औरंगाबाद में 5 बच्चियों द्वारा जहर खाने का मामला: 4 की मौत की चर्चा, गांव में पसरा रहस्य और ‘खौफनाक’ सन्नाटा

हसपुरा (औरंगाबाद): बिहार के औरंगाबाद जिले के हसपुरा थाना क्षेत्र के गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जो प्रशासन की नींद उड़ा रखी है, जानकारी के अनुसार गुरुवार को एक साथ पांच बच्चियों ने जहर खा लिया जिनमें चार की मौत हो गई, घटना हुई तीन दिन बीत चुके हैं लेकिन पुलिस के हाथ अभी भी खाली है, गांव वालों की छुपी ने रहस्य को और उलझा दिया है.

पुलिस जांच और अधिकारियों का दौरा

मगध प्रक्षेत्र के आईजी छत्रनील सिंह, एसपी अंबरीष राहुल और दाउदनगर के एसडीपीओ अशोक कुमार दास ने दलबल के साथ गांव का दौरा किया, सभी अधिकारियों ने घंटे तक पूछताछ करने के बाद कोई सबूत जुटाना की कोशिश की लेकिन हकीकत अभी भी अंधेरे में गुम है.

जांच के दौरान सामने आई चौंकाने वाली बातें:

  • पुरुषों का पलायन: घटना के बाद जब पुलिस जांच पड़ताल के लिएहसपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत अमझरशरीफ  गांव में गई जहां पर यह घटना हुई थी, 25 घर के इस छोटे से गांव मेंएक भी पुरुष सामने नहीं आए, वहां सिर्फ महिलाएं ही मौजूद थे, पूरे गांव में एक भी पुरुष का ना होना शक और भी गहरा कर देता है.
  • श्मशान में एक ही चिता: पुलिस की टीम जब जांच के दौरान गांव के शमशान घाट पहुंची तो वहां पर एक ही चिता जलने के अवशेष मिले पुलिस का शक और भी गहरा हो गया कि अगर चार की मौत हुई है तो बाकी तीन का अंतिम संस्कार कहां और कैसे किया गया है?
  • पीड़ित परिवार लापता: जिस बच्ची को जीवित होने की बात कही जा रही हैउसके पिता और परिजन भी गांव से गायब है.

पूरे गांव में डर का माहौल बन चुका है ऐसा लग रहा है जैसे वहां के ग्रामीणों को किसी ने बुरी तरह डराया धमकाया है या गांव में किसी बात का गहरा दहशत है.

क्या यह किसी साजिश का हिस्सा है?

पुलिस की बड़ी टीम जाने के बावजूद भी सबूत का कोई भी सच नहीं मिलना, यह घटना को किसी और दिशा की तरफ ले जा रहा है, 25 घर के इस गांव में एक भी पुरुष की मौजूदगी ना होना, पीड़ित का परिवार की भी गैर मौजूदगी होना ऐसा लग रहा है जैसे यह घटना नहीं एक सूची समझी बड़ी साजिश है हालांकि पुलिस इस उलझी पहेली को सुलझाने की कोशिश कर रही है.

Patna Bihar: चंदन मिश्रा हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Patna: बिहार के चर्चित हत्याकांड चंदन मिश्रा हत्याकांड में शामिल अपराधियों में पुलिस ने दो और अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है, यह पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता हैगिरफ्तार किए गए अपराधी की पहचान विजयकांत पांडे उर्फ रुद्राधनु और राजेश यादव है, जानकारी के अनुसार इस हत्याकांड के लिए हथियार की सप्लाई राजेश यादव ने ही की थी.

पुलिस के मुताबिक घटना से पहले आरोपी आनंद विहार कॉलोनी में अपने दोस्त के यहां रुका हुआ था पूछताछ मेंआरोपी अपना जुर्म कबूल कर लिया है पुलिस इन दोनों को मिलाकर कुल7 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है.

17 जुलाई को पारस अस्पताल में घुसकर 5 अपराधियों ने चंदन मिश्रा को गोली मारी थी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी, इस हत्याकांड के कुल 7 अपराधियोंको गिरफ्तार करने के बाद पुलिस और फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी है.

Bihar Crime News: शराब तस्कर पुलिस की राइफल छीनकर हुआ फरार

बिहार में शराब तस्करों की हौसला इतना बढ़ गई है कि शराब तस्करी से बाज नहीं आ रहे हैं पुलिस की पूरी कोशिशें के बाद भी बिहार में धड़ल्ले से शराब की तस्करी की जा रही है इसी बीच गोपालगंज से एक चौक आने वाला मामला सामने आया है वहां पर एक चल रहे अवैध शराब तस्करों के खिलाफ अभियान में शराब तस्कर ने बिहार पुलिस से इंसास राइफल लूटकर फरार हो गया.

