Bihar Jeevika Recruitment 2025: यदि आप सरकारी नौकरी कर अपना कैरियर बनाना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि बिहार ग्रामीण आजीवीका संवर्धन सोसाइटी ने बिहार जीविका भर्ती 2025 के लिए 2747 पदों पर बहाली निकाली है जिसका नोटिफिकेशन अधिकारी वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है अगर आप इस भर्ती में उपस्थित होने के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या नीचे दिए गए क्लिक न बटन पर क्लिक कर अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं
बिहार ग्रामीण आजीवीका संवर्धन सोसाइटी को आमतौर पर जीविका भी कहा जाता है इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि ग्रामीण आजीविका संवर्धन, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक‑आर्थिक विकास योजनाओं को मजबूत बनाना है इस आर्टिकल में हम आपको बिहार जीविका भर्ती 2025 के बारे में आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, महत्वपूर्ण तिथियां, महत्वपूर्ण लेख, कुल पद, शैक्षणिक योग्यता आदि अन्य महत्वपूर्ण जानकारी विस्तार से बताएंगे जिससे आप बहुत आसानी से बिहार जीविका भर्ती 2025 में ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क कितना है (Bihar Jeevika Recruitment 2025)
Bihar Jeevika Recruitment 2025: इस भर्ती में आवेदन शुल्क अलग-अलग जातियों पर बांटा गया है जिसमें जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, बीसी, एबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को ₹800 आवेदन शुल्क भुगतान करना आवश्यक है वही एससी, एसटी और दिव्यांग श्रेणी को उम्मीदवारों को ₹500 भुगतान करना आवश्यक है आप इसमें आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, तत्काल भुगतान सेवा यूपीआई आदि के माध्यम से कर सकते हैं
Bihar Jeevika Recruitment 2025: Overview
विभाग का नाम | बिहार ग्रामीण आजीवीका संवर्धन सोसाइटी |
लेख का नाम | बिहार जीविका भर्ती 2025 |
कुल पद | 2747 |
आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि | 30 जुलाई 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 18 अगस्त 2025 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिकवेबसाइट | https://brlps.in/ |
इस भर्ती में पात्रता क्या है (Bihar Jeevika Recruitment 2025)
पद का नाम | पात्रता |
अकाउंटेड | वाणिज्य में स्नातक की डिग्री |
ब्लॉक आईटी एग्जीक्यूटिव | B.Tech, BCA, B.Sc.-IT, या PGDCA। |
ऑफिस असिस्टेंट | स्नातक की डिग्री के साथ हिंदी और अंग्रेजी का टाइपिंग |
ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर | स्नातक की डिग्री |
लाइवलीहुड स्पेशलिस्ट | स्नातकोत्तर/डिप्लोमा। |
एरिया कोऑर्डिनेटर | किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री |
कम्युनिटी कोऑर्डिनेटर | महिला के लिए 12वीं पास और पुरुष के लिए स्नातक |
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज क्या लगेगा (Bihar Jeevika Recruitment 2025)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- पास प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन (Bihar Jeevika Recruitment 2025)
- सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट http://brlps.in/ पर जाना होगा
- उसके बाद करियर सेक्सान में Bihar jeevika recruitment 2025 Apply Online के लिंक पर क्लिक करना होगा
- अब आप अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी डालकर रजिस्ट्रेशन करें
- उसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको सभी महत्वपूर्ण जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना होगा
- भरने के बाद आपको सभी आवश्यक दस्तावेज को अपलोड करना होगा
- अब आपको आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा
- अंत में फॉर्म को सबमिट करके आवेदन पत्र का प्रिंटआउट जरूर ले