भारत में इंस्टाग्राम और Facebook चलाने वाले लाखों की क्रिएटर है, सभी लोग अपने-अपने अंदाज में वीडियो बनाकर अपने फ्रेंड्स को लुभाते हैं और सोशल मीडिया पर फेमस हो जाते हैं। लेकिन इन दिनों इंस्टाग्राम पर सास-बहू और बेटे ने मिलकर कॉमेडी के जरिए लाखों लोगों के बीच अपनी पहचान बना ली है। हम बात कर रहे हैं बिहार के गया जिले के एक छोटे से गांव के रहने वाले विकी रोशन के बारे में, जो अपनी पत्नी और मां के साथ मिलकर कॉमेडी वीडियो बनाते हैं और जिनके लाखों में व्यूज आते हैं।
Read: भोजपुरी सिंगर प्रमोद प्रेमी यादव ने दिया अपनी गर्लफ्रेंड प्रियंका राय को धोखा
साफ सुथरे वीडियो से लोगों के दिलों में बनाई जगह
जैसे बिहार में वीडियो या कॉमेडी की बात आती है तो सभी के मन में अश्लीलता की बातें आती हैं। बिहार के फेमस सिंगर अश्लील गाने गाते हैं तो वहीं दूसरी ओर कॉमेडियन अश्लील कंटेंट बनाते हैं जिसमें मनी मिराज जैसे लोग शामिल हैं।
लेकिन विकी रोशन ने अपनी पत्नी और मां के साथ पारिवारिक कॉमेडी वीडियो बनाकर लाखों दिलों पर राज कर रहे हैं। इनके कंटेंट फैमिली ड्रामा के आधार पर होते हैं जो लोगों को खूब पसंद भी आते हैं। इनके इंस्टाग्राम पर लगभग 2,00,000 फॉलोअर हैं।











