आरा जंक्शन पर बड़ी कार्रवाई, मानव तस्करों के चंगुल से 100 बच्चे आज़ाद

बिहार के आरा जंक्शन पर एक बड़े अभियान में, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने मानव तस्करों के चंगुल से 100 से अधिक बच्चों को बचाया। यह घटना दरअसल आरपीएफ रेलवे प्रॉपर्टी द्वारा यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए चलाए गए एक अभियान के दौरान सामने आई, जिसमें बड़ी संख्या में बच्चों को देखकर आरपीएफ के जवानों को सूचना मिली और वे हरकत में आ गए। इसके बाद, आरपीएफ कर्मियों ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, जिससे संदेश और भी मजबूत हो गया।  

Read: बिहार न्यूज़: भागलपुर में पुरानी सामुदायिक भवन गिरने से एक ही परिवार के चार लोग घायल

आरपीएफ द्वारा नियमित और कड़ी जांच के बाद, आसपास के लोगों से पता चला कि तस्कर दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस ट्रेन के माध्यम से बच्चों को अन्य राज्यों में ले जाने की तैयारी कर रहे थे। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मानव तस्करों से 100 बच्चों को बचाया और उनमें से दो तस्करों को गिरफ्तार किया, जिनसे पूछताछ की जा रही है। मानव तस्कर अक्सर बच्चों को नौकरी का लालच देकर, उनका अपहरण करके या उन्हें बाल श्रम, शोषण या तस्करी में फंसाकर अपने जाल में शामिल कर लेते हैं। और उन्हें बाल श्रम, शोषण या खरीद-फरोख्त जैसे अन्य कामों में शोषण के लिए भेज दिया जाता है।

Read: Purnia (Purnea): पूर्णिया में गैंगरेप से सनसनी, नशे में आरोपियों ने महिला से किया दुष्कर्म

यह स्पष्ट है कि रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) न केवल यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करता है बल्कि मानव तस्करी और शोषण को रोकने में भी सक्रिय भूमिका निभाता है।

Aurangabad Bihar News: संसद अभय कुशवाहा के गाड़ी से टकराकर 5 वर्षीय बच्चा घायल

औरंगाबाद जिले के रफीगंज-शिवगंज मार्ग पर वार गाँव के पास एक दुखद दुर्घटना घटी, जहाँ औरंगाबाद के सांसद अभय कुशवाहा के काफिले में शामिल एक एस्कॉर्ट वाहन की चपेट में आने से एक पाँच वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना उस समय हुई जब सांसद एक निर्धारित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शिवगंज से रफीगंज जा रहे थे।

सांसद कुशवाहा के अनुसार, बच्चा अचानक सड़क पर दौड़ा और पुलिस एस्कॉर्ट वाहन से टकरा गया। सांसद ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अपना काफिला रुकवाया और घायल बच्चे को तुरंत रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए ले जाया गया। चोटों की गंभीरता को देखते हुए, डॉक्टरों ने बच्चे को उन्नत इलाज के लिए गया के मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

सांसद कुशवाहा ने सहानुभूति दिखाते हुए बच्चे के प्रारंभिक उपचार की देखरेख के लिए अपना तत्काल कार्यक्रम स्थगित कर दिया और परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। नवीनतम रिपोर्टों के अनुसार, घायल बच्चे की पहचान का खुलासा नहीं किया गया है।

अधिकारी दुर्घटना की परिस्थितियों की जाँच कर रहे हैं, और बच्चे की स्थिति के बारे में आगे की जानकारी का इंतज़ार है।

बिना अनुमति फ्लेक्स प्रिंटिंग से कर चोरी, प्रशासन सख्त कार्रवाई में

औरंगाबाद ज़िले में बिना अनुमति के चल रहे फ्लेक्स प्रिंटिंग व्यवसायों के ख़िलाफ़ प्रशासन ने कड़ा रुख़ अपनाया है। हाल ही में एक अभियान में, स्थानीय अधिकारियों (local authorities) ने पाया कि कई फ्लेक्स प्रिंटिंग इकाइयाँ बिना उचित License और कर पंजीकरण के चल रही थीं, जिससे सरकार को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा था।

ज़िला प्रशासन और वाणिज्यिक कर विभाग की एक संयुक्त टीम ने शहर के विभिन्न इलाकों में छापेमारी की, जिसमें कई दुकानों पर अनियमितताएँ पाई गईं। सूत्रों के अनुसार, ये इकाइयाँ न केवल बिना जीएसटी पंजीकरण के चल रही थीं, बल्कि कई मामलों में फ़र्ज़ी बिलों का इस्तेमाल करके कर चोरी भी कर रही थीं।

