दिल ना दिया (कृष का गाना सुनेगा) पर अंकुश राजा और धृतिशा क्वीन का जलवा, 3 दिन में 4 करोड़ पार

मनोरंजन डेस्क: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में किसी वायरल टॉपिक पर गाने बनाना आम बात हो गई है। सोशल मीडिया पर जितने भी टॉपिक वायरल होते हैं, उस पर भोजपुरी गाना आपको जरूर मिल मिल जाता है। इसी कड़ी में भोजपुरी सिंगर अंकुश राजा ने वायरल हो रहे वीडियो Dil Na Diya (Krrish Ka Gana Sunega) पर गाना बना दिया है, जिसे मात्र तीन दिन में 4 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने देखा है। यह गाना यूट्यूब की ट्रेंडिंग लिस्ट के 29वें नंबर पर ट्रेंड कर रहा है।

Read: भोजपुरी सिंगर प्रमोद प्रेमी यादव ने दिया अपनी गर्लफ्रेंड प्रियंका राय को धोखा

अंकुश राजा के साथ इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर Dhritisha Queen ने लगाए ठुमके

अंकुश राजा के इस गाने को टी-सीरीज के ऑफिशियल भोजपुरी चैनल T-Series Hamaar Bhojpuri से रिलीज किया गया है। इसमें सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर Dhritisha Queen ठुमके लगाती नजर आ रही हैं। यूट्यूब पर अपलोड किए गए इस गाने के म्यूजिक की बात करें तो इसे राजेश रोशन और विक्की बॉक्स ने बनाया है। गाने के गीतकार विनय अकेला और प्रकाश बारूद हैं। हालांकि, गाने के डिस्क्रिप्शन में ओरिजिनल गाने का भी क्रेडिट दिया गया है, जिसके म्यूजिक डायरेक्टर राजेश रोशन और गीतकार समीर हैं।

गाना विवरणजानकारी
गानादिल ना दिया (कृष का गाना सुनेगा) ​
मुख्य कलाकारअंकुश राजा, धृतिशा क्वीन ​
रिलीज प्लेटफॉर्मT-Series Hamaar Bhojpuri ​
रिलीज की तारीख06 जनवरी 2026 
संगीतराजेश रोशन, विक्की बॉक्स ​
गीतकारविनय अकेला, प्रकाश बारोट

Read: भोजपुरी सिंगर Arvind Akela Kallu ने नए साल 2026 पर ‘देखो ना गाइज’ गाना किया रिलीज

कौन हैं अभिनेत्री Dhritisha Queen?

Dhritisha Queen

धृतिशा एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर 7 लाख फॉलोअर्स हैं। वह इन्फ्लुएंसर के साथ-साथ अभिनेत्री भी हैं, जिन्होंने हिंदी, भोजपुरी और अन्य भाषाओं के म्यूजिक वीडियो में काम किया है। वह अक्सर इंस्टाग्राम पर रील्स पोस्ट करती रहती हैं, जो उनकी कमाई का मुख्य जरिया है।

Exit mobile version