देव सूर्य मंदिर में अक्षय नवमी के अवसर परउमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, महिलाओं ने किया आवला वृक्ष का पूजन

Aurangabad News: औरंगाबाद जिले के ऐतिहासिक सूर्य मंदिर जो देव में स्थित है आज अक्षय नवमी के अवसर पर काफी भीड़ भाड़ देखी गई सुबह से शाम तक लगभग हजारों भक्तों ने दर्शन और पूजन किया आज रविवार को अक्षय नवमी होने के कारण देव के सड़कों पर पूरे दिन वाहनों की भीड़ दिखी और साथ ही मंदिर में भी भक्तों की भीड़ देखी गई.

महिलाओं ने किया आवला वृक्ष का पूजन

मान्यताओं के अनुसार कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष में नवमी से लेकर पूर्णिमा तक भगवान विष्णु के लिए आंवले के पेड़ का पूजन होता है माना जाता है किइस बीच भगवान विष्णु अवल के पेड़ पर विराजमान होते हैं, इन दोनोंअवल के पेड़ का पूजन और दायां पुण्य करने से पुण्य की प्राप्ति होती है.

माना जाता है कि अवल के पेड़ का पूजन करने से और साथउसे परिक्रमा करने से सभी मानव कामनाएं पूर्ण होती हैपूजा अर्चना के बाद प्रसाद के रूप में पूरी खीर, सब्जी और मिठाई का भोग लगाया जाता है और साथ ही ब्राह्मण को इस ब्रिज के नीचे ब्रह्म भोज भी करवाया जाता है। 

Bhojpuri News: जानिए 2024 में भोजपुरी के सुपरस्टार कौन कौन हैं

आज आप जानेंगे कि भोजपुरी के टॉप हीरो और हीरोइन कौन है किस भोजपुरी हीरो और भोजपुरी हीरोइन के फिल्म और गाने जनता के दिलों पर राज किया है कौन भोजपुरी स्टार सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं. 

क्या आपको मालूम है कि भोजपुरी के नंबर वन स्टार कौन है चलिए सबसे पहले टॉप 5 हीरोइन की बात करते हैं

5. नम्रता मल्ला

भोजपुरी के बेली डांसिंग क्वीन नम्रता मल्ला पांचवें स्थान पर है हालांकि ये चौथे स्थान पर रहती थी ,सोशल मीडिया पर इनके बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है और उनके चाहने वाले की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है .

4. आकांक्षा पुरी 

आकांक्षा पुरी बोल्ड हीरोइन में से एक है हाल ही में खेसारी लाल के साथ उन्होंने एक गाना किया था जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया आकांक्षा पुरी नंबर चार पर अपना स्थान अंकित की हैं.

3.काजल राघवानी

काजल राघवानी भोजपुरी की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री में से एक है खेसारी लाल यादव के साथ इनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद करते हैं हालांकि खेसारी लाल और काजल राघवानी में अभी दूरी बन चुकी है और खेसारी के ऊपर कई संगीन आरोप भी लगाए हैं

2. आम्रपाली दुबे 

आम्रपाली दुबे इस सप्ताह भोजपुरी इंडस्ट्री में दूसरा स्थान पर अपना नाम दर्ज कराई हैं और वो अभी “मातृ देवोभवः” फिल्म की शूटिंग में व्यस्त चल रही है इनके गाने को भोजपुरी दर्शक खूब पसंद करते हैं. 

1 . अक्षरा सिंह 

अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की दबंग ऐक्ट्रेस मानी जाती है इनका खूबसूरती बेहद लाजवाब है इसीलिए इन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री के नगीना भी कहा जाता है इनका भोजपुरी में एक से बढ़कर एक सॉन्ग और एल्बम आ रहा है लेकिन फिल्मों से दूर है अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री में नंबर एक पर हैं.

अब बात करते हैं भोजपुरी के हीरो के बारे में टॉप 5 ट्रेडिंग हीरो कौन है

5. प्रदीप पांडे उर्फ़ चिंटू 

प्रदीप पांडे का स्त्री 2 तर्ज पर “दुल्हनिया” सिनेमा के ट्रेलर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है चिंटू पांडे भोजपुरी के नंबर 5 ट्रेडिंग हीरो रहे.

