Allu Arjun Bail: अल्लू अर्जुन जेल से हुए रिहा, हाई कोर्ट ने रिहाई का दिया आदेश 

संध्या थियेटर में पुष्पा 2 फिल्म देखने गई 35 वर्षीय महिला की मृत्यु हो गई, दरअसल 4 दिसंबर को अल्लू अर्जुन अपने परिवार के साथ संध्या थियेटर पहुंचे थे, उन्हें देखने के लिए भारी संख्या में फैंस जुटे थे इसी बीच वहां भगदड़ मच गई इस घटना में महिला की जान चली गई, इसके बाद अभिनेता अल्लू अर्जुन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

अल्लू अर्जुन की रिहाई के लिए उनके ससुर कंचरला चंद्रशेखर रेड्डी हैदराबाद की चंचलगुडा सेंट्रल जेल पहुंचे, अल्लू अर्जुन के वकील ने कहा कि फिलहाल उन्हें रिहा कर दिया गया है, उन्होंने कहा तेलंगाना उच्च न्यायालय से आदेश की प्रति मिलने के बावजूद पुलिस ने अल्लू अर्जुन को रिहा नहीं किया, इसके साथ ही कहा कि हाई कोर्ट के प्रति में स्पष्ट उल्लेख है कि उन्हें जेल से रिहा किया जाए इसके बावजूद भी जेल अधीक्षक ने रिहाई सुनिश्चित नहीं की.

हालांकि मृतिका के पति ने यह बयान दिया है कि इस भगदड़ के लिए अभिनेता अल्लू अर्जुन जिम्मेदार नहीं है इसके साथ ही बॉलीवुड के कई अभिनेता अभिनेत्री ने भी भगदड़ के लिए अल्लू अर्जुन को जिम्मेदार नहीं ठहराया.

हैदराबाद पुलिस ने उन्हें उनके घर से हिरासत में लिया, गिरफ्तारी के दौरान की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह अपनी पत्नी को सांत्वना देते नजर आ रहे हैं, पुलिस के मुताबिक वे उन्हें चाय नाश्ता भी नहीं करने दिए सीधा बेडरूम से गिरफ्तार कर लिए, गिरफ्तारी और स्वास्थ्य जांच के बाद कोर्ट में पेशी हुई, ट्रायल कोर्ट के आदेश पर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जब अभिनेता को जेल ले जाया जा रहा था, तभी तेलंगाना हाईकोर्ट की तरफ से उन्हें अंतरिम जमानत पर रिहा करने का आदेश आ गया इसके बावजूद भी पुलिस का कहना है कि उन्हें शनिवार को रिहा किया जाएगा.

पुष्पा 2 में विलेन बने हार्दिक पांड्या के भाई क्रुणाल पंड्या, सोशल मीडिया पर मची हलचल

थिएटर में हर दिन बढ़ रही भीड़ बता रही है की अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 कितनी शानदार फिल्म है, इस फिल्म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदांना और अन्य कलाकारों ने ऑन स्क्रीन जिस तरह से अपने-अपने किरदार को शानदार तरीके से निभाया है उसकी काफी सराहना हो रही है, वहीं अब पुष्पा 2 के विलेन का किरदार निभाने वाले हार्दिक पांड्या का भाई क्रुणाल  पांड्या चर्चे में हैं.

वैसे तो पुष्पा 2 में जगपति बापू, फहाद फासले से लेकर कई दिग्गज कलाकारों ने विलेन की भूमिका निभाई लेकिन इस वक्त सोशल मीडिया पर जिस विलेन की चर्चा हो रही है वह हैं हार्दिक पांड्या का भाई क्रुणाल पांड्या, कई सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि बुग्गा रेड्डी का किरदार निभाने वाला कलाकार हार्दिक पांड्या के भाई क्रुणाल पंड्या हैं लेकिन मैं आपको बता दूं कि बुग्गा रेड्डी का किरदार निभाने वाला कलाकार क्रुणाल पंड्या नहीं बल्कि साउथ एक्टर तारक पोनप्पा हैं.

दरअसल, क्रुणाल पंड्या और तारक पोनप्पा का लुक एक जैसा है, फिल्म में उनकी पहली झलक देख फैंस को यही लगा कि क्रुणाल पंड्या ने फिल्म में ‘बुग्गा रेड्डी’ का किरदार निभाया है जिस वजह से दर्शन कंफ्यूज हो गए.

बता दें की फिल्म पुष्पा 2 द रूल 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब तक इस फिल्म ने 1012.70 करोड़ दुनिया भर में कलेक्शन किया है.

Exit mobile version