डियर हसबैंड जी… पवन सिंह के बर्थडे पर पत्नी ज्योति सिंह का रोमांटिक अंदाज

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह के जन्मदिन पर उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने सोशल मीडिया पर खास और रोमांटिक अंदाज में बधाई दी उनके पोस्ट ने फैंस का दिल जीत लिया है ज्योति सिंह ने अपने पति के लिए प्यार और सम्मान से भरा एक खूबसूरत मैसेज लिखा, जो वायरल हो रहा है.

क्या लिखा ज्योति सिंह ने?

ज्योति ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा,
“डियर हसबैंड जी आपको जन्म दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई इस विशेष दिन पर मैं भगवान से प्रार्थना करती हूं कि वह आपको हमेशा स्वस्थ सुखी और समृद्धि रखें आपका जीवन प्रेम खुशी और सफलता से भरा रहे आपका साथ मेरे लिए एक आशीर्वाद के समान है मैं यही कामना करती हूं कि आपका हर दिन हर पल खुशियों से पाल-पूर्ण हो एक बार फिर से जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं आप हमेशा स्वस्थ और खुशहाल गए हैप्पी बर्थडे टू यू.
इसके साथ उन्होंने पवन सिंह की एक तस्वीर साझा की, जिसमें वे काफी खुश नजर आ रही हैं.

फैंस ने दी प्रतिक्रियाएं

ज्योति सिंह के इस पोस्ट पर फैंस और पवन सिंह के चाहने वालों ने जमकर प्यार बरसाया, सभी ने पवन सिंह को जन्मदिन की बधाई दी और उनकी जोड़ी की तारीफ की.उनके फैंस ने भी सोशल मीडिया पर उन्हें शुभकामनाओं की बाढ़ लगा दी.

Pawan Singh: अपनी पत्नी को याद कर रो पड़ें पवन सिंह, भर आई सबकी आंखें 

5 जनवरी को पवन सिंह धूमधाम से अपनी बर्थडे सेलिब्रेट की इस दौरान वे अपनी पहली पत्नी को याद कर रो पड़ें वहां मौजूद मनोज तिवारी ने उनके आंसू पोंछ उन्हें समझाया बुझाया, वहीं इस बर्थडे सेलिब्रेशन में उनकी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह नजर नहीं आईं.

5 जनवरी 2025 को उन्होंने अपना 39 वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया इस बीच उनकी पहली सास यानी नीलम की मां भी पहुंची जब वह पवन सिंह को जन्मदिन की बधाई दे रही थी तो उनके आंखों से आंसू छलक पड़ें उन्हें रोता देख उनकी मां और सास भी रोने लगी वहीं मनोज तिवारी ने उनके आंसू पोंछते हुए कहा तुम्हें अभी बहुत गाना है और बहुत नाम कमाना है हिम्मत मत हारो,

वहीं इस बर्थडे सेलिब्रेशन में उनकी पत्नी ज्योति सिंह नजर नहीं आई और ना ही उनका कोई परिवार जन्म दिन समारोह में  शामिल हुआ.

साल 2014 में पवन सिंह ने नीलम सिंह से शादी की थी शादी के कुछ महीने बाद ही मार्च 2015 में नीलम सिंह ने मुंबई में आत्महत्या कर ली थी इसका इल्जाम पवन सिंह पर ही लगा था.

Exit mobile version