4. नीलकमल सिंह

इस सप्ताह नीलकमल का गाना “ओढ़नी सर सर सरके” दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है इनका गाना का मिलियंस में व्यू जाना बहुत आम बात हो चुका है नीलकमल भोजपुरी के ट्रेंडिंग हीरो में चौथे स्थान पर अपना नाम अंकित करवाने में कामयाब रहे. 

3.  दिनेश लाल यादव 

दिनेश लाल यादव “बलमा बड़ा नादान” की शूटिंग में व्यस्त है और भोजपुरी के ट्रेडिंग टॉप हीरो में तीसरे स्थान पर अपना नाम अंकित करवाया. 

2. पवन सिंह 

पवन सिंह को भोजपुरी का पावर स्टार कहा जाता है इनका गाना आते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचाना शुरू हो जाता है भोजपुर दर्शक पवन सिंह को खूब पसंद करते हैं और ये अब बॉलीवुड में भी एंट्री मार दिए है पवन सिंह भोजपुरी के ट्रेडिंग टॉप स्टार में दूसरे स्थान पर अपना नाम अंकित करवाया है 

1.खेसारी लाल यादव 

खेसारी लाल यादव को भोजपुरी के हिट मशीन और ट्रेनिंग स्टार के नाम से जाना जाता है हालांकि काजल राघवानी के साथ विवादों के चलते खेसारी लाल यादव भोजपुरी के नंबर वन स्टार रहे.

बंगाल से बिहार आई आर्केस्ट्रा डांसर कभी कमाती थी लाखों रुपए, आज फुटपाथ पर रहने को मजबूर

आर्केस्ट्रा डांसर का बिहार में काफी क्रेज है बिहार में कई नर्तकी आर्केस्ट्रा में डांस करने बंगाल से आती है लेकिन यहां आकर फस जाती है, दरअसल 15 साल की उम्र में एक आर्केस्ट्रा डांसर बंगाल से बिहार आई थी जिन्हें बात में फंसा दिया गया और उनका सब कुछ छीन लिया गया, आईए जानते हैं एक नर्तकी की दर्द भरी कहानी.

सारे पैसे छीन लिए आर्केस्ट्रा मलिक

नर्तकी जब यंग थी तो आर्केस्ट्रा मालिक के साथ रहती थी उनके कहने पर डांस करती थी हम बिस्तर भी होती और उन्हे ही कमाए हुए पैसे दिया करती थी और आज वह फुटपाथ पर रहने के लिए मजबूर है.

एक नर्तकी बंगाल से बिहार आर्केस्ट्रा में डांस करके पैसे कमाने आती है और लाखों रुपए भी कमाती है लेकिन भविष्य में उसकी जीवन अंधकारमय हो जाती है, बंगाल से बिहार आई आर्केस्ट्रा डांसर ने स्वयं यह बताया की जब वह यंग थी, खूबसूरत थी तो स्टेजशो करके पैसे कमाती थी और आर्केस्ट्रा प्रबंधक के साथ रहती थी, उन्हें ही सारे पैसे दिया करती थी लेकिन उम्र ढलने के बाद आर्केस्ट्रा मालिक इन्हें डांस करने से मना कर दिया और इनसे सारे पैसे छीन लिए इसके बाद आर्केस्ट्रा डांसर पलानी में अपना जीवन बसर कर रही है.

अन्य नर्तकियों को दिया यह संदेश 

20 साल पहले पैसे कमाने के लिए 15 साल की उम्र में आर्केस्ट्रा डांसर बंगाल से बिहार आई थी जिनका सब कुछ छिन चुका है, उनके माता-पिता की भी निधन हो गई है उनका एकमात्र अपना एक बेटा है जो 9 वर्षीय है, उसके शिक्षा के लिए आर्केस्ट्रा डांसर स्कूल में काम करती है ताकि अपने बच्चे के पढ़ाई के फीस भर सके और सरकारी जमीन में पलानी बनाकर जैसे तैसे अपना जीवन यापन कर रही है, ऐसे में वह वर्तमान समय के आर्केस्ट्रा डांसर को यह संदेश देना चाहती है कि जो भी नर्तकी डांस करके पैसे कमाती है उसे अपने पास ही रखें और अपने भविष्य के बारे में सोचे ताकि बाद में उनका जीवन अंधकारमय ना हो.

