Aurangabad News: मदनपुर के बेलहर गांव में हत्या के मामले में तीन लोगों पर FIR दर्ज, दो लोग गिरफ्तार

औरंगाबाद जिले के मदनपुर क्षेत्र के बेलहर गांव में एक महिला के द्वारा तीन लोगों पर हत्या का आरोप में प्राथमिक की दर्ज कराई गई है, जानकारी के अनुसार रीना देवी ने अपने पति प्रेम कुमार की हत्या के आरोप में ससुर भिखार राम देवर मुन्ना कुमार और नीतीश कुमार को आरोपी बनाते हुए मदनपुर थाना में प्राथमिक की दर्ज कराई है.

महिला ने लगाया ससुर और देवर पर हत्या का आरोप

थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि गुरुवार के शाम 4:00 बजे महिला द्वारा प्राथमिक की दर्ज कराई गई है, महिला ने बताया कि उसके पति मृतक प्रेम कुमार की हत्या उसके ससुर देवर और अन्य सहयोगी व्यक्ति ने मिलकर किया है इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. 

Follow: Facebook

Breaking News: झोलाछाप डॉक्टर ने ली गर्भवती महिला की जान, प्रसव के दौरान हुई मौत

Aurangabad Bihar News: औरंगाबाद जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रविकर गांव के रहने वाले समता राम की पत्नी बेबी देवी का झोलाछाप डॉक्टर से इलाज के दौरान मौत हो गई, बताया जा रहा है कि बेबी देवी उम्र 32 वर्ष प्रसव के पीड़ा से परेशान थी इलाज के लिए उनके पति समता राम ने औरंगाबाद में झोलाछाप डॉक्टर के पास भर्ती करवाया था.

गांव के झोलाछाप डॉक्टर की वजह से गई महिला की जान

मृत महिला के पति ने बताया कि जब उसकी पत्नी बेबी देवी प्रसव की पीड़ा सहन नहीं कर पा रही थी तो बेहतर इलाज के लिए गांव के ही एक झोलाछाप -डॉक्टर ने उन्हें कहा कि वह औरंगाबाद में अच्छे डॉक्टर को जानते हैं और वहां पर उसकी इलाज करवा देंगे फिर उसने औरंगाबाद शहर आकर महाराजगंज रोड में स्थित झोलाछाप (डॉक्टर) के पास है महिला को भर्ती करवा दिया और इलाज में लापरवाही के दौरान महिला की मौत हो गई.

झोलाछाप डॉक्टर की गलती की वजह से हर साल जाती है अनेकों जान

बिहार के ज्यादातर गांव में ऐसा देखा जाता है कि मेडिकल की सुविधा नहीं होने के बाद कारण लोग प्राथमिक इलाज के लिए गांव के ही झोलाछाप घर-घर घूमकर इलाज करने वाला डॉक्टर के पास अपना इलाज करवा लेते हैं, छोटी मोटी बीमारियां जैसे कि बुखार सर्दी खांसी या किसी प्रकार काजख्म का इलाज तो आसानी से ठीक हो जाता है लेकिन जब बड़ी बीमारियों का इलाज करवाने झोलाछाप डॉक्टर के पास जाते हैं.

डॉक्टर को सही ज्ञान नहीं होने के कारण इलाज के दौरान लापरवाही बरतने से मरिज की मौत हो जाती है, बिहार में हर साल आने को जान झोलाछाप डॉक्टर से इलाज करवाने के दौरान मरीज की चली जाती है जानकारी के अनुसार झोलाछाप डॉक्टर का मतलब किसी बड़े डॉक्टर के पास रहकर डॉक्टरी सीखना या फेक डिग्री बनाकर लोगों का इलाज करना होता है, जिसकी वजह से उन्हें बीमारियों का पूरी तरह पकड़ नहीं होती और इलाज में लापरवाही होने के कारण मरीजों की जान चली जाती है.

