Breaking News: औरंगाबाद-पटना मार्ग पर फोरलेन और बाईपास निर्माण को मिली मंजूरी

औरंगाबाद-पटना जाने वाली सड़क NH139 में दाउदनगर अरवल और औरंगाबाद शहर में फोरलेन बाईपास बनाने की मंजूरी मिल गई है, जानकारी के अनुसार झारखंड की सीमा से लेकर पटना तक आवागमन को बेहतर बनाने के लिए औरंगाबाद के साथ-साथ दाउदनगर और अरवल शहर में फोरलेन बाईपास का निर्माण किया जाएगा। 

पूरी तरह ग्रीन फील्ड होगी सड़क

राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल के औरंगाबाद के अभियंता की तुलसी कुमार ने जानकारी दिया कि औरंगाबाद दाउदनगर और अरवल तीनों शहरों को मिलाकर लगभग 35 किलोमीटर फोरलेन सड़क बनाया जाएगा, इस काम को पूरा करने के लिए डीपीआर बनाने का काम तेजी से हो रहा है अगले 10 दोनों के अंदर DPR तैयार करके उच्च मंत्रालय के उच्च अधिकारियों को सौप जाएगा।

यह भी पढ़े: बारुण औरंगाबाद: पत्नी से परेशान युवक ने खाया जह

बाईपास नहीं होने की वजह से बनी रहती है जाम की स्थिति

अरवल और दाउदनगर के पास औरंगाबाद-पटना जाने वाली मुख्य सड़क NH139 पर बाईपास नहीं होने की वजह से इन दो शहरों में हमेशा यात्रियों को जाम का सामना करना पड़ता है, दाउदनगर चौराहे पर अक्सर जाम जैसी समस्या देखने को मिलती है कभी-कभी तो घंटे जाम लगी रहती है, फ्लाईओवर बनने के बाद पटना जाने वाले यात्रियों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी।

पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने रखा था नितिन गडकरी से प्रस्ताव

औरंगाबाद के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह कुछ समय पूर्व परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से औरंगाबाद-पटना जाने वाली मुख्य सड़क को फोर लाइन बनाने की मांग की थी और उन्हें अवगत करवाया था इस सड़क पर चौड़ीकरण नहीं होने की वजह से हर समय दुर्घटना की खतरा बनी रहती है।

सदर अस्पताल औरंगाबाद में लापरवाही की वजह से युवक की गई जान

औरंगाबाद: सदर अस्पताल में लापरवाही के मामले बढ़ते जा रहे हैं आए दिन कोई ना कोई मामला सामने आते रहता है, सदर अस्पताल औरंगाबाद में एक युवक को सही समय पर इलाज नहीं होने के कारण उसकी मौत हो गई जानकारी के अनुसार युवक को रात्रि के 10:00 के समय सांप के काटनेने की वजह से हालत गंभीर होने पर उसे सदर अस्पताल औरंगाबाद भर्ती कराया गया इसके बाद बिना इंजेक्शन लगाए हुए डॉक्टरों ने मगध मेडिकल कॉलेज गया रेफर कर दिया।

युवक की हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण रास्ते से ही लौटकर वापस सदर अस्पताल औरंगाबाद में भर्ती किया गया जहां पर डॉक्टरों ने एक इंजेक्शन लगाकर कर इंजेक्शन के बारे में जानकारी दिया जबकि डायरी मेंटेन में एक इंजेक्शन देने की जानकारी पाई गई, मृतक की पहचान कर्मा कटैया के रहने वाले अमित कुमार उर्फ कुणाल पिता किशोरी प्रसाद के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें: औरंगाबाद सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात शिशु की मौत

समय पर इलाज नहीं होने के कारण चली गई जान

मृतक अमित कुमार के भाई ने जानकारी दिया कि डॉक्टरों की लापरवाही की वजह से उनके भाई की जान चली गई, औरंगाबाद सदर अस्पताल मॉडर्न अस्पतालों में शामिल है लेकिन इलाज में लापरवाही बरती जाती है मृतक के भाई का कहना है कि सही समय पर इलाज नहीं होने के कारण उनकी भाई की जान चली गई परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

Follow: Facebook, Instagram

Aurangabad News: पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने औरंगाबाद जिला प्रशासन को दी चेतावनी 

औरंगाबाद के कुटुंबा के पोल मिडिल स्कूल में बच्चों को हेड मास्टर द्वारा कलावा बांधने पर मना करने के मामले में औरंगाबाद के पूर्व सांसद ने कहा कि जिला प्रशासन इसे हल्के में न ले, औरंगाबाद के कुटुंबा प्रखंड के पोल मिडिल स्कूल में बच्चों को स्कूल में पदस्थापित मुस्लिम हेडमास्टर द्वारा कलावा बांधने पर मना किए जाने को लेकर ग्रामीणों ने न सिर्फ विद्यालय में हंगामा किया बल्कि उनकी पिटाई भी की है,

घटना के बाद से बुधवार से ही कई तरह की बातें सामने आने लगी, पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने भी गुरुवार के अपराह्न 2:00 बजे अपनी आवास पर एक प्रेस वार्ता कर जिला प्रशासन से इस मामले को हल्के में न लेने की अपील की है, उन्होंने कहा कि मामला आगे ना बढ़े इसके लिए जिला प्रशासन पूरी संज्ञान लेकर काम करे.

पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने प्रधानाध्यापक पर आरोप लगाते हुए कहा कि पॉल मिडिल स्कूल कुटुंब के प्रधानाध्यापक हिंदू बच्चों को कलावा बांधने के लिए मना कर रहे थे जब प्रधानाध्यापक से इसकी जवाब मांगी गई तो उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि वह बच्चों को कलावा नहीं बल्कि कड़ा बांधने के लिए मना कर रहे थे. 