जानकारी के अनुसार सहायक अवर निरीक्षक साकेत कुमार के नेटवर्क में शराब तस्करों के खिलाफ अभियान के दौरान कुचायकाेटा थाना क्षेत्र में कार्रवाई की जा रही थी, उत्तर प्रदेश से आ रहे liquor smuggler को जब पुलिस बल के जवानराजेश्वर सिंह ने रुकने का इशारा किया तो वह रुकने के बजाय बाइक की स्पीड तेज कर कर आगे निकलने लगा.

यह भी पढ़े: बिहार में आने लगा ₹0 का बिजली बिल, CM को कहा धन्यवाद

शराब तस्करों को नहीं है पुलिस की डर

उत्तर प्रदेश के तरफ से आ रहे हैं आरोपी ने जब बाइक तेज कर कर आगे निकलने की कोशिश की तो पुलिस बल के जवान ने उसका पीछा करके रोककर पूछताछ करने लगे इतने में liquor smuggler और जवान के बीच झड़प हो गई और उसे झड़प में आरोपी बिहार पुलिस के जवान के ऊपर हमला करके उसकी इंसास राइफल छीनकर NH27 की ओर फरार हो गया.

यह भी पढ़ें: औरंगाबाद: हसपुरा में युवक को गोली मारकर हत्या, जांच जारी

घटना के बाद 6 थानों की पुलिस अलर्ट

इस घटना की सूचना मिलते ही लगभग 6 थानों की पुलिस अपराधी को पकड़ने के लिए जांच पड़ताल शुरू कर दी है लेकिन आरोपी और राइफल का कुछ पता नहीं चल पाया है पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फोटोस के माध्यम से आरोपी का पहचान कर उसे गिरफ्तार करने में लगी हुई है.

Follow: Facebook Instagram

औरंगाबाद: हसपुरा में युवक को गोली मारकर हत्या, जांच जारी

औरंगाबाद जिले के हसपुरा थाना क्षेत्र में शनिवार की रात अपराधियों ने युवक को गोली मारकर हत्या कर दी है इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है, जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि 2 अगस्त 2025 को हसपुरा के महमदपुर के रहने वाले छोटू विश्वकर्मा को देर रात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए किया गया है SIT  का गठन

घटना के सूचना मिलते ही औरंगाबाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ की और मिली जानकारी के अनुसार बयान दर्ज किया, औरंगाबाद पुलिस अधीक्षक इस मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष जांच दल का गठन करके दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का आदेश दिये है, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दाउदनगर के नेटवर्क में विशेष जांच की आदेश दिए हैं।

पर्जनों के बयान पर किया गया फिर दर्ज

मृतक छोटू विश्वकर्मा के परिजनों द्वारा दिए गए बयान पर हसपुरा थाना में इस मामले के संबंधित धारा के तहत प्राथमिक की दर्ज की गई है और SIT टीम का गठन करके इस घटना में शामिल अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के आदेश भी दिए हैं।

Viral News: औरंगाबाद के देव में सिंगार स्टोर से सामान चुराती महिला का वीडियो वायरल

Deo Aurangabad News: औरंगाबाद जिले के देव क्षेत्र के देव सूर्यकुंड तालाब के गेट नंबर 1 के पास से एक महिला द्वारा सिंगार स्टोर में सामान की चोरी करते हुए वीडियो वायरल हो रही है, दुकानदार का कहना है कि महिला दुकान में आकर सामान की चोरी कर वहां से फरार हो गई थी जब दुकानदार को शक हुआ कि उसके दुकान से कुछ सामान की चोरी हुई है.

सिंगार स्टोर से सामान चुराती महिला का वीडियो देखें

तो उसने सीसीटीवी फोटोस में वीडियो को देखना शुरू किया तब उसे पता चला कि पीला कलर और लाल कलर की साड़ी में आई महिला ने उसके दुकान से सामान की चोरी की है इसके बाद दुकानदार ने वीडियो फोटोस को मीडिया को शेयर करते हुए चोरी के बारे में बताया यह घटना देव के सूर्य कुंड तालाब गेट नंबर एक स्थित शिल्पी सिंगार स्टोर की है.

Breaking News: औरंगाबाद के सड़क दुर्घटना में 12 वर्षीय युवक की हुई मौत

नवीनगर: औरंगाबाद जिले के नवीनगर अंबा पथ पर कुटुंबा थाना मोड़ के समीप तेज रफ्तार से आ रही करने चार व्यक्तियों को इतनी तेज तक टक्कर मारी की एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है, यह घटना नबीनगर वाली मुख्य सड़क कुटुंबा थाना मोड़ के पास घटी है.

