Breaking News: झारखंड के इन जिलों में अवैध रूप से रह रहे हैं बांग्लादेशी, जांच में खुलासा

Bangladeshi Infiltration: झारखंड के चार जिले हजारीबाग, रांची, जामताड़ा और साहिबगंज में बांग्लादेश से आए अवैध प्रवाशियो को झारखंड द्वारा चिन्हित किया गया है, जानकारी के अनुसार झारखंड के इन चार जिलों में 11 अवैध बांग्लादेशी को चिन्हित किया गया है. 

अवैध बांग्लादेशी को किया गया चिन्हित की सूची

चिन्हित किए गए 11 बांग्लादेशी प्रवासियों मैं 4 देश से बाहर जाने के लिए प्रतीक्षा में है 1 हिरासत में 3 जमानत पर और 4 जेल में है इसके साथ ही 9 बांग्लादेशियों को झारखंड से बाहर निकल गया है और तीन लंबे समय से झारखंड में ही रह रहे हैं इसमें 4 Bangladeshi वीजा पर रह रहे हैं, झारखंड में कुल 9 बांग्लादेशियों के खिलाफ झारखंड उच्च न्यायालय में मामला दर्ज किया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार अवैध तरीके से झारखंड में रह रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों को राज्य से बाहर निकालने के लिए सरकार हाई कोर्ट कमेटी बना रही है जिस कानून के दायरे में रहकर इस समस्या से निपटने के लिए शुरू किया गया है.

Follow: Facebook, Instagram

झारखंड के हरिहरगंज में दो ट्रक को ओवरलोड कोयला के कारण किया जप्त

औरंगाबाद से हरिहरगंज जाने वाली मार्ग में मंगलवार को सीओ मनीष सिन्हा ने ओवरलोड कोयला ट्रक को जप्त किया, मनीष सिन्हा ने बताया कि पलामू के हरिहरगंज में ट्रक ओवरलोड कोयला लाद कर जा रहे थे और और दूसरे ट्रक के पास जिसमें छर्री लगा हुआ था उसके कागजात सही नहीं थे जिसके कारण दोनों ट्रैकों को जप्त कर लिया गया है और साथ ही नगर पंचायत विभाग ने भी रोड में अवैध रूप से खड़े तीन पहिया वाहन को₹1600 का जुर्माना भी लगाया है 

झारखंड की एक ऐसी जगह जहां ब्राह्मण का खाते हैं मटन, शुद्ध देसी घी से पकाया जाता है मांस

हिंदू धर्म में ब्राह्मण जाति को नॉनवेज खाना एक पाप के समान माना जाता है ब्राह्मण जाति शुद्ध शाकाहारी भोजन करते हैं, ब्राह्मण जाति को हिंदू धर्म में सबसे उंचे जाति का दर्जा दिया गया है ब्राह्मण जाति के व्यक्ति कोआदर और सम्मान के साथ उनका सत्कार करते हैं और हर शुभ कार्य में उनकी उपस्थिति जरूरी होती है लेकिन आज हम बताने वाले हैं झारखंड के कैसी जगह के बारे में जहां पर ब्राह्मण जाति के लोग भी मटन का सेवन करते हैं.

देवघर में पंडाल लोग कहते हैं मटन चावल

झारखंड के देवघर में पांडा लोग मटन चावल खाते हैं जिसे मटन आटे के नाम से जाना जाता है, सोशल मीडिया पर हो रहे वायरल वीडियो के हिसाब से व्यक्ति का कहना है कि हम सिर्फ बकरा का मांस बनाते हैं और यहां पर पांडा लोग भी मटन चावल खाने के लिए आते हैं व्यक्ति यह भी दावा कर रहा है कि वह खुद ब्राह्मण परिवार से है और यहां पर शुद्ध देसी घी में मटन अठा  बनाने का काम करता है, व्यक्ति का कहना है कि वह बिल्कुल झूठ नहीं बोल रहा है और वह बकरी का मांस नहीं बनता है और जो मटन का मांस बनता है वह शुद्ध देसी घी का बनता है इसलिए उसका देवघर में बहुत ही फेमस मटन का दुकान है.