Breaking News: बिजली चोरी के मामले में चार लोगों पर बिजली विभाग के द्वारा किया गया कार्रवाई

बारुण: औरंगाबाद जिले के बरुण क्षेत्र के धुरिया में बिजली चोरी को लेकर अभियान चलाया  गया जिसमें चार लोगों के ऊपर कारवाई की गई, मिली जानकारी के अनुसार चारों व्यक्ति का बिल बकाया होने के कारण उनका बिजली का कनेक्शन काट दिया गया था उसके बावजूद भी वह बिजली का उपयोग कर रहे थे.

बिजली विभाग के अधिकारियों ने यह कार्रवाई की है और बरुण थाने में प्राथमिक की दर्ज करने का भी आवेदन दिया है, चारों व्यक्ति धुरिया गांव के ब्लू सिंह, अशोक सिंह, अंतू सिंह और जितेंद्र पासवान है जिन्होंने बिजली का बकाया राशि नहीं देने के कारण बिजली कट जाने के बाद भी चोरी से बिजली का इस्तेमाल कर रहे थे. 

Breaking News: सास बहू की हुई मारपीट में सास की हालत गंभीर, पुलिस ने किया बहू के दो भाई को गिरफ्तार

Rafiganj News: औरंगाबाद के रफीगंज क्षेत्र के दशरथ बीघा गांव में सास बहू की लड़ाई में बहू ने सास की इतनी पिटाई कर दी कीउसकी हालत गंभीर बताई जा रही है, घटना का मुख्य कारण घरेलू विवाद और गाली गलौज बताया जा रहा है इस घटना में पीड़िता पानपति देवी बुरी तरह घायल हो गई, घायल महिला की उम्र 65 वर्ष बताई जा रही हैं.

घायल महिला पानपत्ति देवी को इलाज के लिए रफीगंज के प्राथमिक के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां पर डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया है जानकारी के अनुसार घायल महिला पानपत्ति देवी को सदर अस्पताल औरंगाबाद से भी बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है.

घटना की जानकारी मिलते ही रफीगंज के थाना अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने बताया कि इस घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार प्राथमिक की दर्ज कर दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है दोनों व्यक्ति पानपत्ति देवी के बहू के भाई हैं

Breaking News: औरंगाबाद के नगर थाना क्षेत्र में 10 लोगों ने मिलकर दो युवकों की की पिटाई

Aurangabad Bihar News: औरंगाबाद के नगर थाना क्षेत्र के फार्म के समीप 8-10 लोगों ने मिलकर दो युवकों की बुरी तरह पिटाई कर दी, दोनों युवकों कोई इलाज के लिए औरंगाबाद के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, घटना शुक्रवार की रात करीब 8:00 बजे की है जब दोनों युवक अपने बाइक से फॉर्म की ओर गए थे तभी 8 से 10 लोगों ने मिलकर दोनों एक को बुरी तरह पिटाई कर दी.

जानकारी के अनुसार झगड़े का कारण पुराना विवाद था जिसकी वजह से लेकर दोनों युवकों की बुरी तरह पिटाई कर दी गई युवक की पहचान शाहपुर मोहल्ला निवासी आयुष कुमार और सौरभ कुमार के रूप में की गई है, घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना के थाना अध्यक्ष अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल करवाया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

Aurangabad Bihar News: औरंगाबाद के कर्मा रोड में बदमाशों ने छीना शिक्षिका के सोने के चैन – Crime News 2025

Aurangabad (Bihar): औरंगाबाद में पुलिस की कड़ी नजर होने के बावजूद भी चोर लुटेरे खुलेआम लूटपाट कर रहे हैं, उन्हें किसी बात का डर नहीं है कि पुलिस उन्हें अरेस्ट करके जेल भी भेज सकती है, हाल में ही औरंगाबाद के कर्मा रोड में रहने वाली प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका बुधवार के शाम MDM का रिपोर्ट जमा करके अपने घर लौट रही थी तभी बाइक सवार लुटेरों ने शिक्षिका के घर के समीप गले से सोने की चेन छीन कर फरार हो गए.

