Shubhangi Atre Biography: शुभांगी अत्रे एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल है इनका जन्म 11 अप्रैल 1981 को पंचमढ़ी मध्य प्रदेश भारत में एक हिंदू परिवार में हुआ था इन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा बाल निकेतन उच्च महाविद्यालय इंदौर मध्य प्रदेश से प्राप्त की और व्यवसाय प्रबंधन में स्नातक की पढ़ाईहोलकर विज्ञान महाविद्यालय इंदौर मध्य प्रदेश से पूरी की, शुभांगी अपने करियर की शुरुआत शादी के बाद 2007 में एकता कपूर के साथ कसौटी जिंदगी की से की, अब इनकी आयु 2025 के अनुसार 44 वर्ष हो रही है
शुभांगी अत्रे के पिता का नाम रूपनारायण अत्रे है जो पीडब्ल्यूडी विभाग में सेवानिवृत्ति इंजीनियर है उनके पति का नाम पीयूष पूरे है शुभांगी अत्रे और पीयूष पूरे इन दोनों कंपल का एक बेटी है जिनका नाम आशी है शुभांगी अत्रे 2022 में अपने पति पीयूष पूरे अलग हो गई और 5 फरवरी 2025 को अपने पति से तलाक ले ली, यह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती है अक्सर इंस्टाग्राम और फेसबुक पर शानदार तस्वीर वीडियो शेयर करती रहती है इंस्टाग्राम पर इनका फॉलोअर्स 1.1 मिलियन है और फेसबुक फॉलोअर्स 2.2 मिलियन है