औरंगाबाद पुलिस ने दाउदनगर पेट्रोल पंप लूट के अपराधी अरुण पांडे को किया रोहतास से गिरफ्तार

औरंगाबाद पुलिस अपराधियों को लेकर सख्त कार्रवाई में जुटी हुई है, अपराधियों की गलत एक्टिविटी पर नजर बनाए रखे हुए हैं इसी बीच दाउदनगर पेट्रोल पंप पर हथियार दिखा कर लूट करने वाले अपराधी अरुण पांडे को रोहतास जिले से गिरफ्तार कर लिया गया है, अरुण पांडे ने दाउदनगर पेट्रोल पंप पर हथियार का भय दिखाकर कैश और जरूरी कागजात लूट लिए थे. इसकी कार्रवाई दाउदनगर थाना ने की है. अरुण पांडे की गिरफ्तारी के जानकारी औरंगाबाद पुलिस ने अपने ट्विटर अकाउंट से दी है.

Leave a Comment