Aurangabad Bihar News: औरंगाबाद सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात शिशु की मौत

औरंगाबाद जिले के सदर अस्पताल में परसों के दौरान नवजात की मौत हो गई, यह घटना आज आने की सोमवार सुबह 9:00 की है जब एक महिला मित्र नवजात शिशु को अपने गोद में लेकर जोर-जोर से विलाप करो रही थी.

जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भरवार गांव के निवासी बलराम कुमार की पत्नी सुनैना देवी सुबह 7:00 बजे प्रसव के लिए प्रसव वार्ड में भर्ती हुई थी सुनैना देवी जब प्रसव के लिए भर्ती हुई थी तो परसों वार्ड में एक भी महिला चिकित्सक मौजूद नहीं थी, सुनैना देवी प्रसव के दर्द से काफी ज्यादा परेशान थी जिसे देखते हुए NM द्वारा महिला को प्रसव कराने जाने लगा प्रसव के दौरान नवजात शिशु की मौत हो गई.

नवजात शिशु की मौत मौत पर भड़के परिजन

परिजनों ने आरोप लगाया कि प्रसव के दौरान पेट पर बेवजह दबाव दिया गया जिसकी वजह से नवजात शिशु की मौत हो गई, परिजनों को मरा हुआ बच्चा थमाया गया परिजनों ने प्रसव के दौरान उपस्थित चिकित्सा पदाधिकारी प्रारूप लगाते हुए कहा कि इलाज मिला प्रवाही की वजह से नवजात की मौत हुई है और कार्रवाई की मांग की है.

Follow: Instagram

Aurangabad Bihar News: मदनपुर के चरैया गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, सात लोगों पर FIR दर्ज

Madanpur (Aurangabad): औरंगाबाद जिले के मदनपुर क्षेत्र के चौराया गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में भारी मारपीट हो गई, मारपीट में दोनों पक्षों के लोगों को बुरी तरह छोटे आई इसी में एक पक्ष बिश्रामपुर गांव के निवासी सुनील कुमार ने मदनपुर थाने में मुफसीर भुईया, महेंद्र भुईया, विट्ठल भुईया, सुरेश भुईया और अन्य 3 व्यक्ति के ऊपर FIR दर्ज कराई है.

मदनपुर थाना अध्यक्ष विक्रांत अली ने बताया कि इन लोगों के द्वारा भूमि पर कब्जा कर ली गई थी जब भूमि विवाद के दूसरे पक्ष ने खेत में जुताई करने के लिए ट्रैक्टर लेकर गए तो दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई और मारपीट इतनी बढ़ गई की मामला केस मुकदमा तक आ गया, प्राथमिक की दर्ज होने के बाद पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. 

Breaking News: औरंगाबाद के नगर थाना क्षेत्र में 10 लोगों ने मिलकर दो युवकों की की पिटाई

Aurangabad Bihar News: औरंगाबाद के नगर थाना क्षेत्र के फार्म के समीप 8-10 लोगों ने मिलकर दो युवकों की बुरी तरह पिटाई कर दी, दोनों युवकों कोई इलाज के लिए औरंगाबाद के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, घटना शुक्रवार की रात करीब 8:00 बजे की है जब दोनों युवक अपने बाइक से फॉर्म की ओर गए थे तभी 8 से 10 लोगों ने मिलकर दोनों एक को बुरी तरह पिटाई कर दी.

जानकारी के अनुसार झगड़े का कारण पुराना विवाद था जिसकी वजह से लेकर दोनों युवकों की बुरी तरह पिटाई कर दी गई युवक की पहचान शाहपुर मोहल्ला निवासी आयुष कुमार और सौरभ कुमार के रूप में की गई है, घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना के थाना अध्यक्ष अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल करवाया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

सालों भर नहीं सूखती है इस कुएं का पानी, जानिए इसकी खासियत

औरंगाबाद से लगभग 3 किलोमीटर दूर भैरोपुर गांव के पास पहाड़ी के ऊपर में ही एक विशाल कुआं है जिस कुएं का पानी सालों भर नहीं सकती है लोगों का कहना है कि जब जेठ वैशाख का समय आता है तो दूर-दूर तक पानी के लिए लोग तरस जाते हैं लेकिन इस कुएं का पानी सालों साल भर रहता है और नहीं सूखता है.

कहां से आती है पानी इसका आज तक कोई पता नहीं चल पाया

इस कुएं का पानीका सोर्स कहां है इसका कुछ पता नहीं चल पाया है लेकिन लोग कहते हैं कि यह कुआं काफी ज्यादा गहरा है और इसमें पानी सालों साल सूखता नहीं है, हालांकि इस कुएं को साफ सुथरा नहीं रहने की वजह से काफी कीड़े मकोड़े पालने लगे हैं, आसपास के लोगों ने बताया कि यह कुएं से सिंचाई करके खेती भी किया जाता है फिर भी इस कुएं का पानी कम नहीं होता है, कुएं से और ऊपर जाने पर शिवजी और हनुमान जी का मंदिर है जहां पर शिवरात्रि का मेला भी लगता है, अगर इस कुएं को अच्छे से साफ सफाई कर दिया जाए तो या पर्यटक स्थल भी बन सकती है, इस पहाड़ी के आसपास काफी अच्छे नजारे देखने को मिलते हैं और यहां जाने के लिए रोड भी अच्छी खासी है.

Exit mobile version