UP Police Constable 2026 : अगर आप बारहवीं पास हैं और उत्तर प्रदेश में कांस्टेबल के पद पर सरकारी नौकरी कर अपना करियर बनाना चाहते है तो यह आप के लिए बहुत बड़ी खुसखबरी हैं क्योंकि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर 32,679 कांस्टेबल पदों की वैकेंसी जारी की है। अगर आप एक इच्छुक उम्मीदवार हैं और इस भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लेना चाहते हैं, तो आप ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
इस भर्ती के तहत कांस्टेबल पुलिस, महिला पीएसी, एसएसएफ, जेल वार्डर, पीएसी कांस्टेबल और घुड़सवार पुलिस पद शामिल है। यदि आप इस भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े क्योंकि इस लेख में, हम एप्लीकेशन से जुड़ी सभी ज़रूरी जानकारी शेयर करेंगे, जैसे कि ज़रूरी तारीखें, कुल वैकेंसी, एप्लीकेशन प्रोसेस, ज़रूरी लिंक, और भी बहुत कुछ, ताकि आप सब कुछ आसानी से समझ सकें और ऑनलाइन अप्लाई करते समय आपको कोई दिक्कत न हो।
UP Police Constable Recruitment 2026: Overview
| विवरण (यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026) | जानकारी |
| आयोग का नाम | उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ |
| भर्ती का नाम | यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 |
| पद का नाम | कांस्टेबल |
| कुल पद | 32,679 |
| आवेदन की प्रारंभिक तिथि | 31 दिसंबर 2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 30 जनवरी 2026 |
| शैक्षणिक योग्यता | 12वीं पास |
| आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | uppbpb.gov.in |

Read: Umang App New Update: अगर आपके पास भी UAN नंबर नहीं है तो जल्दी ले लीजिए नहीं तो होगी परेशानी
UP Police Constable में लगने वाले दस्तावेज़
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- हस्ताक्षर
- मोबाइल नंबर
- ई मेल आईडी
- कक्षा 10वीं मार्कशीट
- 12वीं की मार्कशीट
UP Police Constable Recruitment 2026: Eligibility
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 में शामिल होने के लिए उम्मीदवार को नीचे दी गई सभी पात्रताओं को पूरा करना होगा:
- उम्मीदवार को भारत का मूल निवासी होना चाहिए।
- उम्मीदवार की आयु सीमा 18 वर्ष होना चाहिए।
- किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना आवश्यक हैं।
यूपी पुलिस कांस्टेबल में आवेदन शुल्क कितना है?
UP Police Constable भर्ती 2026 में अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क देनी होगी। आवेदन शुल्क जनरल, BC, EWS, EBC कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए ₹500 है, और वही SC, ST और OBC उम्मीदवारों के लिए ₹400 शामिल हैं।
Read: Solar Panel Yojana 2025: बिजली बिल से छुटकारा पाने के लिए घर पर लगाए सोलर पैनल सरकार देगी सब्सिडी
आप आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, तत्काल भुगतान सेवा या दूसरे भुगतान तरीकों से कर सकते हैं।
यूपी पुलिस कांस्टेबल में आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाना होगा।
- उसके बाद ऑनलाइन आवेदन करने के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा जिसमें आपको सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना होगा।
- उसके बाद सबमिट विकल्प पर क्लिक करके लॉगिन डिटेल्स प्राप्त कर लेना होगा और फिर उन डिटेल्स का इस्तेमाल करके लॉगिन करना होगा।
- लॉगिन करने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म खुलेगा जिसमें मांगी गई सभी जानकारी को भरना होगा।
- उसके बाद सभी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना होगा।
- अपलोड करने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर देना होगा।
- अंत में सबमिट के विकल्प पर क्लिक करके एप्लीकेशन स्लिप का प्रिंट आउट जरूर लें।