शिक्षिका ने नगर थाना में प्राथमिक के दर्ज करवाई 

लुटेरों ने जब शिक्षिका के गले से सोने की चेन लेकर फरार होने लगे तो शिक्षिका ने शोर मचाया लेकिन लुटेरे बाइक तेज स्पीड में चला कर रफू चक्कर हो गये, पूरी घटना का वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ हो गया, शिक्षिका ने सोने की चेन चोरी होने की जानकारी नगर थाना औरंगाबाद (Aurangabad) में दी और प्राथमिक की दर्ज करवाकर पुलिस के मदद की गुहार लगाई है.

Aurangabad Bihar News2025

औरंगाबाद जिले के कई स्थानों लुटेरों ने की चेन की चोरी

कुछ ही दिन पहले औरंगाबाद (Aurangabad) शहर के स्थानीय डॉक्टर के पत्नी के साथ भी चैन छीनने का प्रयास किया गया था, लेकिन डॉक्टर की पत्नी ने शोर मचाया तो लुटेरे फरार हो गए और उसी दिन रतनुवा के पास अनजान व्यक्ति से लुटेरों ने सोने की चेन छीन ली थी.

औरंगाबाद के गोह में CSP कर्मी से ₹1.33 लाख छीनकर फरार हुए लुटेरे

औरंगाबाद जिले के गोह थाना क्षेत्र का एक मामला सामने आया है जिसमें CSP कर्मी के साथ ₹133000 लुटेरे छीनकर फरार हो गए, मिली जानकारी के अनुसार मुन्ना कुमार डिहुरी गांव में पंजाब नेशनल बैंक का CSP शाखा चलता है.

मुन्ना कुमार औरंगाबाद के गोह स्थित मुख्य शाखा से शाखा के लिए पैसे निकालकर वापस ला रहा था, पहले से ही घात लगाए लुटेरों ने मुन्ना कुमार के पैसे छीनने का प्रयास किया लेकिन मुन्ना इस बात से अनजान था, मुन्ना पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य शाखा से निकलकर अपने सीसी शाखा जाने के लिए गोह से एक टोटो में बैठा गया.

यह भी पढ़े: औरंगाबाद कोर्ट ने अवैध हथियार रखने के जुर्म में  व्यक्ति को सुनाई 3 साल की सजा

टोटो जैसे ही तिलन बीघा मोड़ के पास पहुंचे तो घात लगाए 2 लुटेरों ने पल्सर बाइक से उसके हाथ से बैग छीन कर फरार हो गए, हालांकि घटनास्थल से 50 मीटर की दूरी पर 112 नंबर पुलिस की टीम तैनात थे और लुटेरों का पीछा फीके लेकिन लुटेरे चालाकी से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए.

मुन्ना कुमार बंदिया थाना क्षेत्र के 100 बीघा गांव का रहने वाला है और वह डिहुरी गांव में पंजाब नेशनल बैंक का CSP शाखा चलता है, थाना अध्यक्ष मोहम्मद इरशाद ने जानकारी दिया की घटना का सूचना मिलते ही पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है और जल्द ही लुटेरों को पड़कर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा देगी और मुन्ना कुमारकि छिनी गई राशि वापस करवाई जाएगी।

औरंगाबाद के नबीनगर में युवक को गोली मारकर अपराधियों ने की हत्या

Aurangabad Bihar News: नबीनगर क्षेत्र के लेम्बो खाप गांव के स्थित अज्ञात अपराधियों ने 28 वर्ष से युवक को गोली मारकर हत्या कर दी है, युवक कुछ दिन पहले अपने जरूरी काम से वाराणसी गया था वापस लौटते समय वाराणसी से ट्रेन पकड़ के नबीनगर स्टेशन पर उतरा और अपने घर से बाइक लेकर किसी को आने को कहा था, फोन आने के बाद घर से दो व्यक्ति उसेघर लाने के लिए नबीनगर स्टेशन पहुंचे और उसे लेकर घर आ रहे थे घर आने के क्रम में लेम्बो खाप स्थित खटाल के पास अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी.