इस वीडियो को लोग बता रहे हैं हिंदू को बदनाम करने का तरीका

वायरल हो रहा है इस वीडियो वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं, कुछ लोगों का कहना है कि यह हिंदू को बदनाम करने का साजिश है यह व्यक्ति खुद ही मुस्लिम है आप वीडियो के कमेंट में देख सकते हैं

नीचे दिए गए वीडियो में आप इस वायरस व्यक्ति का पूरा बात सुन सकते हैं

नोट यह न्यूज़ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के माध्यम से बनाया गया है इसकी पुष्टि rangmediagroup.com की टीम नहीं करती है

Jharkhand News: रांची में ब्राउन शुगर बेचते दो युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सासाराम से लाते थे ब्राउन शुगर 

झारखंड के रांची में ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री कि मामला ज्यादा देखने को मिल रहे हैं, हाल में ही सुखदेव नगर थाना की पुलिस टीम ने विद्यानगर इलाके में छापेमारी करदो युवक को ब्राउन शुगर बेचते हुए पकड़कर जेल भेज दिया, दोनों युवक के पास से लगभग 8 ग्राम ब्राउन शुगर दो स्मार्टफोन और एक बाइक जप्त किया गया.

बिहार के सासाराम से लाते थे ब्राउन शुगर का पैकेट

दोनों युवक की पहचान 25 वर्षीय हरमू रोड निवासी राहुल कुमार शर्मा और 22 वर्षीय मोनू कुमार वर्मा है, दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह बिहार के सासाराम जॉनी बाजार के मोची टोला निवासी रूबी देवी के पास से Brown Sugar लाकर झारखंड के राजधानी रांची में बेचते थे इसके साथ-साथ करमटोली, हरमू, जगन्नाथपुर और रांची रेलवे स्टेशन के इलाकों में ब्राउन शुगर बेचने का काम करते थे. 

पुलिस को मिली थी ब्राउन शुगर बेचने की गुप्त जानकारी

डीसीपी प्रकाश सोय ने कहा कि एसपी चंदन कुमार से सूचना मिली थी कि विद्यानगर मछली चौक के पास अवैध प्रकार से ब्रांच होकर बेची जा रही है सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने विद्यानगर मछली चौक के पास छापेमारी की और दोनों युवक पुलिस को देखकर भागने लगे पुलिस इन्हें दौड़ा कर पकड़ लिया और आगे की कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर जेल भेज दिया।

बाइक के टक्कर से महिला की हुई मौत सब्जी लेकर जा रही थी घर

रांची राजधानी के पतरातू जाने वाली मार्ग पर बेंतीमोड़ के पास तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने सब्जी ले जा रही महिला को टक्कर मार दी जिससे महिला गंगा देवी को रांची रिम्स इलाज के दौरान लाते समय मौत हो गई, महिला की प्राथमिक इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र पतरातू ले जाया गया था लेकिन वहां से रेफर करके रांची रिम्स ले जाने के क्रम में महिला ने अपना दम तोड़ दिया, टक्कर मारने वाले दोनों युवक बाइक छोड़कर फरार हो गए

धोनी आईपीएल 2025 के पहले अपने आराध्य मंदिर का किए दर्शन, इस सीजन जीत की उम्मीद

महेंद्र सिंह धोनी, जो इन दिनों केवल आईपीएल में खेलते हुए नजर आते हैं आगामी आईपीएल 2025 के लिए तैयारियों में जुटे हैं आईपीएल से पहले धोनी ने रांची स्थित देउड़ी माता के मंदिर में दर्शन किए इस मंदिर का धोनी के लिए विशेष महत्व है और वह इसे अपनी सफलता और शुभता का स्रोत मानते हैं यह मंदिर धोनी के दिल के बहुत करीब है और उन्होंने कई बार इस मंदिर में महत्वपूर्ण टूर्नामेंट्स और सीज़न की शुरुआत से पहले आशीर्वाद लिया है.