अवैध फ्लेक्स प्रिंटिंग का खेल

पिछले कुछ वर्षों में, औरंगाबाद (Aurangabad Bihar) और आसपास के इलाकों में फ्लेक्स प्रिंटिंग का कारोबार तेज़ी से बढ़ा है। होर्डिंग्स, बैनर और प्रचार सामग्री की बढ़ती माँग के कारण यह उद्योग फल-फूल रहा है। हालाँकि, कई छोटे-बड़े व्यवसायी बिना उचित अनुमति के दुकानें चला रहे हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “कई दुकानें नगर निगम की मंज़ूरी या जीएसटी (GST) पंजीकरण के बिना चल रही हैं। यह न केवल अवैध है, बल्कि सरकार (GOV) को भारी नुकसान भी पहुँचा रहा है।”

छापेमारी के दौरान कुछ दुकानों में नकद लेन-देन के सबूत मिले, जिनका कोई हिसाब-किताब नहीं रखा गया था। अधिकारियों ने ऐसी इकाइयों को नोटिस जारी किए हैं और कुछ मामलों में दुकानों को सील करने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

औरंगाबाद: वित्तरहित शिक्षकों का काला बिल्ला प्रदर्शन, सम्मानजनक वेतन की मांग

प्रशासन की कार्रवाई और भविष्य की योजनाएँ

वाणिज्य कर विभाग के एक अधिकारी (Officer) ने कहा कि ऐसी गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए नियमित निरीक्षण और सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी व्यवसाय जीएसटी (GST) और अन्य कर नियमों का पालन करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जुर्माना और दुकानों को सील करने सहित सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

लखनऊ कार्यक्रम विवाद के बाद Pawan Singh ने Anjali Raghav से सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगी

स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि कई छोटे (Businessman) अनजाने में नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें जटिल कर प्रणाली की पूरी जानकारी नहीं है। स्थानीय फ्लेक्स प्रिंटर रमेश कुमार ने कहा, “हम छोटे व्यवसायी हैं और कई बार नियमों की जानकारी नहीं होती। सरकार (Indian Government) को जागरूकता शिविर आयोजित करने चाहिए ताकि हम ठीक से काम कर सकें।”

जनता और व्यापारियों से अपील

जिला प्रशासन ने सभी फ्लेक्स प्रिंटिंग व्यवसायियों (Businessman) से अपील की है कि वे तुरंत अपना व्यवसाय पंजीकृत कराएँ और कर नियमों का पालन करें। साथ ही, जनता से अनुरोध किया गया है कि वे केवल पंजीकृत और लाइसेंस प्राप्त दुकानों से ही सेवाएँ लें।

इस कार्रवाई से अवैध फ्लेक्स प्रिंटिंग (Flex Printing) और कर चोरी पर अंकुश लगने, भारत सरकार (Indian Government) को राजस्व प्राप्त होने और व्यापार में पारदर्शिता आने की उम्मीद है। प्रशासन ने यह भी संकेत दिया है कि जल्द ही अन्य जिलों में भी ऐसी कार्रवाई शुरू हो सकती है।

Aurangabad News: नेताजी बदल गए लेकिन नहीं बदली इस गांव की किस्मत

औरंगाबाद: देव प्रखंड के बसडीहा पंचायत के खडीह टोला शिबू बीघा एक ऐसा गांव है जहाँ की हालत आज भी बत्तर है, गांव लोगो का कहना है की वोट के समय कई सारे नेता मंत्री आते हैं और काम करने का वादा करके चले जाते हैं लेकिन जीतने के बाद कोई दिखाई नहीं देते हैं, गांव की हालत उस समय से जर्जर है जब इस क्षेत्र के मुखिया, विधायक और सांसद कोई और थे, सभी लोग बदल गए लेकिन इस गांव की किस्मत आज तक नहीं बदली इस गांव की हालत वही है और अगर थोड़े बहुत काम किया भी जाते हैं तो बाद में इस्तेमाल करने लायक नहीं रहती है। 

नल जल होने के बावजूद भी गांव के घरों तक नहीं पहुंचती है पानी

औरंगाबाद सदर विधायक आनंद शंकर सिंह के ऊपर FIR दर्ज, जाने पुरा मामला

5 साल पहले नल जल योजना की टंकी भी लगाई गई थी और हर घर में नल भी लगाया गया था, नल जल का पानी शुरू होने के महज एक महीने तक लोगों ने इसका लाभ लिया उसके बाद जगह-जगह से पाइप से पानी लीकेज होने लगा और उसके बाद लोगों ने गुस्से से अपने घर से नल को कबाड़ कर फेंक दिया, पुरे गांव में मुश्किल से 10 घरों में पानी पहुँचती है। 

