2 घंटे के अंदर हटाया जाएगा बिहार में शराबबंदी का फर्जी कानून

Patna: बिहार में 5 अप्रैल 2016 से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा पूर्ण रूप से शराब बंद किया गया था, लेकिन आए दिन शराब तस्करी का मामला सामने आते रहता है पुलिस प्रतिदिन बिहार के किसी न किसी क्षेत्र से शराब तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजती रहती है, बिहार में पूर्ण रूप से शराब बंद होने के बावजूद भी पूरे बिहार में अवैध तरीके से शराब की सप्लाई किया जाता है, नकली शराब पीने की वजह से कई लोग अपनी जान भी गवा बैठे हैं.

प्रशांत किशोर ने शराबबंदी हटाने का किया वादा

जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि जिस दिन उनकी सरकार बनेगी उसके महज 2 घंटे के अंदर शराबबंदी के फर्जी कानून को हटाने का काम करेंगे इसके अलावा प्रशांत किशोर ने बिहार में शिक्षा, रोजगार से लेकर कई सारी बातें भी की है.

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने भी किया शराबबंदी का विरोध

चर्चित कलाकार पवन सिंह ने भी हाल में ही मीडिया से बातचीत के दौरान बताया था कि बिहार में शराबबंदी होने के बावजूद भी अवैध तरीके से शराब की बिक्री चालू है, अवैध बिक्री के साथ-साथ नकली शराब भी बचा जा रहा है जिससे लोगों का स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है पहले शराब लेने के लिए दुकान जाना होता था लेकिन अब शराब तस्कर घर पर जाकर शराब दे जाते हैं, इस बयान को लेकर पवन सिंह को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया गया था.

अगर आप हमारे वेबसाइट पर पहली बार आए हैं तो नोटिफिकेशन ऑन कर ले और साथ ही हमारे अन्य सोशल मीडिया अकाउंट को जरूर फॉलो करें इससे आपको हमारे वेबसाइट पर अपडेट होने वाली हर खबर सबसे पहले मिल जाएगी

प्लेटफ़ॉर्मलिंक
Facebookfacebook.com/rangmediagroup
Instagraminstagram.com/rangmediagroup
YouTubeyoutube.com/@rangmediagroup
Twitter (X)twitter.com/rangmediagroup

Breaking News: SC/ST/OBC के वोट चुराने का आरोप, राहुल गांधी का बड़ा बयान – बिहार में मचा हड़कंप

बिहार में चुनाव का तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है अलग-अलग नेता का अलग-अलग बयान सामने देखने को मिल रही है हाल में ही मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने बताया कि बिहार में SIR  के नाम पर वोट चोरी करने का काम किया जा रहा है, एससी एसटी ओबीसी और अल्पसंख्यक के वोट चुराए जा रहे हैं.

महाराष्ट्र चुनाव की वीडियो मांगने पर बदले कानून

राहुल गांधी ने इलेक्शन कमीशन के ऊपर आरोप लगाते हुए बताया कि इन्होंने महाराष्ट्र में वोट की चोरी की और जब इलेक्शन कमीशन से मैंने वोटर लिस्ट या वीडियो की फोटोस दिखाने की मांग की तो इन्होंने कानून बदल दिए.

कर्नाटक में हुवे चुनाव में भी वोट की चोरी – राहुल गाँधी

राहुल गांधी ने कर्नाटक में हुए चुनाव के ऊपर आरोप लगाते हुए बताया कि सरकार ने कर्नाटक में भी वोटो की चोरी की है मैं इलेक्शन कमीशन का ब्लैक एंड व्हाइट तरीके से पर्दाफाश करूंगा, राहुल गांधी ने कहा कि 6 महीने के रिसर्च करने के बाद हमने वोटर लिस्ट को डिजिटल फॉर्मेट में तैयार कर यह पाया है कि किस तरीके से वोटर लिस्ट से नाम हटाए जाते हैं और नए नाम जोड़े जाते हैं, अब बिहार में भी SIR के नाम पर वोटों की चोरी करने का प्लान किया जा रहा है. 

Bihar Politics News: पटना पुलिस ने कराया कन्हैया कुमार समेत 41 कांग्रेस कार्यकर्ता के खिलाफ केस दर्ज

Politics News: कांग्रेस के अध्यक्ष कन्हैया कुमार के साथ-साथ 41 कांग्रेस नेताओं के खिलाफ पुलिस के साथ नोक झोक करने के आरोप में कृष्णापुरी थाने में किस दर्ज किया गया है, जानकारी के अनुसार कन्हैया कुमार बिहार के विभिन्न जिले में नौकरी देने को लेकर पद यात्रा कर रहे थे,

बिना अनुमति के कन्हैया कुमार ने निकाला था मार्च

लेकिन 11 अप्रैल को Kanhaiya Kumar पटना में पद यात्रा करने के लिए डाक बंगला चौराहा पर जैसे ही पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें आगे जाने से रोक दिया, पुलिस ने शिकायत दर्ज करते हुए बताया कि कन्हैया कुमार और कांग्रेस के कार्यकर्ता बिना अनुमति के पटना में मार्च निकाला था इसी बात को लेकर कार्यकर्ता और पुलिसकर्मी में धक्का मुक्की हो गई जिससे सड़क पर जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो गई थी.

पटना पुलिस को मजबूरन वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा था, इसी को देखते हुए मजिस्ट्रेट के तरफ से Kanhaiya Kumar और 41 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ कृष्ण पुरी थाने में आवेदन दिया गया है.

Exit mobile version