धोनी के लिए देउड़ी माता मंदिर एक पवित्र स्थान है, जहां वह मनोकामनाएं पूरी होने के लिए प्रार्थना करते हैं यह मंदिर रांची शहर से करीब 50 किलोमीटर दूर स्थित है, और धोनी अक्सर यहां अपने परिवार के साथ समय बिताने आते हैं इस बार भी उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया जिससे उनकी आगामी आईपीएल सीजन में सफलता की उम्मीदें और भी प्रबल हो गई हैं.

धोनी के इस कदम को उनके फैंस और क्रिकेट प्रेमी भी बड़े उत्साह से देख रहे हैं, क्योंकि उन्होंने हमेशा ही धार्मिक और सांस्कृतिक मान्यताओं को अपने जीवन में महत्व दिया है अब जब धोनी ने माता रानी का आशीर्वाद लिया है तो माना जा रहा है कि आईपीएल 2025 का खिताब उनके लिए पक्का है.

यहां मिलता है भारत का सबसे सस्ता समोसा , 20 सालों से नही बढ़ाया अपना दाम 

Cheapest Samosa : भारत में सबसे लोकप्रिय और कॉमन नाश्ता अगर कोई है तो वो समोसा है शायद यही वजह है कि समोसा भी दिन प्रतिदिन महंगा होता जा रहा है लेकिन आपको जानकर आश्चर्य होगा कि भारत में एक ऐसा जगह है जहां पर मात्र एक रुपए में अभी भी समोसा मिलता है उनसे बातचीत के दौरान वे बताएं कि 20 सालों से उन्होंने समोसा की कीमत को बढ़ाया ही नहीं चाहे महंगाई कैसी भी हो.

Cheapest Samosa: झारखंड की राजधानी रांची में एक दुकान ऐसा है जहां पर 20 सालों से समोसा एक ही रेट में बिक रहा है लोगों ने इसे देश का सबसे सस्ता समोसा का नाम दिया है .

झारखंड की राजधानी रांची में धुर्वा में आज भी आपको समोसा एक रुपए में मिल जाएगा इतना सस्ता समोसा शायद ही कहीं पर मिलता होगा लोग इस समोसे को देश का सबसे सस्ता समोसा बताते हैं और दूर-दूर से इनके पास समोसा का स्वाद लेने आते हैं. 

हालांकि इस समोसे का साइज सामान्य समोसे की तुलना में थोड़ा छोटा होता है लेकिन इस ठंड में चाय के साथ समोसे का चुस्की लेने के लिए दूर-दूर से आते हैं , साथ में दो तरह की चटनी होती है हरी चटनी और लाल चटनी , समोसे का स्वाद भी लाजवाब होता है. इस समोसे के पीछे एक रोचक कहानी है. 

दरअसल समोसा विक्रेता अमित ने बताया कि उन्हें कान में कुछ प्रॉब्लम है जिसके चलते कम सुनाई देता है इसीलिए उन्होंने निर्णय लिया कि दूसरे के यहां काम करने से बेहतर है कि अपने लिए काम किया जाए और उन्होंने समोसा का कारोबार की शुरुआत की और समोसे का कीमत ₹1 रखा उसके बाद आज तक उन्होंने समोसे की कीमत को बढाया ही नहीं. 

अमित आगे बताते हैं कि समोसा बनाने में उनकी पत्नी खूब मदद करती है और उनका समोसा का कारोबार काफी अच्छा चलता है क्योंकि उनके पास बच्चा से लेकर बूढ़ा तक के लोग समोसा खाने आते हैं उन्होंने आगे बताया कि अगर मैं रेट बढ़ा दूंगा तो मेरे पास लोग खाने नहीं आएंगे उनका मानना है कि ऊपर वाले की कृपा से दिन का 2000 बिक जाता है इसलिए रेट बढ़ना ठीक नहीं है.

भारत का सबसे सस्ता समोसा (Cheapest Samosa in India)

भारत का सबसे सस्ता समोसा झारखंड की राजधानी रांची में धुर्वा डैम के ठीक सामने मिलता है लोग दूर दूर से इनके पास आते हैं और बेमिसाल स्वाद का आनंद उठाते हैं अगर आप भी स्वादिष्ट समोसा खाने के लिए सोच रहे हैं तो एक बार इसे ट्राई कर सकते हैं.