सड़क की हालत भी है जर्जर

गांव के बाहर से देखने के बाद ऐसा लगता है जैसे इस गांव में हर सुविधा उपलब्ध होगी गांव के बाहर पक्की सड़क दिखाई देती है, साथ में नल जल योजना के माध्यम से लगाए गए पानी टंकी भी देखने को मिलेगा लेकिन जैसे ही आप गांव के अंदर देखने जाएंगे तो पक्की सड़क 200 मीटर आगे जाकर खत्म हो जाती है उसके बाद वही पुरानी जर्जर सड़क दिखाई देगी हालांकि गांव में पक्की सड़क बनाई गई थी लेकिन सड़क में इस्तेमाल की गई मटेरियल इतनी घटिया थी कि गांव की सड़क भी टूटनी शुरू हो गई। 

Village Road Aurangabad Bihar

Breaking News: औरंगाबाद-पटना मार्ग पर फोरलेन और बाईपास निर्माण को मिली मंजूरी

गांव के नालियों की भी हालत हो गई है बुरी

इस गांव में अगर नालियों की बात करें तो कुछ नालियां लगभग 10 से 15 साल पहले बनी थी जिसकी मेंटेनेंस नहीं होने की वजह से वह नाली अब मिट्टी में तब्दील हो गई है और कुछ नालियां  पीसीसी सड़क की ढलाई के समय बनाई गई थी जो अब पूरी तरह टूट चुकी है उसे नालियों का इस्तेमाल अब होना बंद हो गया है।

Aurangabad News: औरंगाबाद सदर विधायक आनंद शंकर सिंह के ऊपर FIR दर्ज, जाने पुरा मामला

औरंगाबाद विधायक आनंद शंकर सिंह और कुटुंब विधायक राजेश कुमार के ऊपर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की वजह से FIR दर्ज किया गया है इस फिर में इन दोनों के साथ-साथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के ऊपर भाजपा नेता के कहने पर मुकदमा किया गया है.

क्या है पूरा वीडियो का मामला ? 

मिली जानकारी के अनुसार पूर्व सांसद के कार्य कार्यालय प्रतिनिधि मृत्युंजय सिंह द्वारा यह FIR दर्ज कराया गया है उनका कहना है कि जब वह सोशल मीडिया इस्तेमाल कर रहे थे तब उनके सामने एक वीडियो आती है जिसमें मां बहन योजना के बारे में बताया जा रहा था, एक युवक यह जानकारी दे रहा था कि मां बहन योजना के तहत सरकार द्वारा हर महीने ₹2500 मिलेंगे इसके लिए यह आवेदन भरना होगा साथ ही उसने अपमानजनक बातें भी कर रहा था उसे लड़के का कहना था की गोरी हो या काली सभी लोग इस फॉर्म को भर सकते हैं और योजना का लाभ उठा सकते हैं.

यह भी पढ़े: विधायक आनंद शंकर सिंह के ऊपर टूटा दुखों का पहाड़, पिता यमुना सिंह का निधन

सरकार द्वारा नहीं चलाई जा रही है ऐसी कोई योजना

उस योजना के फॉर्म में राहुल गांधी सोनिया गांधी के साथ-साथ सदर विधायक आनंद शंकर सिंह और कुटुंब विधायक राजेश कुमार की फोटो लगी थी जिसकी वजह से बीजेपी कार्यालय प्रतिनिधि मृत्युंजय सिंह ने उनके ऊपर FIR दर्ज कराते हुए कहा कि सरकार द्वारा ऐसी कोई भी स्कीम नहीं चलाई जा रही है.

आनंद शंकर सिंह के अलावा 2 अज्ञात व्यक्तियों पर भी FIR दर्ज

यह भी पढ़े: औरंगाबाद-पटना मार्ग पर फोरलेन और बाईपास निर्माण को मिली मंजूरी

मृत्युंजय सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह सभी वायरल ऑडियो और वीडियो के पीछे स्थानीय विधायक आनंद सिंह का हाथ है जो लोगों को धोखा देने का काम कर रहे हैं, नगर थाना के थाना अध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि आनंद शंकर सिंह, राजेश कुमार के साथ-साथ अन्य दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है और उनकी छानबीन की जा रही है हालांकिसदर विधायक आनंद शंकर सिंह की पक्ष को भी जानने का कोशिश की गई लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया है. 

