Good News: दिल्ली-कोलकाता की तरह अब झारखंड के शहरों में भी दौड़ेगी Metro

Jharkhand Metro News: झारखंड के लोगों को एक बड़ी सौगात मिलने वाला है, अब झारखंड के तीन शहर रांची जमशेदपुर और धनबाद में भी मेट्रो दौड़ते हुए दिखाई देगी, जानकारी के अनुसार झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मेट्रो रेल परियोजना लागू करने के लिए प्रस्ताव भेजकर झारखंड के तीन शहर रांची जमशेदपुर और धनबाद में मेट्रो की मांग की है.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से रांची में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद के बैठक में मेट्रो रेल परियोजना की मांग की थी जिसके बाद मुख्यमंत्री के आदेश पर नगर निगम विकास के प्रधान सचिव 11 जुलाई को केंद्र सरकार को मेट्रो (Metro) रेल परियोजना की मांग का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेज दिया है.

झारखंड में Metro आने से लोगों की आवा गमन में मिलेगी राहत

झारखंड के इन तीन शहरों में मेट्रो आने से लोगों को आवागमन में काफी राहत मिलने वाली है क्योंकि सड़क पर बढ़ते ट्रैफिक की वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और घंटे जाम की समस्या बनी रहती है, जाम की समस्या को कम करने के लिए मेट्रो ही एक साधन है जिससे बढ़ते ट्रैफिक दबाव को काम किया जा सकता है.

द्वारा प्रकाशित

Uttam Raj

उत्तम राज पिछले 4 वर्षों से एक समर्पित लेखक के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे स्थानीय समाचार, सरकारी योजनाएं, मनोरंजन, राजनीति, खेल आदि विषयों पर निरंतर लेखन करते आ रहे हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य आम जनता को सही, सटीक और उपयोगी जानकारी पहुँचाना है। उन्होंने अपने अनुभव और समझ से जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उजागर किया है और जनहित से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता दी है।

2 पर विचार “Good News: दिल्ली-कोलकाता की तरह अब झारखंड के शहरों में भी दौड़ेगी Metro”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version