Harvard University: हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने बताया दुनिया का सबसे पुराना स्थल झारखंड 

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के अनुसार, पृथ्वी की उत्पत्ति और उसके विकास के बारे में कई महत्वपूर्ण तथ्य हैं ,वैज्ञानिकों का मानना है कि पृथ्वी लगभग 4.5 अरब साल पहले बनी थी इस समय ग्रहों का निर्माण एक गैस और धूल के बादल से हुआ था जिसे सौर नेबुला कहा जाता है.

प्रारंभिक पृथ्वी पर बहुत सारी गतिविधियाँ थीं, जैसे ज्वालामुखीय विस्फोट और धातु और खनिजों का निर्माण इसके साथ ही जलवायु में भी परिवर्तन हो रहा था शोधकर्ताओं का मानना है कि लगभग 3 अरब साल पहले, पृथ्वी के सतह पर पानी की बड़ी मात्रा मौजूद थी यह पानी महासागरों के रूप में था, जो जीवन के विकास के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करता था.

तीन अरब साल पहले पृथ्वी पर केवल पानी ही पानी था लेकिन धीरे-धीरे प्राकृतिक गतिविधियां से प्लेट हिली और उभार बनकर ऊपर उठने लगा आपको जानकर आश्चर्य होगा कि तीन अरब साल पहले जो उभार बनकर पृथ्वी का हिस्सा बाहर निकला वो भारत में है और उस जगह का नाम झारखंड है.

इस समय पानी के स्रोतों के कारण  विभिन्न प्रकार के सूक्ष्मजीवों का विकास हुआ जो आगे चलकर जटिल जीवन के विकास का आधार बने  वैज्ञानिकों का यह भी मानना है कि पृथ्वी की सतह पर पानी का होना जीवन के अस्तित्व के लिए आवश्यक था.

यह शोध विभिन्न भूविज्ञान, खगोल विज्ञान और जीवविज्ञान के अध्ययन पर आधारित है जो बताता है कि पानी ने पृथ्वी पर जीवन को संभव बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

बिहार और झारखंड में अगले 4 दिनों तक होगी झमाझम बारिश , 150 से अधिक ट्रेन रद्द

मंगलवार की सुबह बंगाल की खाड़ी से भयंकर तूफान पूर्वी तट की तरफ बढ़ गया है आईएमडी ने गंभीर चक्रवर्ती तूफान में बदलने की आशंका जताई है. दाना चक्रवात एक भयंकर विनाश का कारण बन सकता है.

बंगाल की खाड़ी से निकला भयंकर तूफान कम दबाव वाला क्षेत्र उड़ीसा और पश्चिम बंगाल की तरफ 24 व 25 अक्टूबर को पहुंचेगा ऐसे में भारतीय मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बताया कि पश्चिम बंगाल और उड़ीसा में भयंकर बारिश होगी और इसका असर सटे राज्य झारखंड और बिहार पर भी देखने को मिलेगा. प्रभाव ग्रस्त होने वाले इलाकों को खाली किया जा रहा है सरकार ने स्कूल बंद करने की घोषणा कर दी है.

24 व 25 अक्टूबर के दिन हवाएं 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी, भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि इस दिन द्वीप में चक्रवर्ती तूफान उठ सकती है और पुरी से होते हुए उड़ीसा को पार करके पश्चिम बंगाल के तट को पार कर सकती है इसके बाद हवाएं और तेज गति से बहेगी संभावना है कि हवाएं की गति 120 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार हो .

150 से भी अधिक ट्रेन कैंसल  

भयंकर चक्रवाती तूफान की टकराने की संभावना को मद्देनजर रखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे जॉन से गुजरने वाली 150 से भी अधिक पैसेंजर ट्रेन और एक्सप्रेस को कैंसल कर दिया गया एसईआर के अधिकारी ने कहा की जरूरत पड़ने पर दक्षिण पूर्व क्षेत्र से गुजरने वाले जितने ट्रेन है सभी को कैंसल किया जा सकता है जो मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल , उड़ीसा और झारखंड जाते हैं.

Exit mobile version