Bihar Crime News: शराब तस्कर पुलिस की राइफल छीनकर हुआ फरार

बिहार में शराब तस्करों की हौसला इतना बढ़ गई है कि शराब तस्करी से बाज नहीं आ रहे हैं पुलिस की पूरी कोशिशें के बाद भी बिहार में धड़ल्ले से शराब की तस्करी की जा रही है इसी बीच गोपालगंज से एक चौक आने वाला मामला सामने आया है वहां पर एक चल रहे अवैध शराब तस्करों के खिलाफ अभियान में शराब तस्कर ने बिहार पुलिस से इंसास राइफल लूटकर फरार हो गया.

जानकारी के अनुसार सहायक अवर निरीक्षक साकेत कुमार के नेटवर्क में शराब तस्करों के खिलाफ अभियान के दौरान कुचायकाेटा थाना क्षेत्र में कार्रवाई की जा रही थी, उत्तर प्रदेश से आ रहे liquor smuggler को जब पुलिस बल के जवानराजेश्वर सिंह ने रुकने का इशारा किया तो वह रुकने के बजाय बाइक की स्पीड तेज कर कर आगे निकलने लगा.

यह भी पढ़े: बिहार में आने लगा ₹0 का बिजली बिल, CM को कहा धन्यवाद

शराब तस्करों को नहीं है पुलिस की डर

उत्तर प्रदेश के तरफ से आ रहे हैं आरोपी ने जब बाइक तेज कर कर आगे निकलने की कोशिश की तो पुलिस बल के जवान ने उसका पीछा करके रोककर पूछताछ करने लगे इतने में liquor smuggler और जवान के बीच झड़प हो गई और उसे झड़प में आरोपी बिहार पुलिस के जवान के ऊपर हमला करके उसकी इंसास राइफल छीनकर NH27 की ओर फरार हो गया.

यह भी पढ़ें: औरंगाबाद: हसपुरा में युवक को गोली मारकर हत्या, जांच जारी

घटना के बाद 6 थानों की पुलिस अलर्ट

इस घटना की सूचना मिलते ही लगभग 6 थानों की पुलिस अपराधी को पकड़ने के लिए जांच पड़ताल शुरू कर दी है लेकिन आरोपी और राइफल का कुछ पता नहीं चल पाया है पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फोटोस के माध्यम से आरोपी का पहचान कर उसे गिरफ्तार करने में लगी हुई है.

Follow: Facebook Instagram

औरंगाबाद: हसपुरा में युवक को गोली मारकर हत्या, जांच जारी

औरंगाबाद जिले के हसपुरा थाना क्षेत्र में शनिवार की रात अपराधियों ने युवक को गोली मारकर हत्या कर दी है इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है, जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि 2 अगस्त 2025 को हसपुरा के महमदपुर के रहने वाले छोटू विश्वकर्मा को देर रात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए किया गया है SIT  का गठन

घटना के सूचना मिलते ही औरंगाबाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ की और मिली जानकारी के अनुसार बयान दर्ज किया, औरंगाबाद पुलिस अधीक्षक इस मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष जांच दल का गठन करके दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का आदेश दिये है, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दाउदनगर के नेटवर्क में विशेष जांच की आदेश दिए हैं।

पर्जनों के बयान पर किया गया फिर दर्ज

मृतक छोटू विश्वकर्मा के परिजनों द्वारा दिए गए बयान पर हसपुरा थाना में इस मामले के संबंधित धारा के तहत प्राथमिक की दर्ज की गई है और SIT टीम का गठन करके इस घटना में शामिल अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के आदेश भी दिए हैं।

Aurangabd: बिहार में आने लगा ₹0 का बिजली बिल, CM को कहा धन्यवाद

औरंगाबाद: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा शुरू किए गए 125 यूनिट फ्री बिजली बिल योजना का लाभ बिजली उपभोक्ताओं को मिलना शुरू हो गया है, औरंगाबाद के विभिन्न गांवों और शहरों क्षेत्र में उपभोक्ताओं को जीरो बिजली बिल आने से काफी ज्यादा खुश है उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया।

गरीब परिवारों में हो रहा है ₹0 का बिजली बिल फायदा

बिजली बिल जीरो रुपए आने से मध्यम परिवार के लोगों को काफी ज्यादा फायदा हो रहा है वैसे व्यक्ति जो प्रतिदिन ₹300 से ₹400 का कमाई कर अपना भरण पोषण करते थे उनके लिए 125 यूनिट फ्री बिजली योजना का लाभ मिलने से बेहद खुश हैं।

Bijli Bill Mafi Yojana 2025: किसे मिलेगी 125 यूनिट मुफ्त बिजली, कब से और कैसे?

