Bihar Diesel Anudan 2025: बिहार राज्य का सिंचाई या कृषि अधिकतर वर्षा पर आधारित रहती है जिससे किसानों को वर्षा की कमी से उनके फसले खराब हो जाती है इसी फसल को बचाने के लिए बिहार कृषि विभाग ने बिहार डीजल अनुदान योजना 2025 का शुरू किया है इस योजना के तहत बिहार के किसान धान की सिंचाई, खरीफ फसल की खेती के लिए डीजल अनुदान योजना का लाभ उठा कर अपनी खेती कम लागत में उत्पादन कर सकते हैं यह योजना से किसानों को पांच बार तक सिंचाई करने के लिए डीजल अनुदान प्रदान की जाएगी,
Table of Contents
बिहार डीजल अनुदान योजना 2025 (Bihar Diesel Anudan yojana 2025) का आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी यदि आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े तब ही आप इस लेख में आवेदन करने की प्रक्रिया, पात्रता, जरूरी दस्तावेज, लाभ, आदि के बारे में जान पाएंगे और आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे
बिहार डीजल अनुदान योजना का मुख्य उद्देश्य
Bihar Diesel Anudan 2025: इस योजना का मुख्य उद्देश्य यह है कि वर्षा के कमी के कारण किसानों के फसलों को नुकसान से बचाना, सूखा प्रभावित जिलों में किसानों को राहत पहुंचाना, तथा डीजल से सिंचाई करने वाले किसानों को आर्थिक रूप से सहायता प्रदान करना, इस योजना के तहत सिंचाई करने के लिए किसान को 10 लीटर डीजल पर 750 रुपए प्रति एकड़ की डीजल अनुदान योजना प्रदान की जाएगी
Bihar Diesel Anudan 2025 का लाभ
बिहार डीजल अनुदान योजना 2025 के तहत किसान को 8 एकड़ खेती करने के लिए डीजल अनुदान प्रदान की जाएगी, इस योजना में किसान को 75 रुपए प्रति लीटर की दर से 10 लीटर डीजल की 750 रुपए प्रति एकड़ की लाभ मिलेगी, यह योजना न केवल रैयत किसानों के लिए है बल्कि गैर रैयत किसान भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं लेकिन गैर रैयत किसानों को आवेदन करने के लिए उन्हें वार्ड सदस्य के पास जाना होगा तब भी उनका वास्तविक खेती का लाभ प्रदान की जाएगी
Bihar Diesel Anudan 2025: overview
| विभाग का नाम | बिहार कृषि विभाग |
| योजना का नाम | बिहार डीजल अनुदान योजना 2025 |
| प्रदान की जाने वाली राशि | 6000 रुपया |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| आवेदक की उम्र सीमा | 18 वर्ष से अधिक |
| कौन आवेदन कर सकता है | बिहार के स्थाई निवासी |
| आधिकारिक वेबसाइट | dbtagriculture.bihar.gov.in/ |
बिहार डीजल अनुदान योजना का लाभ कौन-कौन उठा सकता है
- 18 वर्ष से अधिक वाले किसान
- बिहार के स्थाई निवासी
- डीजल से सिंचाई करने वाले किसान
नोट: इस योजना के तहत उन किसानों की सहायता प्रदान की जाएगी जो मक्का, जूट, धान, दलहन, तिलहन जैसे फसलों का खेती करते हैं इस योजना में आवेदन करने की तारीख अभी जारी नहीं की गई है परंतु कुछ ही दिनों में डेविटी पोर्टल पर इसका तारीख जारी कर दिया जाएगा
Bihar Diesel Anudan yojana 2025 में लगने वाले आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- किसान पंजीकरण संख्या
- हस्ताक्षर या अंगूठे का निशान
- पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
- निवास प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- डीजल रसीद
बिहार डीजल अनुदान योजना में आवेदन ऐसे करें
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा
- उसके बाद डीजल अनुदान खरीद 2025 के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा
- क्लिक करने के बाद आपको ओटीपी के ऑप्शन पर क्लिक कर उसमें मोबाइल नंबर डालकर ओटीपी का सत्यापन करना पड़ेगा
- उसके बाद आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा जिसमें आपको महत्वपूर्ण जानकारी को अच्छे से भरना होगा
- भरने के बाद आवश्यक दस्तावेज को अपलोड करना पड़ेगा
- उसके बाद फाइनल सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना पड़ेगा
- जिसमें आवेदन संख्या आपको मैसेज के जरिए से प्राप्त होगी
Bihar Diesel Anudan 2025 का महत्वपूर्ण लिंक
बिहार डीजल अनुदान योजना में आवेदन करने के लिए उम्र सीमा कितनी होनी चाहिए
18 वर्ष से अधिक
इस योजना के तहत प्रदान किए जाने वाले राशि कितना है
प्रति एकड़ 750
Bihar Diesel Anudan 2025 में आवेदन प्रक्रिया क्या है
ऑनलाइन
इस योजना में कौन आवेदन कर सकता है
बिहार के स्थाई निवासी
इस योजना के तहत किन किसानों को सहायता प्रदान की जाएगी
जो मक्का, जूट, धान, दलहन, तिलहन जैसे फसलों का खेती करते हैं