रास्ता खराब होने की वजह से अपराधियों को मिला मौका

परिजनों ने बताया कि घर आने वाला रोड काफी जर्जर था इसकी वजह से बाइक धीरे-धीरे चल रही थी इसका फायदा उठाते हुए अज्ञात अपराधियों ने प्रियांशु के कनपटी में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गोली लगने के बाद आसपास हड़कंप मच गया, स्थानीय लोगों ने गोली लगने की सूचना नबीनगर पुलिस को दी और मौके पर थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय घटनास्थल पर अपने पुलिस बल के साथ पहुंचे और इलाज के लिए अरे रेफ्लर अस्पताल नबीनगर पहुंचाया, डॉक्टर नेजांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

दो लोगों को हिरासत में लेकर की जा रही है पूछताछ

नबीनगर के थाना अध्यक्ष ने बताया कि गोलीबारी के घटना में युवक के मौत के बाद, पुलिस द्वारा दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, इस घटना की जांच पड़ताल हो रही है और जल्दी अपराधी को पकड़ लिया जाएगा, मृत प्रियांशु के शव को पोस्टमार्टम सदर अस्पताल औरंगाबाद से कराया गया और उसके बाद परिजनों को सौंप दिया गया, गोली मारकर प्रियांशु की हत्या के बाद गांव में मातम सा फैला हुआ है और क्षेत्र में डर का माहौल बन गया हैवहीं दूसरी ओर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.

Aurangabad Bihar News: औरंगाबाद में मिला भिखारियों का चोर गिरोह, महिला के इशारे पर करते थे काम

देश के हर कोने में चोरी करने के नए-नए तरीके सामने आ रहे हैं कोई ऑनलाइन तो कोई ऑफलाइन तरीकों से चोरी का अंजाम दे रहा है इस बीच बिहार के औरंगाबाद जिले से भिखारी बनकर चोरी करने का एग्रो का मामला सामने आया है.

औरंगाबाद पुलिस ने चोरी के मामले में एक महिला के साथ नौ लोगों को गिरफ्तार किया जिसमें एक बहुत ही बड़े चोर गिरोह का पर्दाफाश हुआ है पुलिस ने बताया कि यह लोग कचरा चुनने और भीख मांगने के बहाने चोरी का अंजाम देते थे साथी पुलिस ने बताया कि यह गिरोह दिन में कचरा चुनने और भीख मांगने का नाटक करते थे ताकि घरों में रखी संपत्ति का जायजा लिया जा सके और रात में चोरी का अंजाम देते थे

इन चोरों का गिरोह इतना बड़ा था कि इसमें महिला और पुरुष दोनों शामिल थे जिनके नाम निम्नलिखित प्रकार हैं

  1. शकुंतला देवी (पवई)
  2. सोनी कुमारी
  3. मनोज मुसहर (चित्तौड़गढ़)
  4. गोलू मुसहर (धनहरा जम्होर)
  5. परम मुसहर (कुटुंबा)
  6. रिंकू देवी (बभनडीह)
  7. रंजय मुसहर, उपेंद्र मुसहर (पवई)
  8. रविंद्र मुसहर

इन चोरों को गिरफ्तारी के बाद खुलासा हुआ कि यह चोरी का अंजाम देने के बाद सोने चांदी के जेवरात जमीन में गाड़ देते थे ताकि पुलिस को घटना के बारे में कुछ पता ना चल पाए. लेकिन 25 में के रात चोरीकी घटना के बादसीडीपीओ-2  चंदन कुमार ने बताया कि अरथुवा गांव में एक घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया इस चोरी में सोने चांदी के गने मोबाइल कीमती सामान और 21000 रुपए नगद चोरों द्वारा चुरा लिए गए थे इसके बाद इस घटना को लेकरकेस दर्ज करते हुए औरंगाबाद पुलिस के अधीक्षक अंबरीश राहुल ने विशेष जांच टीम का गठन किया और इन चोरों को गिरफ्तार किया।

Exit mobile version