माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) भारतीय सिनेमा की एक बेहद लोकप्रिय, अनुभवी और दिग्गज अभिनेत्री हैं, जिन्हें दुनिया भर में ‘धक-धक गर्ल’ के नाम से जाना जाता है। 1980, 1990 और 2000 के दशक की शुरुआत में वह बॉलीवुड की टॉप और सबसे महंगी अभिनेत्रियों में शुमार थीं।उनका जन्म 15 मई 1967 को मुंबई के एक मराठी परिवार में जन्मी माधुरी बचपन से ही पढ़ाई-लिखाई में बेहद होनहार थीं। उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी से माइक्रोबायोलॉजी में ग्रेजुएशन की पढ़ाई भी शुरू की थी, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और उन्होंने आगे चलकर अभिनय की दुनिया में अपना एक स्वर्णिम करियर चुना।