Bihar Special School Teacher Recruitment 2025: बिहार बीपीएससी विशेष स्कूल शिक्षक भर्ती 2025 के लिए निकली 7279 पदों पर बहाली जिसका नोटिफिकेशन 19 जून 2025 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है तो अगर आप इस भर्ती में उपस्थित होना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को अच्छे से पूरा पढ़ें
अगर आप शिक्षक क्षेत्र में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है बिहार लोक सेवा आयोग आयोग ने बिहार बीपीएससी विशेष स्कूल शिक्षक भर्ती 2025 के लिए 7279 पदों पर बहाली निकाली है जिसका नोटिफिकेशन अधिकारी वेबसाइट पर 19 जून 2025 को जारी कर दिया गया है इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन 2 जुलाई 2025 से शुरू हो गई है और 28 जुलाई 2025 को समाप्त हो जाएगी
Table of Contents
इस लेख में आपको हम बिहार बीपीएससी विशेष स्कूल शिक्षक भर्ती 2025 पद पर होने वाले बहाली से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी पर विस्तृत चर्चा करेंगे ताकि आप अच्छे से जान सके और ऑनलाइन आवेदन करने में आपको किसी तरह की परेशानी ना हो तो आप बिहार बीपीएससी विशेष स्कूल शिक्षक भर्ती 2025 में शामिल होना चाहते हैं तो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या नीचे दिए गए Click Now बटन पर क्लिक कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं
Bihar Special School Teacher Recruitment 2025: Overview
बिहार बीपीएससी विशेष स्कूल शिक्षक भर्ती 2025 पद पर उपस्थित होने वाले इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नीचे दिए गए बॉक्स में महत्वपूर्ण विवरणों को अच्छे से पढ़े और उसके बाद ऑनलाइन करें
| आयोग का नाम | बिहार लोक सेवा आयोग |
| लेख का नाम | बिहार बीपीएससी विशेष स्कूल शिक्षक भर्ती 2025 |
| पद का नाम | विशेष स्कूल शिक्षक |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| परीक्षा की माध्यम | ऑनलाइन |
| जगह का नाम | बिहार |
| आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि | 2 जुलाई 2025 |
| आवेदन करने की अंतिम तिथि | 28 जुलाई 2025 |
| कुल पद | 7279 |
| आधिकारिक वेबसाइट | bpsc.bihar.gov.in |
Bihar Special School Teacher Recruitment 2025: आवेदन शुल्क
इस भर्ती में आवेदन शुल्क अलग-अलग जातियों पर बांटा गया है जिसमें जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और अन्य राज्य के लिए 750 रुपया है वही एससी, एसटी पीएच और महिला उम्मीदवार के लिए ₹200 शुल्क भुगतान करना आवश्यक है आप इस भर्ती में आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई, कैश कार्ड, तत्काल भुगतान सेवा (IMPS) आदि के माध्यम से कर सकते हैं
Bihar BPSC Special School Teacher Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता
बिहार बीपीएससी विशेष स्कूल शिक्षक भर्ती 2025 में कक्षा 1 से 5 तक में उपस्थित होने के लिए उम्मीदवार को शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास और कम से कम 50% अंक तथा एससी, एसटी, ओबीसी दिव्यांग के लिए 45% अंक और D.El.Ed (विशेष शिक्षा) या B.Ed होना वही कक्षा 6 से 8 तक में उपस्थित होने के लिए उम्मीदवार को शैक्षणिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से स्नातक की डिग्री में 50% अंक तथा एससी एसटी ओबीसी दिव्यांग के लिए 45% अंक और B.Ed + विशेष शिक्षा में डिप्लोमा होना अनिवार्य हैं
Bihar Special School Teacher Recruitment 2025: आयु सीमा
बिहार बीपीएससी विशेष स्कूल शिक्षक भर्ती 2025 में शामिल होने के लिए उम्मीदवार को न केवल आवेदन शुल्क, शैक्षणिक योग्यता, महत्वपूर्ण तिथियां जानना जरूरी बल्कि आयु सीमा की मानदंडों को भी पूरा करना जरूरी होती है इस भर्ती में आयु सीमा अलग-अलग जातियों पर बांटा गया है जो नीचे बॉक्स में दिया गया है
| न्यूनतम आयु सीमा | 18 वर्ष |
| अधिकतम आयु सीमा ( पुरुष) | 37 वर्ष ( जनरल) |
| अधिकतम आयु सीमा (महिला) | 40 वर्ष ( जनरल) |
| अधिकतम आयु सीमा ( महिला, पुरुष) | 40 वर्ष ( बीसी एबीसी) |
| अधिकतम आयु सीमा ( महिला, पुरुष) | 42 वर्ष ( एससी एसटी) |
Bihar Special School Teacher Recruitment 2025: कुल पद
बिहार बीपीएससी विशेष स्कूल शिक्षक भर्ती 2025 में कक्षा 1 से कक्षा 8 तक की शिक्षकों की नियुक्ति के लिए कुल पद 7279 है जिसमें कक्षा 1 से 5 तक के 5534 पदों और शिक्षकों की नियुक्ति होगी और कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षकों की नियुक्ति 1745 पद पर होगी इस भर्ती में उपस्थित होने के लिए उम्मीदवार को BSSTET 2023 (बिहार स्पेशल स्कूल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट) उत्तीर्ण होना चाहिए और RCI से बैध CRR नंबर होना अनिवार्य है
| विशेष विद्यालय शिक्षक (कक्षा 1 से 5 तक) | 5534 |
| विशेष विद्यालय शिक्षक (कक्षा 6 से 8 तक) | 1745 |
Bihar BPSC Special School Teacher Recruitment 2025: आवश्यक दस्तावेज
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र
- सिग्नेचर
- पासवर्ड साइज फोटो
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- अन्य प्रमाण पत्र


















