बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री और धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षितको लेकर राजनीतिक में आने की चर्चाएं जोरों शोरों से चल रही थी। जिसे लेकर अभिनेत्री ने विराम लगा दिया है। राजनीति करियर को लेकर विचार साझा करते हुए अभिनेत्री ने स्पष्ट रूप से कह दिया है। कि मेरा क्षेत्र राजनीतिक नहीं है बल्कि मैं कलाकार के रूप में सकारात्मक बदलाव लाना चाहती हूं।
राजनीतिक में कदम रखने का मैंने कभी नहीं सोचा है और मैंने कभी इसको प्राथमिकता नहीं दी है। माधुरी दीक्षित के इस बयान ने राजनीतिक में आने की संभावनाओं को सीधा खारिज कर दिया है। और उन्होंने कहा कि मैं कला के प्रति समर्पण दिया है।