तबादला

  • इंस्पेक्टर डॉ प्रमोद कुमार सिंह
  • सब इंस्पेक्टर सूबेदार सिंह
  • सब इंस्पेक्टर पंकज किशोर सिंह
  • हवलदार राकेश कुमार 
  • हवलदार राजीव कुमार
  • सब इंस्पेक्टर रोशन बाड़ा
  • आरक्षी मोहम्मद आफताब आलम
  • आरक्षी विजय कुमार
  • आरक्षी उत्तम कुमार
  • आरक्षी मुकेश कुमार रजवार
  • आरक्षी मंतोष कुमार

आज के प्रमुख समाचार | रांची झारखंड 

ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर युवक हुआ घायल

रांची के कंबो के रहने वाले स्नूप साहू को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दिया और वह बुरी तरह घायल हो गए मिली जानकारी के अनुसार स्नूप साहूअपने गांव से बैंक आ रहे थे इस दौरान उम्मीदंडा सरदार मोड़ के पास मोटरसाइकल में ट्रैक्टर ने टक्कर मारी

गाय के तस्करी कर रहे पिकअप वैन को किया जब्त, दो युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रांची के कटिहार चौक से बुधवार कोगाय की तस्करी कर रहे पिकअप वैन को पुलिस ने जप्त कर लिया है जिसमें 6 गए और उसके चार बछड़े लोड किए गए थे , थाना प्रभारी ने जानकारी दिया कि गाय की तस्करी कर रहे पिकअप वैन बक्सर के निवासी मनीष चौधरी का है.

रांची के रेलवे ट्रैक पर अज्ञात शव को पुलिस ने किया बरामद

गुरुवार की रात राजधानी पुलिस ने मुरी रांची अप रेलवे लाइन परएक अज्ञात व्यक्ति का शव को बरामद किया है, व्यक्ति का उम्र 50 वर्ष के आसपास बताई जा रहा है इसकी मौत बुधवार को रेल के चपेट में आने से हो गई है पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए रांची के रिम्स अस्पताल भेज दिया है। 

रांची के 15 में जूता चप्पल के व्यापारी को गला रेत कर दिया हत्या

रांची के रवि स्टील चौक के पास विशाल फुटवियर नाम की दुकान के मलिक भूपल  साहू को अपराधियों ने गला रेत कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया उसके बाद इलाज के दौरान भोला साहू ने दम तोड़ दिया।

क्या आपको पता है कि रांची का पुराना नाम क्या था और किस जगह का नाम बदलकर रांची रखा गया

आज हम बात करने वाले हैं रांची शहर के बारे में इसके प्राकृतिक औरसंस्कृति के बारे में तो आपने बहुत सुना होगा लेकिन क्या आपको पता है कि रांची शहर का पुराना नाम क्या था, 1845 ईस्वी में रांची का कोई भी अपना अस्तित्व नहीं था, 1845 ईस्वी में ब्रिटिश शासन के दौरान लोहरदगा से किशनपुर गांव को अलग किया गया था उसके बाद किशनपुर गांव का नाम बदलकर रांची रख दिया गया था, हालांकि उसे समय रांची को आधिकारिक नाम नहीं मिल पाया था 1899 ईस्वी में रांची को अपना आधिकारिक रूप से नाम मिला था, कई लोगों का मानना है कि रांची का नाम मुंडारी भाषा के अर्चित शब्द से लिया गया है, और कुछ मान्यताओं के हिसाब से रांची का नाम रिची पक्षी से लिया गया बताया जाता है, रांची का नाम और रांची का इतिहास दोनों ही अपने आप में दिलचस्प है, आज के समय में रांची झारखंड की राजधानी के रूप में जाना जाता है.