मृतक युवक की पहचान सुरेंद्र राम पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है जो कुटुंबा थाना मोड़ के रहने वाले हैं, मृतक विकास कुमार के साथ-साथ उसकी बहन संध्या कुमारी को भी दुर्घटना में गंभीर रूप से चोट आई है और अन्य दो व्यक्ति की भी हालत गंभीर बताई जा रही है.

टक्कर मारने के बाद भागने के फिराक में था कर ड्राइवर

टक्कर मारने के बाद कर ड्राइवर भगाने के फिराक में लगा हुआ था लेकिन गांव वालों ने उसे कुटुंबा पुलिस के हवाले कर दिया, कुटुंबा थाना के थाना अध्यक्ष जानकारी देते हुए बताया कि 12 वर्षीय विकास कुमार की मौत हो गई है, जबकि मृतक की बहन संध्या कुमारी के साथ-साथ उन व्यक्ति भी पूरी तरह घायल हो गए हैं इस मामले की आगे कार्रवाई शुरू करती गई है.

पुलिस की पिटाई कर तीन शराबियों को ले भागे अपराधी

Aurangabad Crime News: बिहार के औरंगाबाद जिले के अंबा थाना क्षेत्र के धोबनी बीघा गांव के समीप मंगलवार को उत्पाद विभाग के टीम ने तीन शराबियों को गिरफ्तार कर थाने ले जा रहे थे इसी बीच और सामाजिक तत्वों ने पुलिस के वैन के ऊपर हमला किया और उत्पाद विभाग के पूरी टीम के साथ मारपीट की मारपीट के दौरान उत्पाद विभाग के दरोगा कृष्णानंद कुमार, चालक सुमंत कुमार और अन्य पुलिस कर्मी बुरी तरह घायल हो गया.

शराबियों को छुड़ा ले गए अपराधी

उत्पाद विभाग के पुलिस टीम के साथ असामाजिक तत्वों द्वारा मारपीट करने के बाद गिरफ्तार किए गए तीन शराबियों को असामाजिक तत्वों ने छुड़ाकर फरार हो गए, यह घटना टंडवा थाना क्षेत्र के पिच्छुलिया चेक पोस्ट की है जब उत्पाद विभाग की टीम ने शराब पीकर आ रहे तीन शराबियों को पकड़ा और अपनी गाड़ी में बैठकर ले जाने लगे.

शराबियों के परिजनों ने किया था हमला

तीनों शराबियों को पड़कर ले जाने की खबर जब शराबी के परिजनों को पता चली तो बड़ी संख्या में आकर उत्पाद विभाग के टीम के गाड़ी स्कॉर्पियो पर हमला किया और मारपीट करने के बाद तीनों शराबियों को छुड़ा कर ले गए, घायल पुलिस कर्मियों को कुटुम्बा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया वही उत्पाद विभाग के दरोगा और चालक की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें औरंगाबाद (Aurangabad) सदर अस्पताल बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया.

कुटुंबा थाना के थाना अध्यक्ष अक्ष्यवार सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलते ही जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो हमला करने वाले लोग मौके पर फरार हो गए उत्पाद विभाग के दरोगा के बयान के अनुसार प्राथमिक कि दर्ज कर ली गई है, हमला करने वाले व्यक्तियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

Follow: Youtube, Facebook Instagram

औरंगाबाद के गोह में CSP कर्मी से ₹1.33 लाख छीनकर फरार हुए लुटेरे

औरंगाबाद जिले के गोह थाना क्षेत्र का एक मामला सामने आया है जिसमें CSP कर्मी के साथ ₹133000 लुटेरे छीनकर फरार हो गए, मिली जानकारी के अनुसार मुन्ना कुमार डिहुरी गांव में पंजाब नेशनल बैंक का CSP शाखा चलता है.

मुन्ना कुमार औरंगाबाद के गोह स्थित मुख्य शाखा से शाखा के लिए पैसे निकालकर वापस ला रहा था, पहले से ही घात लगाए लुटेरों ने मुन्ना कुमार के पैसे छीनने का प्रयास किया लेकिन मुन्ना इस बात से अनजान था, मुन्ना पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य शाखा से निकलकर अपने सीसी शाखा जाने के लिए गोह से एक टोटो में बैठा गया.

यह भी पढ़े: औरंगाबाद कोर्ट ने अवैध हथियार रखने के जुर्म में  व्यक्ति को सुनाई 3 साल की सजा

टोटो जैसे ही तिलन बीघा मोड़ के पास पहुंचे तो घात लगाए 2 लुटेरों ने पल्सर बाइक से उसके हाथ से बैग छीन कर फरार हो गए, हालांकि घटनास्थल से 50 मीटर की दूरी पर 112 नंबर पुलिस की टीम तैनात थे और लुटेरों का पीछा फीके लेकिन लुटेरे चालाकी से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए.

