Bhojpuri News: अक्षरा सिंह ने गाने के जरिए पवन सिंह पर साधा निशाना, ‘दगाबाज रंगबाज’ वीडियो में अंजलि राघव क्लिप का इस्तेमाल कर किया ट्रोल

Akshara Singh New Song: भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा के विषय बनी हुई है। इसका मुख्य कारण उनका हाल में ही रिलीज हुआ गाना ‘दगाबाज रंगबाज’ है। अक्षरा सिंह का यह गाना आते ही वायरल होने लगा और इसके बाद एक नया विवाद शुरू हो गया है।

पवन सिंह को टारगेट करते हुए बनाया गया गाना

अक्षरा के इस गाने को लेकर लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट करते नजर आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि अक्षरा ने यह गाने को पवन सिंह की बेइज्जती करने के लिए बनाया है। गाने में पवन सिंह के हर एक वायरल वीडियो को उठाकर ट्रोल किया गया है, जिसकी वजह से पवन सिंह की बदनामी हो रही है।

सोशल मीडिया पर फैंस दो गुटों में बंट गए हैं। कई लोग अक्षरा के सपोर्ट में भी नजर आ रहे हैं, उनका कहना है कि पवन सिंह को अच्छी सबक सिखाई गई है। वायरल हो रहे अक्षरा सिंह के इस गाने में पवन सिंह और अंजलि राघव के वायरल वीडियो क्लिप की फोटोज को भी फिल्माया गया है, जिसमें पवन सिंह हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि की कमर पकड़ते हुए नजर आ रहे थे।

पवन सिंह का जवाब का इंतजार

हालांकि, पवन सिंह के फैन उनके जवाब का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अभी तक पवन ने इस गाने पर कोई भी आधिकारिक जवाब नहीं दिया है। वहीं दूसरी ओर, पवन सिंह के सपोर्टर अक्षरा सिंह को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

पवन के समर्थकों का कहना है कि अक्षरा ने दोबारा पवन सिंह से पंगा ले लिया है, जिसका भुगतान उन्हें भुगतना होगा। फिलहाल भोजपुरी इंडस्ट्री में यह जुबानी और संगीत की जंग तेज हो गई है। अब देखना यह है कि यह विवाद कहां तक जाता है और क्या पवन सिंह इसका जवाब अपने किसी गाने से देते हैं।

Ram raaj Mandir: रामराज मंदिर पहुंच पावर स्टार पवन सिंह और शिल्पी राज ने लोगों को खूब झुमाया

भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह ने धनबाद के चीटाही धाम पहुंचकर लोगों को खूब झुमाया पावर स्टार के साथ-साथ भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर गायिका शिल्पी राज ने भी अपने गीतों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया.

इस कार्यक्रम के दौरान ढूल्लू महतो भी रामराज मंदिर पधारे थे, वे मंच से दर्शकों को धैर्य बनाए रखने के लिए कहते रहें.

रामराज मंदिर के वार्षिक महोत्सव समारोह में नौ दिवसीय श्री राम महायज्ञ के अवसर पर पावर स्टार एवं शिल्पी राज अपनी प्रस्तुति देने झारखंड के धनबाद जिले पहुंचे थे, उन दोनों कलाकारों के भजन सुनने के लिए लोग दूर-दूर से वहां पहुंचे थे, कार्यक्रम स्थल में किसी भी प्रकार की कोई परेशानि ना हो इसके लिए पुलिस कर्मियों एवं स्थानीय सुरक्षा कर्मियों को काफी मशक्कत उठाना पड़ा, हालांकि कार्यक्रम सफल रहा कार्यक्रम के दौरान दर्शकों ने खूब मनोरंजन किया.

मंच से पवन सिंह ने “नगर-नगर में दीप जला दो, अयोध्या में राम आ गए” जैसे भक्ति गीत गाए जबकि भोजपुरी गायिका शिल्पी राज ने भी मंच से “राम अहिए अंगनवा जीत पर लोगों को झूम के लिए मजबूर कर दिया.

डियर हसबैंड जी… पवन सिंह के बर्थडे पर पत्नी ज्योति सिंह का रोमांटिक अंदाज

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह के जन्मदिन पर उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने सोशल मीडिया पर खास और रोमांटिक अंदाज में बधाई दी उनके पोस्ट ने फैंस का दिल जीत लिया है ज्योति सिंह ने अपने पति के लिए प्यार और सम्मान से भरा एक खूबसूरत मैसेज लिखा, जो वायरल हो रहा है.

क्या लिखा ज्योति सिंह ने?

ज्योति ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा,
“डियर हसबैंड जी आपको जन्म दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई इस विशेष दिन पर मैं भगवान से प्रार्थना करती हूं कि वह आपको हमेशा स्वस्थ सुखी और समृद्धि रखें आपका जीवन प्रेम खुशी और सफलता से भरा रहे आपका साथ मेरे लिए एक आशीर्वाद के समान है मैं यही कामना करती हूं कि आपका हर दिन हर पल खुशियों से पाल-पूर्ण हो एक बार फिर से जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं आप हमेशा स्वस्थ और खुशहाल गए हैप्पी बर्थडे टू यू.
इसके साथ उन्होंने पवन सिंह की एक तस्वीर साझा की, जिसमें वे काफी खुश नजर आ रही हैं.

फैंस ने दी प्रतिक्रियाएं

ज्योति सिंह के इस पोस्ट पर फैंस और पवन सिंह के चाहने वालों ने जमकर प्यार बरसाया, सभी ने पवन सिंह को जन्मदिन की बधाई दी और उनकी जोड़ी की तारीफ की.उनके फैंस ने भी सोशल मीडिया पर उन्हें शुभकामनाओं की बाढ़ लगा दी.

Pawan Singh: अपनी पत्नी को याद कर रो पड़ें पवन सिंह, भर आई सबकी आंखें 

5 जनवरी को पवन सिंह धूमधाम से अपनी बर्थडे सेलिब्रेट की इस दौरान वे अपनी पहली पत्नी को याद कर रो पड़ें वहां मौजूद मनोज तिवारी ने उनके आंसू पोंछ उन्हें समझाया बुझाया, वहीं इस बर्थडे सेलिब्रेशन में उनकी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह नजर नहीं आईं.

5 जनवरी 2025 को उन्होंने अपना 39 वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया इस बीच उनकी पहली सास यानी नीलम की मां भी पहुंची जब वह पवन सिंह को जन्मदिन की बधाई दे रही थी तो उनके आंखों से आंसू छलक पड़ें उन्हें रोता देख उनकी मां और सास भी रोने लगी वहीं मनोज तिवारी ने उनके आंसू पोंछते हुए कहा तुम्हें अभी बहुत गाना है और बहुत नाम कमाना है हिम्मत मत हारो,

वहीं इस बर्थडे सेलिब्रेशन में उनकी पत्नी ज्योति सिंह नजर नहीं आई और ना ही उनका कोई परिवार जन्म दिन समारोह में  शामिल हुआ.

साल 2014 में पवन सिंह ने नीलम सिंह से शादी की थी शादी के कुछ महीने बाद ही मार्च 2015 में नीलम सिंह ने मुंबई में आत्महत्या कर ली थी इसका इल्जाम पवन सिंह पर ही लगा था.

Exit mobile version