यहां मिलता है भारत का सबसे सस्ता समोसा , 20 सालों से नही बढ़ाया अपना दाम 

Cheapest Samosa : भारत में सबसे लोकप्रिय और कॉमन नाश्ता अगर कोई है तो वो समोसा है शायद यही वजह है कि समोसा भी दिन प्रतिदिन महंगा होता जा रहा है लेकिन आपको जानकर आश्चर्य होगा कि भारत में एक ऐसा जगह है जहां पर मात्र एक रुपए में अभी भी समोसा मिलता है उनसे बातचीत के दौरान वे बताएं कि 20 सालों से उन्होंने समोसा की कीमत को बढ़ाया ही नहीं चाहे महंगाई कैसी भी हो.

Cheapest Samosa: झारखंड की राजधानी रांची में एक दुकान ऐसा है जहां पर 20 सालों से समोसा एक ही रेट में बिक रहा है लोगों ने इसे देश का सबसे सस्ता समोसा का नाम दिया है .

झारखंड की राजधानी रांची में धुर्वा में आज भी आपको समोसा एक रुपए में मिल जाएगा इतना सस्ता समोसा शायद ही कहीं पर मिलता होगा लोग इस समोसे को देश का सबसे सस्ता समोसा बताते हैं और दूर-दूर से इनके पास समोसा का स्वाद लेने आते हैं. 

हालांकि इस समोसे का साइज सामान्य समोसे की तुलना में थोड़ा छोटा होता है लेकिन इस ठंड में चाय के साथ समोसे का चुस्की लेने के लिए दूर-दूर से आते हैं , साथ में दो तरह की चटनी होती है हरी चटनी और लाल चटनी , समोसे का स्वाद भी लाजवाब होता है. इस समोसे के पीछे एक रोचक कहानी है. 

दरअसल समोसा विक्रेता अमित ने बताया कि उन्हें कान में कुछ प्रॉब्लम है जिसके चलते कम सुनाई देता है इसीलिए उन्होंने निर्णय लिया कि दूसरे के यहां काम करने से बेहतर है कि अपने लिए काम किया जाए और उन्होंने समोसा का कारोबार की शुरुआत की और समोसे का कीमत ₹1 रखा उसके बाद आज तक उन्होंने समोसे की कीमत को बढाया ही नहीं. 

अमित आगे बताते हैं कि समोसा बनाने में उनकी पत्नी खूब मदद करती है और उनका समोसा का कारोबार काफी अच्छा चलता है क्योंकि उनके पास बच्चा से लेकर बूढ़ा तक के लोग समोसा खाने आते हैं उन्होंने आगे बताया कि अगर मैं रेट बढ़ा दूंगा तो मेरे पास लोग खाने नहीं आएंगे उनका मानना है कि ऊपर वाले की कृपा से दिन का 2000 बिक जाता है इसलिए रेट बढ़ना ठीक नहीं है.

भारत का सबसे सस्ता समोसा (Cheapest Samosa in India)

भारत का सबसे सस्ता समोसा झारखंड की राजधानी रांची में धुर्वा डैम के ठीक सामने मिलता है लोग दूर दूर से इनके पास आते हैं और बेमिसाल स्वाद का आनंद उठाते हैं अगर आप भी स्वादिष्ट समोसा खाने के लिए सोच रहे हैं तो एक बार इसे ट्राई कर सकते हैं.

शराब की तस्करी करते हुए एक व्यक्ति 200 बोतल झारखंड देसी शराब के साथ गिरफ्तार

Aurangabad Bihar News: बिहार में शराब तो कई साल पहले ही बंद हो चुकी है लेकिन शराब की अवैध खरीद और बिक्री रुकने का नाम नहीं ले रही है, औरंगाबाद जिले के नबीनगर के अंतर्गत नवीनगर थाना ने एक कार्रवाई की जिसमें एक अवैध शराब कारोबारी को बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है, नवीनगर थाना के थाना अध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिलने के बाद अवैध शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया

पुनपुन नदी के पास किया शराब तस्करी को गिरफ्तार

मिली सूचना के अनुसार पुनपुन नदी केपास में बाइक पर झारखंड निर्मित शराब की 200 बोतल जप्त की गई, अवैध शराब कारोबारी झारखंड के हुसैनाबाद क्षेत्र के मांडर गांव का रहने वाला है, अवैध शराब कारोबारी की पहचान रंजन उर्फ राजन कुमार पासवान के रूप में किया गया है.