बिहार और झारखंड में अगले 4 दिनों तक होगी झमाझम बारिश , 150 से अधिक ट्रेन रद्द

मंगलवार की सुबह बंगाल की खाड़ी से भयंकर तूफान पूर्वी तट की तरफ बढ़ गया है आईएमडी ने गंभीर चक्रवर्ती तूफान में बदलने की आशंका जताई है. दाना चक्रवात एक भयंकर विनाश का कारण बन सकता है.

बंगाल की खाड़ी से निकला भयंकर तूफान कम दबाव वाला क्षेत्र उड़ीसा और पश्चिम बंगाल की तरफ 24 व 25 अक्टूबर को पहुंचेगा ऐसे में भारतीय मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बताया कि पश्चिम बंगाल और उड़ीसा में भयंकर बारिश होगी और इसका असर सटे राज्य झारखंड और बिहार पर भी देखने को मिलेगा. प्रभाव ग्रस्त होने वाले इलाकों को खाली किया जा रहा है सरकार ने स्कूल बंद करने की घोषणा कर दी है.

24 व 25 अक्टूबर के दिन हवाएं 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी, भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि इस दिन द्वीप में चक्रवर्ती तूफान उठ सकती है और पुरी से होते हुए उड़ीसा को पार करके पश्चिम बंगाल के तट को पार कर सकती है इसके बाद हवाएं और तेज गति से बहेगी संभावना है कि हवाएं की गति 120 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार हो .

150 से भी अधिक ट्रेन कैंसल  

भयंकर चक्रवाती तूफान की टकराने की संभावना को मद्देनजर रखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे जॉन से गुजरने वाली 150 से भी अधिक पैसेंजर ट्रेन और एक्सप्रेस को कैंसल कर दिया गया एसईआर के अधिकारी ने कहा की जरूरत पड़ने पर दक्षिण पूर्व क्षेत्र से गुजरने वाले जितने ट्रेन है सभी को कैंसल किया जा सकता है जो मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल , उड़ीसा और झारखंड जाते हैं.

Anupama Yadav News: भोजपुरी गायिका अनुपमा यादव के साथ अभद्रता, एफआईआर दर्ज

बिहार के नवादा में अनुपमा यादव के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है, दरअसल दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर बिहार के नवादा जिले के वारिसलीगंज में अनुपमा यादव को कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए बुलाया गया था जहां उनके साथ अभद्रता हुई है. 

कार्यक्रम 31 अगस्त को बुक किया गया था, बता दे कि यहा कार्यक्रम 31 अगस्त से 15 अक्टूबर तक चली, कार्यक्रम समाप्त कर अनुपमा यादव अपने अन्य कार्यकर्ताओं के साथ वापस लौट रही थी तभी उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया, अनुपमा यादव ने मुखिया अभिनव आनंद सहित अन्य लोगों पर आरोप लगाते हुए कहा है कि कार्यक्रम से लौटने के दौरान दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने उनके कपड़े फाड़े और उनके गले का चेन छीन लिया इसके साथ ही उनके सहयोगियों के साथ मारपीट भी की गई और उनके वाहन का शीशा तोड़ दिया गया. 

वहीं अनुपमा यादव और उनके सहयोगियों पर भी मामले दर्ज हुए हैं, दरअसल कुटरी पंचायत निवासी वरुण पासवान ने अनुपमा यादव एवं उनके सहयोगियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि कार्यक्रम के दौरान गायिका और उनके सहयोगियों ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया और मारपीट भी की.

इसके साथ ही नारोमुरार के कुटरी पंचायत के मुखिया अभिनव आनंद ने भी अनुपमा यादव और उनके सहयोगियों पर आरोप लगाते हुए कहा है कि कार्यक्रम के लिए अनुपमा यादव निर्धारित समय पर नहीं पहुंची थी और तीन गाने के बाद ही कार्यक्रम को समाप्त कर दिया जिस वजह से दर्शक उग्र हो गए, जिन्हें अभिनव आनंद ने शांत करवाया और कलाकारों को सुरक्षित वाहन द्वारा पहुंचाने की कोशिश की.

बता दे की पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है उचित सबूत मिलने पर दोषी को सजा दी जाएगी.

अनुपमा यादव उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के रसूलपुर गांव की रहने वाली हैं, वह एक भोजपुरी गायिका हैं  जिन्हें दर्शक बेहद पसंद करते हैं.

Exit mobile version