औरंगाबाद के विद्युत अधीक्षण अभियंता अरविंद कुमार ने कहां की राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना के तहत स्मार्ट मीटर और पोस्टपेड मीटर वाले घरेलू उपभोक्ताओं को सामान्य लाभ मिलेगा उपभोक्ता को किसी प्रकार का आवेदन देने की आवश्यकता नहीं है।

2 घंटे के अंदर हटाया जाएगा बिहार में शराबबंदी का फर्जी कानून

Patna: बिहार में 5 अप्रैल 2016 से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा पूर्ण रूप से शराब बंद किया गया था, लेकिन आए दिन शराब तस्करी का मामला सामने आते रहता है पुलिस प्रतिदिन बिहार के किसी न किसी क्षेत्र से शराब तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजती रहती है, बिहार में पूर्ण रूप से शराब बंद होने के बावजूद भी पूरे बिहार में अवैध तरीके से शराब की सप्लाई किया जाता है, नकली शराब पीने की वजह से कई लोग अपनी जान भी गवा बैठे हैं.

प्रशांत किशोर ने शराबबंदी हटाने का किया वादा

जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि जिस दिन उनकी सरकार बनेगी उसके महज 2 घंटे के अंदर शराबबंदी के फर्जी कानून को हटाने का काम करेंगे इसके अलावा प्रशांत किशोर ने बिहार में शिक्षा, रोजगार से लेकर कई सारी बातें भी की है.

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने भी किया शराबबंदी का विरोध

चर्चित कलाकार पवन सिंह ने भी हाल में ही मीडिया से बातचीत के दौरान बताया था कि बिहार में शराबबंदी होने के बावजूद भी अवैध तरीके से शराब की बिक्री चालू है, अवैध बिक्री के साथ-साथ नकली शराब भी बचा जा रहा है जिससे लोगों का स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है पहले शराब लेने के लिए दुकान जाना होता था लेकिन अब शराब तस्कर घर पर जाकर शराब दे जाते हैं, इस बयान को लेकर पवन सिंह को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया गया था.

अगर आप हमारे वेबसाइट पर पहली बार आए हैं तो नोटिफिकेशन ऑन कर ले और साथ ही हमारे अन्य सोशल मीडिया अकाउंट को जरूर फॉलो करें इससे आपको हमारे वेबसाइट पर अपडेट होने वाली हर खबर सबसे पहले मिल जाएगी

प्लेटफ़ॉर्मलिंक
Facebookfacebook.com/rangmediagroup
Instagraminstagram.com/rangmediagroup
YouTubeyoutube.com/@rangmediagroup
Twitter (X)twitter.com/rangmediagroup

Breaking News: SC/ST/OBC के वोट चुराने का आरोप, राहुल गांधी का बड़ा बयान – बिहार में मचा हड़कंप

बिहार में चुनाव का तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है अलग-अलग नेता का अलग-अलग बयान सामने देखने को मिल रही है हाल में ही मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने बताया कि बिहार में SIR  के नाम पर वोट चोरी करने का काम किया जा रहा है, एससी एसटी ओबीसी और अल्पसंख्यक के वोट चुराए जा रहे हैं.

महाराष्ट्र चुनाव की वीडियो मांगने पर बदले कानून

राहुल गांधी ने इलेक्शन कमीशन के ऊपर आरोप लगाते हुए बताया कि इन्होंने महाराष्ट्र में वोट की चोरी की और जब इलेक्शन कमीशन से मैंने वोटर लिस्ट या वीडियो की फोटोस दिखाने की मांग की तो इन्होंने कानून बदल दिए.

कर्नाटक में हुवे चुनाव में भी वोट की चोरी – राहुल गाँधी

राहुल गांधी ने कर्नाटक में हुए चुनाव के ऊपर आरोप लगाते हुए बताया कि सरकार ने कर्नाटक में भी वोटो की चोरी की है मैं इलेक्शन कमीशन का ब्लैक एंड व्हाइट तरीके से पर्दाफाश करूंगा, राहुल गांधी ने कहा कि 6 महीने के रिसर्च करने के बाद हमने वोटर लिस्ट को डिजिटल फॉर्मेट में तैयार कर यह पाया है कि किस तरीके से वोटर लिस्ट से नाम हटाए जाते हैं और नए नाम जोड़े जाते हैं, अब बिहार में भी SIR के नाम पर वोटों की चोरी करने का प्लान किया जा रहा है. 

Exit mobile version