अब शराब कारोबारी के साथ-साथ उसकी बाइक को भी जपत करके थाने लाया गया और कानूनी प्रक्रिया पूरी करके उसे जेल भेज दिया गया है थाना अध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय बताया कि शराब कारोबारी कोध्वस्त करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं और साथ ही यह भी कहा कि गिरफ्तार राजन कुमार पासवान से और भी राज उगलवाआएंगे जिस शराब कारोबारीको पकड़ने में सहायता होगी।

Harvard University: हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने बताया दुनिया का सबसे पुराना स्थल झारखंड 

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के अनुसार, पृथ्वी की उत्पत्ति और उसके विकास के बारे में कई महत्वपूर्ण तथ्य हैं ,वैज्ञानिकों का मानना है कि पृथ्वी लगभग 4.5 अरब साल पहले बनी थी इस समय ग्रहों का निर्माण एक गैस और धूल के बादल से हुआ था जिसे सौर नेबुला कहा जाता है.

प्रारंभिक पृथ्वी पर बहुत सारी गतिविधियाँ थीं, जैसे ज्वालामुखीय विस्फोट और धातु और खनिजों का निर्माण इसके साथ ही जलवायु में भी परिवर्तन हो रहा था शोधकर्ताओं का मानना है कि लगभग 3 अरब साल पहले, पृथ्वी के सतह पर पानी की बड़ी मात्रा मौजूद थी यह पानी महासागरों के रूप में था, जो जीवन के विकास के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करता था.

तीन अरब साल पहले पृथ्वी पर केवल पानी ही पानी था लेकिन धीरे-धीरे प्राकृतिक गतिविधियां से प्लेट हिली और उभार बनकर ऊपर उठने लगा आपको जानकर आश्चर्य होगा कि तीन अरब साल पहले जो उभार बनकर पृथ्वी का हिस्सा बाहर निकला वो भारत में है और उस जगह का नाम झारखंड है.

इस समय पानी के स्रोतों के कारण  विभिन्न प्रकार के सूक्ष्मजीवों का विकास हुआ जो आगे चलकर जटिल जीवन के विकास का आधार बने  वैज्ञानिकों का यह भी मानना है कि पृथ्वी की सतह पर पानी का होना जीवन के अस्तित्व के लिए आवश्यक था.

यह शोध विभिन्न भूविज्ञान, खगोल विज्ञान और जीवविज्ञान के अध्ययन पर आधारित है जो बताता है कि पानी ने पृथ्वी पर जीवन को संभव बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

बिहार और झारखंड में अगले 4 दिनों तक होगी झमाझम बारिश , 150 से अधिक ट्रेन रद्द

मंगलवार की सुबह बंगाल की खाड़ी से भयंकर तूफान पूर्वी तट की तरफ बढ़ गया है आईएमडी ने गंभीर चक्रवर्ती तूफान में बदलने की आशंका जताई है. दाना चक्रवात एक भयंकर विनाश का कारण बन सकता है.

बंगाल की खाड़ी से निकला भयंकर तूफान कम दबाव वाला क्षेत्र उड़ीसा और पश्चिम बंगाल की तरफ 24 व 25 अक्टूबर को पहुंचेगा ऐसे में भारतीय मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बताया कि पश्चिम बंगाल और उड़ीसा में भयंकर बारिश होगी और इसका असर सटे राज्य झारखंड और बिहार पर भी देखने को मिलेगा. प्रभाव ग्रस्त होने वाले इलाकों को खाली किया जा रहा है सरकार ने स्कूल बंद करने की घोषणा कर दी है.

24 व 25 अक्टूबर के दिन हवाएं 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी, भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि इस दिन द्वीप में चक्रवर्ती तूफान उठ सकती है और पुरी से होते हुए उड़ीसा को पार करके पश्चिम बंगाल के तट को पार कर सकती है इसके बाद हवाएं और तेज गति से बहेगी संभावना है कि हवाएं की गति 120 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार हो .

150 से भी अधिक ट्रेन कैंसल  

भयंकर चक्रवाती तूफान की टकराने की संभावना को मद्देनजर रखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे जॉन से गुजरने वाली 150 से भी अधिक पैसेंजर ट्रेन और एक्सप्रेस को कैंसल कर दिया गया एसईआर के अधिकारी ने कहा की जरूरत पड़ने पर दक्षिण पूर्व क्षेत्र से गुजरने वाले जितने ट्रेन है सभी को कैंसल किया जा सकता है जो मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल , उड़ीसा और झारखंड जाते हैं.

Exit mobile version