हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) भारतीय टेलीविजन के एक बेहद लोकप्रिय और सबसे महंगे अभिनेताओं में से एक हैं। उनका जन्म 17 मई 1983 को गोंदिया, महाराष्ट्र में हुआ था। उन्होंने पुणे के पीईएस मॉडर्न कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से कंप्यूटर इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की है। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 2006 में ज़ी टीवी के धारावाहिक ‘ममता’ से की थी। इसके बाद उन्होंने ‘लेफ्ट राइट लेफ्ट’ और ‘अम्बर धरा’ जैसे शो में काम किया। उन्हें असली पहचान स्टार प्लस के सुपरहिट शो ‘किस देश में है मेरा दिल’ में प्रेम जुनेजा के किरदार से मिली।