Manish Kashyap: मनीष कश्यप को महिला का फोन, व्हाट्सएप पर अश्लील चैट और शादी का बना रही दबाव

मनीष कश्यप एक बार फिर से चर्चे में आ गए हैं, यूं तो मनीष कश्यप विवादों के चलते अक्सर चर्चे में रहते हैं लेकिन इन दिनों उनका चर्चे में होने का वजह है एक महिला द्वारा उन पर शादी का दबाव बनाना है, एक महिला व्हाट्सएप और कॉल के जरिए उन्हें शादी करने के लिए दबाव बना रही है. 

दरअसल सोशल मीडिया पर मनीष कश्यप का एक कॉल रिकॉर्डिंग वायरल हो रहा है जिसमें महिला उन पर शादी का दबाव बना रही है.

बता दे की महिला पिछले 20 दोनों से अलग-अलग नंबरों से कांटेक्ट करती है और उन्हें शादी करने के लिए टॉर्चर करती हैं, कश्यप के मुताबिक उन्हें फंसाने के लिए यह एक चाल हो सकता है. 

वह महिला व्हाट्सएप पर उन्हें अश्लील चैट करती है चैट के जरिए उन्हें लव यू बोलती है और उनसे शादी करने की बात करती है, वायरल कॉल रिकॉर्डिंग में महिला यह कह रही है कि आप मुझसे बात नहीं करेंगे तो मैं आपकी मम्मी से बात करूंगी, मनीष कश्यप की मना करने के बावजूद भी महिला जिद पर अड़ी है महिला का कहना है कि वह मनीष कश्यप का फोटो देखकर ही उनसे प्रेम करेगी जिस पर मनीष कश्यप ने कहा कि आपको जो भी करना है आप फोटो के साथ कर सकती हैं मैं आपसे कभी भी शादी नहीं करूंगा मेरे माता-पिता जी जहां कहेंगे मैं वही शादी करूंगा.

मजबूरी की वजह से भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, बिहार की जनता से मांगी माफी, जाने पूरी ख़बर  

अप्रैल 2024 में मनीष कश्यप अपनी मां के साथ भाजपा कार्यालय पहुंचकर मनोज तिवारी और संजय मयूख के समक्ष बीजेपी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली थी लेकिन अब खबर आ रही है कि मनीष कश्यप मजबूरी की वजह से भाजपा में शामिल हुए थे, इस बात में कितनी सच्चाई है आईए जानते हैं. 

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें मनीष कश्यप स्वयं यह स्वीकार कर रहे हैं कि वे मजबूरी की वजह से भाजपा में शामिल हुए थे और इसके लिए उन्होंने बिहार की जनता से माफी भी मांगी.

वीडियो में वह यह कहते नजर आ रहे हैं कि वह मजबूरी मेरी गलती थी कृपया मेरी गलती को माफ कर दें आगे से इस प्रकार की गलतियां मनीष कश्यप नहीं करेगा. 

हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर यह नहीं कहा कि उनकी गलती क्या थी लेकिन इन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव की बात की है, लोकसभा 2024 की चुनाव की बात करते हुए उन्होंने कहा कि 2024 लोकसभा की चुनाव में उन्हें बहुत बड़ा ठोकर लगा है और जब इंसान को ठोकर लगता है तो वह संभालना सीखता है इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मेरी मजबूरी अगर बिहार की जनता को गलती लगती है तो वे मुझे माफ कर दे अब मैं उनकी उम्मीद कभी नहीं तोडूंगा.

मनीष कश्यप लोकसभा 2024 के चुनाव में  बीजेपी पार्टी में शामिल तो हुए लेकिन उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा.

Exit mobile version