मुन्ना कुमार बंदिया थाना क्षेत्र के 100 बीघा गांव का रहने वाला है और वह डिहुरी गांव में पंजाब नेशनल बैंक का CSP शाखा चलता है, थाना अध्यक्ष मोहम्मद इरशाद ने जानकारी दिया की घटना का सूचना मिलते ही पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है और जल्द ही लुटेरों को पड़कर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा देगी और मुन्ना कुमारकि छिनी गई राशि वापस करवाई जाएगी।

औरंगाबाद के नबीनगर में युवक को गोली मारकर अपराधियों ने की हत्या

Aurangabad Bihar News: नबीनगर क्षेत्र के लेम्बो खाप गांव के स्थित अज्ञात अपराधियों ने 28 वर्ष से युवक को गोली मारकर हत्या कर दी है, युवक कुछ दिन पहले अपने जरूरी काम से वाराणसी गया था वापस लौटते समय वाराणसी से ट्रेन पकड़ के नबीनगर स्टेशन पर उतरा और अपने घर से बाइक लेकर किसी को आने को कहा था, फोन आने के बाद घर से दो व्यक्ति उसेघर लाने के लिए नबीनगर स्टेशन पहुंचे और उसे लेकर घर आ रहे थे घर आने के क्रम में लेम्बो खाप स्थित खटाल के पास अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी.

रास्ता खराब होने की वजह से अपराधियों को मिला मौका

परिजनों ने बताया कि घर आने वाला रोड काफी जर्जर था इसकी वजह से बाइक धीरे-धीरे चल रही थी इसका फायदा उठाते हुए अज्ञात अपराधियों ने प्रियांशु के कनपटी में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गोली लगने के बाद आसपास हड़कंप मच गया, स्थानीय लोगों ने गोली लगने की सूचना नबीनगर पुलिस को दी और मौके पर थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय घटनास्थल पर अपने पुलिस बल के साथ पहुंचे और इलाज के लिए अरे रेफ्लर अस्पताल नबीनगर पहुंचाया, डॉक्टर नेजांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

दो लोगों को हिरासत में लेकर की जा रही है पूछताछ

नबीनगर के थाना अध्यक्ष ने बताया कि गोलीबारी के घटना में युवक के मौत के बाद, पुलिस द्वारा दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, इस घटना की जांच पड़ताल हो रही है और जल्दी अपराधी को पकड़ लिया जाएगा, मृत प्रियांशु के शव को पोस्टमार्टम सदर अस्पताल औरंगाबाद से कराया गया और उसके बाद परिजनों को सौंप दिया गया, गोली मारकर प्रियांशु की हत्या के बाद गांव में मातम सा फैला हुआ है और क्षेत्र में डर का माहौल बन गया हैवहीं दूसरी ओर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.

Gaya Ji News: डोभी में पकड़ी गई 50 लाख रुपए की विदेशी शराब, तीन व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार

बिहार के गयाजी जिले में डोभी क्षेत्र से लगभग 50 लाख की विदेशी शराब बरामद की गईऔर साथ ही तीन शराब तस्करी करने वाले लोगों को भी गिरफ्तार किया गया गुप्त सूचना के आधार पर की गई जिसमें पता चला था कि झारखंड से लगभग 50 लाख की शराब की तस्करी की जा रही है उसके बाद आबकारी विभाग के टीम ने कड़ी नजर रखना शुरू कर दी और कुछ ही घंटे के बाद डाक पार्सल लिखी हुई तो गाड़ियों को रोका गया 

डाक पार्सल गाड़ी से मिली विदेशी शराब की बोतल

जब दोनों डाक पार्सल गाड़ियों की तलाशी ली गई तो उसमें कई प्रकार के विदेशी शराब बरामद की गई शराब को बहुत ही चतुराई से पार्सल के अंदर रखा गया था दोनों गाड़ी के चालकों को हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ करने पर पता चला है कि दोनों गाड़ियां पटना जा रही थी हिरासत में लिए गए दोनों युवक मोहित कुमार और संजीत कुमार पटना राजधानी के ही रहने वाले हैं और तीसरा व्यक्ति नालंदा जिले का रहने वाला है जिसकी पहचान लालू कुमार के रूप में हुई है यह कार्रवाई आबकारी विभाग के सहायक प्रिया रंजन के नेतृवत  में की गई है.

शराब तस्करी काचल रहा है बहुत बड़ा नेटवर्क

तीनों व्यक्ति के गिरफ्तार के बाद पूछताछ से खुलासा हुआ कि बिहार में शराब तस्करी का बहुत बड़ा नेटवर्क बनाया गया है अधिकारियोंने जानकारी दी कि इन तस्करी के नेटवर्क के लोगों को जल्द ही पकड़कर समाप्त करने का काम करेंगे पकड़ी गई विदेशी शराब की कीमत लगभग 50 लख रुपए से भी ज्यादा है.

Exit mobile version