Jharkhand News: रांची में ब्राउन शुगर बेचते दो युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सासाराम से लाते थे ब्राउन शुगर 

झारखंड के रांची में ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री कि मामला ज्यादा देखने को मिल रहे हैं, हाल में ही सुखदेव नगर थाना की पुलिस टीम ने विद्यानगर इलाके में छापेमारी करदो युवक को ब्राउन शुगर बेचते हुए पकड़कर जेल भेज दिया, दोनों युवक के पास से लगभग 8 ग्राम ब्राउन शुगर दो स्मार्टफोन और एक बाइक जप्त किया गया.

बिहार के सासाराम से लाते थे ब्राउन शुगर का पैकेट

दोनों युवक की पहचान 25 वर्षीय हरमू रोड निवासी राहुल कुमार शर्मा और 22 वर्षीय मोनू कुमार वर्मा है, दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह बिहार के सासाराम जॉनी बाजार के मोची टोला निवासी रूबी देवी के पास से Brown Sugar लाकर झारखंड के राजधानी रांची में बेचते थे इसके साथ-साथ करमटोली, हरमू, जगन्नाथपुर और रांची रेलवे स्टेशन के इलाकों में ब्राउन शुगर बेचने का काम करते थे. 

पुलिस को मिली थी ब्राउन शुगर बेचने की गुप्त जानकारी

डीसीपी प्रकाश सोय ने कहा कि एसपी चंदन कुमार से सूचना मिली थी कि विद्यानगर मछली चौक के पास अवैध प्रकार से ब्रांच होकर बेची जा रही है सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने विद्यानगर मछली चौक के पास छापेमारी की और दोनों युवक पुलिस को देखकर भागने लगे पुलिस इन्हें दौड़ा कर पकड़ लिया और आगे की कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर जेल भेज दिया।

रांची के नामकुम में विवाद में हुई तलवारबाजी एक की मौत तीन घायल

झारखंड रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास दो पक्षों में तलवार तलवारबाजी होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए घायल व्यक्ति को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, पुलिस ने दोनों पक्षों के ऊपर कार्रवाई करते हुए अवैध तरीके से बनाए गए होटल और खटाल को बुलडोजर लगाकर ध्वस्त कर दिया है और 15 लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है.

मिली जानकारी के अनुसारयह घटना एक चाबी को लेकर हो गईजिसमें खटाल वालों ने बस्ती के युवक को बुरी तरह से जग मारपीट कर जख्मी कर दिया उसके बाद युवक अपने बस्ती में चला गया और वहां से 20 से 30 संख्या में लोगों खटाल पहुंचे और खटाल वालों ने भी बस्ती वालों के साथ मारपीट शुरू कर दी दोनों तरफ से तलवार तलवारबाजी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और बाकी तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं

होली में काबू रहे नहीं तो 10 फीट जमीन के अंदर गाड़ देंगे, रांची एसएसपी ने दी कड़ी चेतावनी

रांची न्यूज़: होली का महीना शुरू हो गया है और लोग रंग मसाले के साथ होली खेलने भी शुरू करती है रांची मेंहोली धूमधाम से मनाई जा रही है लोगों में एक अलग ही माहौल है, शांति पूर्वक होली का त्यौहार मनाने के लिए पुलिस बल भी काफी ज्यादा सहयोग कर रही है और जगह-जगह तैनात भी है, इस बीच रांची एसएसपी ने रांची के लोगों को कड़ी चेतावनी देते हुए यह कहा है कि कोई भी व्यक्ति अगर शांति भंग करने की कोशिश करता है और होली मनाने में दिक्कतें पैदा करता है तो जमीन के अंदर 10 फीट गाड़ देंगे.

इस बार के रांची के होली में दंगे फसाद करने वाले व्यक्ति का खैर नहीं है रांची एसपी के कड़ी चेतावनी के बाददंगे फसाद करने वाले व्यक्ति सदमे में चले गए हैं और रांची वीडियो में एक अलग शांति और सुकून है कि पुलिस उनके साथ है अब वह आराम से होली मना सकेंगे.

Exit mobile version